Rajasthan Vidhan Sabha Election Result 2018, Rajasthan Chunav Result 2018: राजस्‍थान विधानसभा चुनाव की मतगणना 11 दिसंबर को सुबह आठ बजे से जारी है। खबर अपडेट किए जाने तक आखिरी रूझान ये बता रहे हैं कि राज्य में भाजपा कमजोर पड़ चुकी है। कांग्रेस सरकार बना सकती है। ताजा हालात के मुताबिक, कांग्रेस जहां 102 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं भाजपा 72 सीट पर आगे है। अन्य 25 भी आगे चल रहे हैं। राज्य में की जिन 199 सीटों पर चुनाव हुए हैं उन पर कुल 2274 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें भारतीय जनता पार्टी के 199, कांग्रेस के 194, बहुजन समाज पार्टी के 189, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) का एक, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के 16, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीएम) के 28 उम्मीदवार, हनुमान बेनीवाल की राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (रालोपा) के 57 उम्मीदवार शामिल हैं। इनके अलावा 830 निर्दलीय उम्मीदवार भी शामिल हैं। अलवर जिले की रामगढ़ सीट पर बसपा प्रत्याशी के निधन के चलते मतदान स्थगित किया गया था। इस बार राज्य में कुल 74.03 फीसदी ही मतदान हुआ है।

यहां देखें राजस्‍थान चुनाव के नतीजे: राजस्‍थान विधानसभा चुनाव के नतीजों का ताजा अपडेट Jansatta.com के चुनाव 2018 पेज पर देखें। इसके अलावा चुनाव आयोग की वेबसाइट https://eci.nic.in/ और राजस्थान चुनाव आयोग की वेबसाइट https://sec.rajasthan.gov.in/ पर भी परिणाम देख सकते हैं।

पिछले विधानसभा चुनाव में बनी थी ऐसी तस्वीर

2013 में भाजपा 163 सीटों और 45.17 फीसदी वोट शेयर के साथ सबसे आगे रही थी। वहीं कांग्रेस को सिर्फ 21 सीटें और 33.07 वोट मिले थे। 3.48 फीसदी वोटशेयर के साथ बसपा ने तीन सीटें जीती थीं। वहीं 13 सीटें अन्य के खाते में गई थीं। इस बार चुनाव में बागियों की संख्या काफी ज्यादा देखने को मिली थी।

चुनाव नतीजे 2018 LIVE : छत्तीसगढ़ | तेलंगाना | मध्य प्रदेश | मिजोरम 

Live Blog

Rajasthan Vidhan Sabha Election Result 2018 LIVE Updates

16:41 (IST)11 Dec 2018
अशोक गहलोत ने जीता चुनाव

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भाजपा के शंभू सिंह खेतासर को हराकर सरदारपुरा से जीत गए, जबकि राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने भाजपा के यूनुस खान को हराकर जीत दर्ज की। राजस्थान विधानसभा चुनाव में खान भाजपा द्वारा चुनावी मैदान में उतारे गए एकमात्र मुस्लिम उम्मीदवार थे।

15:24 (IST)11 Dec 2018
कांग्रेस ने लगाया शतक, 26 अन्य के खाते में

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। कांग्रेस जहां 100 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं भाजपा 73 सीट पर आगे है। अन्य 26 भी आगे चल रहे हैं।

14:35 (IST)11 Dec 2018
सचिन पायलट ने जीता चुनाव

राजस्थान के टोंक विधानसभा सीट से कांग्रेस नेता सचिन पायलट चुनाव जीत चुके हैं। इसके साथ ही चुनाव परिणाम की बात करें तो कांग्रेस जहां 101 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं भाजपा 75 सीट पर आगे है। अन्य 23 भी आगे चल रहे हैं।

14:00 (IST)11 Dec 2018
अकेले सरकार बना सकती है कांग्रेस

कांग्रेस राजस्थान में अकेले ही सरकार बना सकती है। ताजा हालात के अनुसार, कांग्रेस जहां 102 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं भाजपा 72 सीट पर आगे है। अन्य 25 भी आगे चल रहे हैं।

13:59 (IST)11 Dec 2018
वसुंधरा राजे ने जीता चुनाव

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे झालरपाटन से चुनाव जीत चुकी हैं। उन्होंने चुनाव से कुछ समय पहले भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के बेटे माननेंद्र सिंह को पराजित किया। 

13:15 (IST)11 Dec 2018
उतार-चढ़ाव जारी

राजस्थान विधानसभा चुनाव मतगणना के दौरान उतार-चढ़ाव जारी है। ताजा हालात के मुताबिक कांग्रेस जहां 92 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं भाजपा 86 सीट पर आगे है। अन्य 21 भी आगे चल रहे हैं।

12:45 (IST)11 Dec 2018
कांग्रेस को सरकार बनाने के लिए लेनी पड़ेगी सहायता

राजस्थान विधानसभा चुनाव रिजल्ट के वर्तमान हालात को देखें तो कांग्रेस 95 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं भाजपा 80 व अन्य 24 पर आगे है। सरकार बनाने के लिए 100 सीट की जरूरत है। यदि ये रूझान रिजल्ट में तब्दील हो जाता है, उसके बावजूद कांग्रेस को सरकार बनाने के लिए किसी की सहयता लेनी होगी। 

12:17 (IST)11 Dec 2018
बागियों पर टिकी सबकी नजरें

ताजा रूझान के मुताबिक कांग्रेस को 94 और भाजपा को 80 सीटें मिलती दिख रही है। वहीं, 25 अन्य को सीटें मिल रही है। इन अन्य में कांग्रेस व भाजपा के वैसे बागी भी हैं, जिन्हें पार्टी द्वारा टिकट नहीं दिया गया था। सरकार बनाने के लिए 100 की संख्या चाहिए। ऐसी स्थिति में इन बागियों पर सबकी नजरें टिक गई है। 

11:50 (IST)11 Dec 2018
95 पर पहुंची कांग्रेस, अन्य की बढ़ी संख्या

राजस्थान में मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच है, लेकिन निर्दलीय व अन्य पार्टियों के उम्मीदवार भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैँ। वर्तमान रूझान की बात करें तो कांग्रेस 100 सीटों से घटकर 95 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है, वहीं भाजपा 80 सीटों पर आगे है। अन्य 24 सीटों पर आगे चल रहे हैं। 

11:27 (IST)11 Dec 2018
कांग्रेस की बढ़त 100 सीटों पर बरकरार, भाजपा की हालत खराब

ताजा रूझान के मुताबिक कांग्रेस जहां 100 सीटाें पर बढ़त बनाए हुए है, वहीं, भाजपा 79 सीटों पर ही सिमटती दिख रही है। अन्य के खाते में 20 सीटें जाती दिख रही है। 

10:36 (IST)11 Dec 2018
शतक लगाएगी कांग्रेस?

राजस्थान विधानसभा चुनाव में मतगणना के रूझान यह बता रहे हैं कि कांग्रेस राज्य में सीटों का शतक लगा सकती है। जनता ने कांग्रेस पर विश्वास जताया है। ताजा रूझान के अनुसार, कांग्रेस जहां 100 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं भाजपा 82 सीट पर आगे है। अन्य 17 भी आगे चल रहे हैं। 

10:23 (IST)11 Dec 2018
राजे सरकार से नाराज हुई जनता?

राजस्थान विधानसभा मतगणना के रूझान यह बता रहे हैं कि राज्य की जनता राजे सरकार से नाराज हो चुकी है। वर्तमान हालात की बात करें तो कांग्रेस जहां 97 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं भाजपा 81 सीट पर आगे है। अन्य 16 भी आगे चल रहे हैं। 

10:03 (IST)11 Dec 2018
राजस्थान में भी कांग्रेस भाजपा पर पड़ी भारी?

छत्तीसगढ़ के बाद राजस्थान में भी कांग्रेस भाजपा पर भारी पड़ती दिख रही है। ताजा रूझान की बात करें तो कांग्रेस जहां 96 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं भाजपा 78 सीट पर आगे है। अन्य 16 भी आगे चल रहे हैं। 

09:54 (IST)11 Dec 2018
राजस्थान में दिलचस्प हो रहा मुकाबला

राजस्थान में मुकाबला दिलचस्प होता दिख रहा है। हालांकि, कांग्रेस की भाजपा पर बढ़त बरकरार है। कांग्रेस जहां 88 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं भाजपा 80 सीट पर आगे है। अन्य 12 भी आगे चल रहे हैं।

09:39 (IST)11 Dec 2018
कांग्रेस के पक्ष में जाता दिख रहा जनादेश

राजस्थान में 199 विधानसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना के दौरान रूझान कांग्रेस के पक्ष में है। कांग्रेस 88, भाजपा 77 व अन्य 11 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। 

09:25 (IST)11 Dec 2018
राजस्थान में कांग्रेस के वापसी के आसार

राजस्थान में कांग्रेस के वापसी के आसार दिख रहे हैं। ताजा रूझान की बात करें तो कांग्रेस फिलहाल 86, भाजपा 74 और अन्य 9 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। 

09:11 (IST)11 Dec 2018
कमजोर पड़ी भाजपा, कांग्रेस को बढ़त

रूझान ये बता रहे हैं कि राज्य में भाजपा कमजोर पड़ चुकी है। कांग्रेस सरकार बना सकती है। ताजा हालात के मुताबिक, कांग्रेस जहां 78 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं भाजपा 61 सीट पर आगे है। अन्य 8 भी आगे चल रहे हैं।

09:00 (IST)11 Dec 2018
सत्ता से दूर जाती दिख रही भाजपा

मतगणना शुरू होने के बाद जो रूझान सामने आ रहे हैं, उससे यह दिख रहा है कि भाजपा सत्ता से दूर हो रही है। हालांकि, पूरी स्थिति रिजल्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी, लेकिन ताजा रूझान ये बता रहे हैं कि कांग्रेस जहां 73 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं भाजपा 51 सीट पर आगे है। अन्य 3 भी आगे चल रहे हैं। 

08:51 (IST)11 Dec 2018
कांग्रेस की बढ़त बरकरार

राजस्थान में कांग्रेस लगातार बढ़त बनाए हुए है। लेटेस्ट अपडेट की बात करें तो कांग्रेस जहां 58 सीटों पर आगे है, वहीं भाजपा मात्र 42 सीटों पर आगे चल रही है। अन्य के खाते में 2 सीटें जाती दिख रही है। 

08:42 (IST)11 Dec 2018
भाजपा पर भारी पड़ रही कांग्रेस

राजस्थान विधानसभा चुनाव में मतगणना के रूझान यह बता रहे हैं कि कांग्रेस इस बार भाजपा पर भारी पड़ रही है। कांग्रेस जहां 41 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं भाजपा 19 सीट पर आगे है।

08:34 (IST)11 Dec 2018
कांग्रेस 25 और भाजपा 12 सीटों पर आगे

राजस्थान विधानसभा में इस बार सत्ता विरोधी लहर हावी होती दिख रही है। ताजा रूझान के अनुसार, कांग्रेस जहां 25 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं भाजपा मात्र 12 सीटों पर आगे है। 

08:25 (IST)11 Dec 2018
कांग्रेस 7 और भाजपा 5 सीट पर आगे

जैसे-जैसे मतगणना आगे बढ़ रही है, कांग्रेस भाजपा के उपर लगातार बढ़त बना रही है। फिलहाल कांग्रेस 7 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, भाजपा 5 सीटों पर आगे है। 

08:15 (IST)11 Dec 2018
भाजपा पर कांग्रेस ने बनाई बढ़त

कांग्रेस 4 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं भाजपा 2 सीट पर आगे है। हालांकि सीएम वसुंधरा अपने विधानसभा सीट पर विपक्षी उम्मीदवार से आगे हैं। 

08:05 (IST)11 Dec 2018
कांग्रेस जीत के प्रति आश्वस्त

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि कांग्रेस राजस्थान विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत हासिल करेगी। कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष सचिन पायलट भी मानते हैं कि उनकी पार्टी जीत रही है। भाजपा छोड़कर अपनी पार्टी भारत वाहिनी बना चुके छह बार के विधायक, घनश्याम तिवारी ने कहा, "हमें भरोसा है कि भाजपा चुनाव हार जाएगी।"

07:51 (IST)11 Dec 2018
भाजपा की नजर जीतने वाले बागियों पर भी

भाजपा राज्य में अपनी सत्ता बचाए रखने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है। एग्जिट पोल में कांग्रेस को बढ़त मिलती देख भाजपा जोड़-घटाव में भी जुट गई है। पार्टी की नजर वैसे बागियों पर है, जिनकी जीत की संभावना दिखाई दे रही है। हालांकि, कुछ देर बाद यह साफ हो जाएगा कि राज्य में किस पार्टी को जनता ने जनादेश दिया है। 

07:38 (IST)11 Dec 2018
‘मैंडेटरी वैरीफिकेशन‘ पद्धति लागू

राज्य में विधानसभा चुनाव की मतगणना में निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा अपनाई जा चुकी ‘मैंडेटरी वैरीफिकेशन‘ पद्धति को भी इस गणना में लागू किया जाएगा।  लगभग 20,000 कर्मचारी मतगणना के काम में लगे हैं।

07:24 (IST)11 Dec 2018
पिछले चुनाव में भाजपा को मिली थी 163 सीटें

2013 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को कुल 163 सीटें मिलीं थी। इसके अलावा कांग्रेस को 21, बसपा को तीन, एनपीपी को चार एवं निर्दलीय तथा अन्य को नौ सीटें मिलीं थी। हालांकि बीच में हुए उपचुनाव के बाद मौजूदा समय भाजपा के 160, कांग्रेस के 25, बसपा के दो और एनपीपी के तीन विधायक हैं।

07:05 (IST)11 Dec 2018
डाक मतों से होगी मतगणना की शुरूआत

राज्य में 199 विधानसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना की शुरुआत डाक मतों की गिनती से होगी। इसके बाद ईवीएम से गणना की जाएगी। सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के सहयोग से इस बार पहली बार राज्य की सभी सार्वजनिक स्थलों पर लगी हुई लगभग 350 एलईडी स्क्रीनों पर भी मतगणना के रुझान और परिणाम प्रर्दिशत किए जाएंगे।

06:47 (IST)11 Dec 2018
सुरक्षा के कड़े इंतजाम

मतगणना स्थल और उसके आस-पास के क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। मतगणना स्थल पर प्रवेश के लिए त्रि-स्तरीय सुरक्षा की व्यवस्था की गई है ताकि मतगणना स्थल पर किसी तरह का कोई व्यवधान नहीं आए। भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। 

06:31 (IST)11 Dec 2018
सुबह आठ बजे से शुरू होगी मतगणना

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए मतों की गणना मंगलवार को सुबह आठ बजे से शुरू होगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। लगभग 20,000 कर्मचारी यह काम शुरू करेंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी आनंद कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि राज्य में कुल 35 केंद्रों पर वोटों की गिनती होगी। इनमें से जयपुर और जोधपुर में दो-दो केंद्रों पर तथा बाकी 31 जिलों में एक-एक केंद्र बनाया गया है। राज्य की 200 में से 199 सीटों के लिए मतदान सात दिसंबर को हुआ था।