Loksabha Chunav 2024: राहुल गांधी ने एक चुनावी जनसभा के दौरान कहा कि नरेंद्र मोदी 22 लोगों के काम करते हैं। जिनके पास 70 करोड़ लोगों के बराबर पैसा है। इसके लिए इंडिया गठबंधन ने फैसला किया है कि हम 22 अरबपति की जगह करोड़ों गरीब परिवारों को लखपति बनाएंगे।

यूपी के कन्नौज लोकसभा से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव चुनावी मैदान में हैं। जहां उनके समर्थन में चुनावी रैली के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने जनता से कहा कि बीजेपी और मोदी सरकार ने देश का पैसा केवल 22 लोगों को दिया है। ये पैसा 70 करोड़ लोगों के बराबर है। अगर मोदी सरकार 22 अरबपति तैयार कर सकती है तो हम करोड़ों गरीब परिवारों की एक सूची तैयार करके उन्हें लखपति बनाएंगे।

हर गरीब महिला को 8500 रुपये महीने

इससे पहले दुनिया की किसी भी सरकरा ने नहीं किया। इस योजना के तहत हम देश के गरीब करोड़ों परिवारों की एक सूची तैयार करेंगे। इस सूची में प्रत्येक गरीब परिवार की एक महिला को चुना जाएगा। जिसके बाद उन महिलाओं के खाते में 8500 रुपये हर महीनें जमा किए जाएंगे।

अखिलेश यादव को सुब्रत पाठक दे रहे चुनौती

कन्नौज लोकसभा चुनाव की बात करें तो यहां से बीजेपी के सुब्रत पाठक चुनावी मैदान में है। इससे पहले पाठक 2019 के चुनाव में अखिलेश यादव की पत्नी और मैनपुरी से सांसद प्रत्याशी डिंपल यादव को हराकर पहली बार संसद पहुंचे थे। इस बार वो सपा सुप्रीमों को चुनौती दे रहे हैं। यूपी में इस बार सपा और कांग्रेस दोनों पार्टियां इंडिया गठबंधन के तहत मिलकर चुनाव लड़ रही हैं।

चौथे चरण में होना है कन्नौज में चुनाव

कन्नौज में लोकसभा चुनाव चौथे चरण में 13 मई को होना है। जिसको लेकर सपा की चुनावी रैली आयोजित की गई। इस रैली में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कन्नौज से प्रत्याशी अखिलेश यादव और रायबरेली के साथ ही वायनाड से लोकसभा प्रत्याशी राहुल गांधी ने लोगों को संबोधित किया।