पंजाब विधानसभा चुनाव 2017 के एग्जिट पोल के नतीजे बड़े उलट-फेर के संकेत दे रहे हैं। इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक राज्य में फिर से कांग्रेस के कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार बनाते दिख रहे हैं। एग्जिट पोल के मुताबिक 62 से 71 सीटें जीतकर कांग्रेस बहुमत का आंकड़ा आसानी से पार करती नजर आ रही है। राज्य में कुल 117 विधान सभा सीटें हैं। अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी दूसरे नंबर पर आती दिख रही है जबकि शिरोमणि अकाली दल-भाजपा गठबंधन सबसे पीछे यानी तीसरे नंबर दिखाई दे रही है। दशकों से यहां की लड़ाई कांग्रेस और बीजेपी के बीच रही है मगर इस बार AAP के आ जाने से मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। 2014 के लोकसभा चुनाव में AAP ने पंजाब में 4 सीटें जीती थीं। पड़ोसी राज्य दिल्ली में उसकी सरकार है। ऐसे में बीजेपी-अकाली दल गठबंधन और कांग्रेस के लिए आप तगड़ा प्रतिद्वंदी के रूप में मैदान में है। पिछले दो विधान सभा चुनावों में बीजेपी-अकाली दल गठबंधन जीतता रहा है, मगर इंडिया टुडे-एक्सिस माइ इंडिया के एग्जिट पोल में इस बार बीजेपी-अकाली गठबंधन का सूपड़ा साफ होता दिख रहा है।
इंडिया टीवी- सी वोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक एग्जिट पोल के मुताबिक 117 सीट वाली पंजाब विधानसभा में आप को 59-67 सीटों के साथ बहुमत मिलने की बात कही गई है और कांग्रेस को 41-49 सीटों के साथ दूसरे नंबर की पार्टी बताया गया है। सी वोटर ने भी शिरोमणि अकाली दल-भाजपा गठबंधन का सूपड़ा साफ होता दिखाया है। सी वोटर के मुताबिक अकाली-भाजपा गठबंधन5-139 सीटों तक सीमित रह सकती हैं। अन्य को तीन सीटें मिल सकती हैं।
पंजाब विधान सभा में बहुमत का आंकड़ा 59 है। 4 फरवरी को मतदाताओं ने उत्साह दिखाते हुए 78.6 फीसदी वोटिंग की थी।
Punjab Chunav Exit Poll 2017 Updates:
6.35PM: इंडिया न्यूज-MRC के एग्जिट पोल के मुताबिक कांग्रेस को 60, आप को 50 और शिरोमणि अकाली दल-भाजपा गठबंधन को 6 सीटें मिलने का अनुमान है।
6.30PM: न्यूज 24- टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल के मुताबिक आप को 34% (± 3%) वोट, कांग्रेस को 34% (± 3%) वोट, अकाली-भाजपा गठबंधन को 22% (± 3%) वोट और अन्य को 10% (± 3%) वोट मिलने के आसार हैं।
6.25PM: न्यूज 24- टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल के मुताबिक कांग्रेस और आप में कांटे की टक्कर है। दोनों ही पार्टी को 54 (+-9) सीटें मिलती दिखाई गई हैं। यानी Congress (54 +-9), AAP 54 (+-9), शिरोमणि अकाली दल-भाजपा गठबंधन को 9 सीटों से संतोष करना पड़ सकता है। अन्य को दो सीटें मिलती दिख रही हैं।
6.20PM: NDTV पोल ऑफ पोल्स के एग्जिट पोल के मुताबिक कांग्रेस 60 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर सकती है। आप 50 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर सह सकती है जबकि सत्ताधारी शिरोमणि अकाली दल-भाजपा गठबंधन की बुरी तरह से हार होती दिख रही है। इस गठबंधन को 6 सीटों पर संतोष करना पड़ सकता है।
6.15PM: इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक कांग्रेस को 62-71, आम आदमी पार्टी को 42-51, शिरोमणि अकाली दल-भाजपा गठबंधन को 4-7, और अन्य को 0-2 सीटें मिल सकती हैं।
6.10PM: एग्जिट पोल के क्षेत्रवार वोटिंग प्रतिशत में भी सतारूढ़ अकाली गठबंधन को तगड़ा झटका लगा है।
6.05PM: इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक कांग्रेस को 36 फीसदी वोट मिलने के आसार, जबकि आम आदमी पार्टी को 33.5 फीसदी वोट मिलने के आसार। अकाली-भाजपा गठबंधन को 17 फीसदी जबकि अन्य को 13.5 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है।
5.55PM: इंडिया टीवी-सी वोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक 117 सीट वाली पंजाब विधानसभा में आप को 59-67 सीटों के साथ बहुमत मिलने की बात कही गई है और कांग्रेस को 41-49 सीटों के साथ दूसरे नंबर की पार्टी बताया गया है। सी वोटर ने भी शिरोमणि अकाली दल-भाजपा गठबंधन का सूपड़ा साफ होता दिखाया है। सी वोटर के मुताबिक अकाली-भाजपा गठबंधन5-139 सीटों तक सीमित रह सकती हैं। अन्य को तीन सीटें मिल सकती हैं।
5.45PM: इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक शिरोमणि अकाली दल और भाजपा गठबंधन की प्रकाश सिंह बादल की सरकार की विदाई तय है। यह गठबंधन तीसरे नंबर रह सकता है।
5.40PM: इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल में दूसरे नंबर पर आम आदमी पार्टी हो सकती है। 42 से 51 सीटें मिल सकती हैं।
5.35PM: इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल में पंजाब में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरती नजर आ रही है। कांग्रेस 62 से 71 सीट जीतकर बहुमत का आंकड़ा पार कर सकती है।
5.30PM: पंजाब विधान सभा में कुल 117 सीटों के लिए मतदान हुए।

