CBSE 10th Result 2019: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (CBSE) आज (6 मई) 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इन्हें आधिकारिक वेबसाइट results.nic.in, cbseresults.nic.in और cbse.nic.in देखा जा सकता है। हालांकि, सीबीएसई की पीआरओ रमा शर्मा ने कहा कि सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर 10वीं के रिजल्ट को लेकर फर्जी खबरें फैलाई जा रही थीं। बोर्ड से संबंधित सभी स्कूलों के प्रिंसिपल, छात्रों, पैरेंट्स को सूचना दे दी गई है कि 10वीं का रिजल्ट जल्द ही घोषित कर दिया जाएगा। इस परीक्षा में 91.1 प्रतिशत बच्चे पास हो गए हैं।

वेबसाइट क्रैश तो रिजल्ट देखने का यह है ऑप्शन : 10वीं के छात्रों के लिए सीबीएसई अपनी आधिकारिक वेबसाइट्स cbseresults.nic.in और cbse.nic.in पर रिजल्ट जारी करेगा। हालांकि, छात्रों की संख्या ज्यादा हो सकती है, जिसका असर वेबसाइट पर पड़ सकता है। अगर वेबसाइट क्रैश हो तो DigiResults ऐप पर भी नतीजे चेक किए जा सकते हैं। वहीं, दिल्ली के छात्र 011924300699 नंबर पर कॉल करके अपना रिजल्ट जान सकते हैं तो दिल्ली से बाहर के छात्रों को 011-24300699 नंबर पर कॉल करनी होगी।

Live Blog

19:15 (IST)05 May 2019
Bihar: कांग्रेस नेता शकील अहमद पार्टी से निष्कासित, मधुबनी सीट से लड़ रहे चुनाव

बिहार में कांग्रेस नेता और पूर्व सासंद शकील अहमद को पार्टी की उम्मीदवार के खिलाफ मधुबनी सीट से चुनावी मैदान में उतरने के चलते निष्कासित कर दिया गया है। उनके साथ कांग्रेस विधायक भावना झा को भी पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

18:37 (IST)05 May 2019
Chhattisgarh में 5 गाड़ियों को नक्सलियों ने किया आग के हवाले, गोलापल्ली का पूरा मामला

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में एक बार फिर नक्सलियों ने वारदात को अंजाम दिया है। बता दें कि पूरा मामला गोलपल्ली का है, जहां नक्सलियों ने 5 गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। वहीं बाकी जानकारी का इंतजार जारी है।

18:26 (IST)05 May 2019
संजय गांधी अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज ने करने का आरोप, डायरेक्टर ने दिया जवाब

संजय गांधी अस्पताल में इलाज नहीं होने का एक वीडियो स्मृति ईरानी ने हाल ही में पोस्ट किया था। इस वीडियो का जवाब अस्पताल के डायरेक्टर एसएम चौधरी ने देते हुए कहा कि सभी आरोप बेबुनियाद हैं। जो शख्स आया था उसके पास आयुष्मान भारत कार्ड नहीं था। ऐसे में बिना कार्ड उसे एडमिट नहीं कर सकते थे। वहीं इस योजना के तहत 200 से अधिक लोगों को इलाज किया जा चुका है।

17:23 (IST)05 May 2019
Karnataka: 650 किलो चरस के साथ दो लोग गिरफ्तार, 35 लाख है बाजार में कीमत

कर्नाटक पुलिस ने रेड में एक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 650 किलो चरस जब्त की गई है। बता दें कि इस चरस की बाजार में कीमत करीब 35 लाख रुपए बताई जा रही है।

17:21 (IST)05 May 2019
Punjab:एसटीएफ ने 120 ग्राम हेरोइन के साथ शख्स को किया गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने लुधियाना में एक शख्स को 120 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है।

15:56 (IST)05 May 2019
शौच के लिए गए व्यक्ति को तेंदुए ने बनाया शिकार

राजस्थान के अलवर जिले के प्रतापगढ़ थाना क्षेत्र में शनिवार रात शौच के लिए गए 45 वर्षीय व्यक्ति पर एक तेंदुए ने हमला कर दिया और उसे मार दिया। थानाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने रविवार को बताया कि थानागाजी तहसील के किशोरी गांव के कपूर शाह की दरगाह के पास शौच के लिए गए रामस्वरूप मीणा पर एक तेंदुए ने हमला कर उन्हें मार दिया।

15:07 (IST)05 May 2019
हिमाचल प्रदेश के मंडी में लगे भूकंप के झटके

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में शुक्रवार सुबह 4.2 तीव्रता का भूकंप आया। शिमला मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि भूकंप के झटके सुबह चार बजकर 32 मिनट पर महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र मंडी के पूर्वोत्तर में 10 किलोमीटर की गहराई में था। उन्होंने बताया कि निकटवर्ती इलाकों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।

14:26 (IST)05 May 2019
BJP प्रत्याशी सनी देओल ने गुरदासपुर में निकाला रोड शो, उमड़ी इतनी भीड़
14:25 (IST)05 May 2019
फानी साइक्लोन के बाद ऐसे हैं ओडिशा के हालात, देखें तस्वीरें
14:20 (IST)05 May 2019
पाकिस्तान ने फिर किया संघर्षविराम का उल्लंघन, अग्रणी चौकियों, गांवों को बनाया निशाना

पाकिस्तानी सेना ने संघर्षविराम का एक बार फिर उल्लंघन करते हुए जम्मू-कश्मीर के राजौरी और पुंछ जिलों में नियंत्रण रेखा के पास अग्रणी चौकियों और गांवों पर छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार दागे। रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि पुंछ के कृष्णा घाटी सेक्टर और राजौरी के केरी सेक्टर में पूर्वाह्न 11 बजे से सीमा पार से गोलाबारी और गोलीबारी जारी है।

13:35 (IST)05 May 2019
हिमाचल में बड़ा हादसा, 5 की मौत
13:01 (IST)05 May 2019
डकैती के मामले में सात बदमाश गिरफ्तार

नोएडा के थाना फेज-3 क्षेत्र के सेक्टर-63 स्थित एक बिल्डर के कार्यालय में हुई डकैती के मामले में पुलिस ने शनिवार को एक महिला समेत सात बदमाशों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके पास से लूटी हुई रकम में से आठ लाख पांच हजार रुपए, तिजोरी, घटना में प्रयुक्त तिजोरी काटने के औजार और अवैध हथियार तथा मोबाइल फोन बरामद किए हैं। गिरफ्तार बदमाशों में एक बिल्डर के यहां काम करने वाला सुपरवाइजर भी शामिल है।

12:55 (IST)05 May 2019
भारत की बढ़ती ताकत को स्वीकार नहीं करना चाहते महामिलावटी लोग : मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को सपा और बसपा पर आरोप लगाया कि ये ''महामिलावटी'' पार्टियां अंतरराष्ट्रीय जगत में भारत की बढ़ती हुई ताकत को स्वीकार नहीं करना चाहती हैं।
मोदी ने यहां एक चुनावी रैली में कहा, ‘‘मैं इन महामिलावटी लोगों के बारे में क्या कहूं। ये लोग तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की बढ़ती ताकत को स्वीकार ही नहीं करना चाहते।’’ उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियां सर्जिकल स्ट्राइक को लोकसभा चुनाव से जोड़कर देख रही हैं, लेकिन हर चीज को चुनाव के चश्मे से नहीं देखा जाना चाहिए। विपक्षी दलों पर अपने-अपने कार्यकाल में भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाते हुए मोदी ने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री के तौर पर उनके कार्यकाल में उन पर एक भी दाग नहीं लगा है।

12:20 (IST)05 May 2019
ह्यूस्टन विश्वविद्यालय ने इमारत का नाम बदल भारतीय-अमेरिकी जोड़े के नाम पर रखा

ह्यूस्टन विश्वविद्यालय की एक इमारत का नाम बदलकर भारतीय-अमेरिकी दंपति डॉ दुर्गा एवं सुशीला अग्रवाल के नाम पर रखा गया है। विश्वविद्यालय के छात्रों, प्राध्यापकों एवं शोध परियोजनाओं को आगे बढ़ाने में इस जोड़े के योगदान को मान्यता देने के लिए यह सम्मान दिया गया। विश्वविद्यालयों के अधिकारियों ने बताया कि ह्यूस्टन यूनिवर्सिटी 1927 में स्थापित किया गया सार्वजनिक शोध महाविद्यालय है। विश्वविद्यालय ने अपनी ‘इंजीनियरिंग रिसर्च बिल्डिंग’ का नाम 26 अप्रैल को डॉ दुर्गा डी अग्रवाल एवं सुशीला अग्रवाल के नाम पर रख दिया।

11:52 (IST)05 May 2019
सूखे से परेशान बुंदेलखंड में किसानों की ‘पानी के बदले वोट’ मुहिम

लगभग दो दशक से सूखे से बेहाल बुंदेलखंड के किसानों ने लोकसभा चुनाव में सियासी दलों पर पानी के पुख्ता इंतजामों के लिये माकूल दबाव बनाते हुये ‘पानी के बदले वोट’ मुहिम शुरु की है।
उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड इलाकों में सामाजिक संगठनों और स्वयं सहायता समूहों ने स्थानीय नागरिकों की मदद से ‘पानी के लिये चुनाव घोषणापत्र’ (वाटर मेनीफेस्टो) जारी किये हैं। सूखे से सर्वाधिक प्रभावित उत्तर प्रदेश के महोबा, बांदा और हमीरपुर तथा मध्य प्रदेश के टीकमगढ़, पन्ना और खजुराहो जिलों में स्थानीय सामाजिक संगठन, चुनाव के मद्देनजर अपने अपने तरीके से इस अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं।

11:22 (IST)05 May 2019
अखिलेश यादव ने मोदी पर साधा निशाना, कहा- वह तो 180 डिग्री पीएम
11:21 (IST)05 May 2019
बलात्कार के मामले में चार व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज

पुलिस ने शामली में फरवरी में एक महिला के साथ उसके घर में कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने अदालत के आदेश पर यह कार्रवाई की है। महिला द्वारा दायर शिकायत के मुताबिक, चार लोगों ने उसके साथ उसके घर में उस समय बलात्कार किया जब उसका पति जेल में था। पुलिस ने जब मामला दर्ज नहीं किया तो महिला ने अदालत का रुख किया।

11:16 (IST)05 May 2019
केजरीवाल को थप्पड़ मारने वाले पर केस दर्ज

दिल्ली के सीएम केजरीवाल को थप्पड़ मारने वाले युवक के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। बता दें कि केजरीवाल शनिवार शाम रोड शो कर रहे थे। उस दौरान एक युवक उनकी गाड़ी पर चढ़ा और तमाचा जड़ दिया। 

11:02 (IST)05 May 2019
लॉटरी किंग के परिसरों पर छापे में 595 करोड़ की बेनामी आय का पता चला : अधिकारी

लॉटरी किंग कहे जाने वाले कोयंबटूर के मार्टिन सेंटियागो के देशभर में 70 ठिकानों पर छापे की प्रक्रिया पूरी हो गई है। उसने 595 करोड़ रुपए की बेहिसाबी आय होने का खुलासा किया है। आयकर विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस बारे में शनिवार को बताया। छापे के दौरान विभिन्न सबूत मिले और करदाता ने प्राइज जीतने वाली टिकटों के हेरफेर के जरिए स्टॉकिस्टों से 595 करोड़ रूपये की बेनामी आय होना स्वीकार किया। कोयंबटूर का कारोबारी समूह लॉटरी का संचालन करता है।

10:51 (IST)05 May 2019
मायावती का हमला, कहा- बंटवारे की राजनीति करती है BJP
10:49 (IST)05 May 2019
लेह प्रेस क्लब कर आरोप : भाजपा ने रिश्वत देने की कोशिश की, पार्टी ने आरोप को निराधार बताया

प्रेस क्लब लेह ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि पार्टी ने उसके सदस्यों को ‘‘पैसों से भरे लिफाफों’’ की पेशकश कर रिश्वत देने की कोशिश की। भाजपा ने इससे इंकार करते हुए कहा कि आरोप ‘‘राजनीति से प्रेरित’’ हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने धमकी दी कि यदि प्रेस क्लब सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगता तो मानहानि का मुकदमा दायर किया जाएगा।
रैना ने कहा, ‘‘भाजपा इस तरह के आरोपों को बर्दाश्त नहीं करेगी। अगर प्रेस क्लब सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगता तो वह उच्च न्यायालय में मानहानि का मुकदमा दायर करेगी।’’

09:50 (IST)05 May 2019
ईद को लेकर अलीगढ़ में सजे बाजार
09:27 (IST)05 May 2019
मथुरा में आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते भाजपा के एक नेता सहित पांच गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में शनिवार को पुलिस ने आइपीएल मैच पर सट्टा लगाते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का एक वरिष्ठ नेता भी शामिल है।
कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर श्रीकृष्ण कुमार तिवारी ने एक सूचना के आधार पर र्सिवलांस टीम के साथ मोती मंजिल मार्केट कंपाउण्ड पर छापा मारा तो वहां पांच युवक सट्टा लगाते मिले। जिनसे 18 हजार 120 रुपए, पांच मोबाइल फोन तथा कुछ अन्य सामान बरामद हुआ।

09:06 (IST)05 May 2019
शाहजहांपुर के 8 पोलिंग बूथ पर दोबारा होगा मतदान
08:57 (IST)05 May 2019
केजरीवाल की सुरक्षा में चूक बड़ी साजिश का हिस्सा : आप

आप ने पार्टी संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चुनाव प्रचार के दौरान एक युवक द्वारा चांटा मारे जाने की घटना की निंदा की। साथ ही,  उन पर बार-बार होने वाले हमलों के पीछे बड़ी साजिश होने की आशंका जताते हुए आरोप लगाया कि इस ‘‘कायराना हरकत’’ के पीछे भाजपा का हाथ है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ से पता चला है कि थप्पड़ मारने का आरोपी सुरेश (33) नाम का यह युवक कबाड़ी का काम करता है और वह आप पार्टी का समर्थक है तथा इसकी रैलियों और बैठकों में बतौर आयोजक काम करता है।

08:55 (IST)05 May 2019
ओडिशा में ‘फानी’ चक्रवात की चपेट में आने से 16 लोगों की मौत, बड़े पैमाने पर राहत कार्य जारी

ओडिशा में चक्रवाती तूफान ‘फोनी’ की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या शनिवार को बढ़कर 16 पर पहुंच गई है। राज्य के लगभग 10,000 गांवों और 52 शहरी क्षेत्रों में युद्धस्तर पर राहत एवं पुनर्वास कार्य प्रारंभ कर दिये गए हैं और इस तूफान से करीब एक करोड़ लोग प्रभावित हुए हैं। यह चक्रवाती तूफान अत्यधिक शक्तिशाली माना जा रहा है और तटीय क्षेत्र पुरी में शुक्रवार को टकराया था। माना जा रहा है कि यह चक्रवात ग्रीष्म कालीन चक्रवातों में ‘दुर्लभ से दुर्लभतम’ श्रेणी का है और बीते 43 सालों में पहली बार ओडिशा पहुंचने वाला पहला और बीते 150 सालों में आये तीन सबसे ताकतवर तूफानों में से एक है।

08:06 (IST)05 May 2019
कुख्यात नक्सली कुंदन पाहन गवाही के अभाव में एक आपराधिक मामले में बरी

झारखंड की एक अदालत ने आत्मसमर्पण करने वाले कुख्यात नक्सली कुंदन पाहन के एक आपराधिक मामले में दोषी साबित नहीं होने के बाद उसे शनिवार को बरी कर दिया। अपर न्यायायुक्त एसके सिंह की अदालत ने 10 साल पुराने गैर-कानूनी जमावड़ा लगाने, सरकारी काम में बाधा डालने, पुलिस पर जानलेवा हमला करने, अवैध हथियार रखने, नक्सलवाद से जुड़े अन्य आरोपों से संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया। इस मामले में कई महत्वपूर्ण गवाह अदालत गवाही देने नहीं पहुंचे और जो गवाह पहुंचे, वे भी घटना को साबित करने में विफल रहे।