Nagaland and Meghalaya Vidhan Sabha Chunav Live Update: मेघालय और नागालैंड (Meghalaya and Nagaland) में सोमवार यानी आज 27 फरवरी को मतदान हो रहा है। दोनों राज्यों में 60-60 विधानसभा सीटें हैं लेकिन चुनाव दोनों राज्यों में 59-59 सीटों पर ही हो रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि मेघालय में एक उम्मीदवार की मृत्यु होने के कारण सोहियोंग विधानसभा सीट पर चुनाव रद्द कर दिया गया है, वहीं नागालैंड में 1 सीट पर बीजेपी निर्विरोध जीत गई है।

नागालैंड में 13 लाख 9 हजार 651 वोटर्स और मेघालय में 21 लाख 61 हजार 129 वोटर्स अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वहीं नागालैंड में कुल 13.9 लाख वोटर्स में से 6 लाख 56 हजार 35 महिलाएं हैं जबकि 6 लाख 53 हजार 616 पुरुष वोटर्स हैं। इसी तरह मेघालय में 21.61 लाख वोटर्स में 10 लाख 92 हजार 396 महिलाएं हैं, जबकि 10 लाख 68 हजार 801 पुरुष हैं।

Live Updates

Elections Live Updates: Elections Live Updates: नागालैंड और मेघालय में मतदान जारी, जानिए पल पल की अपडेट्स

15:54 (IST) 27 Feb 2023
मेघालय में 3 बजे तक 63 फीसदी, नागालैंड में 73 फीसदी पड़े वोट

मेघालय में दोपहर 3 बजे तक 63.91 फीसदी मतदान हुआ है। वहीं नागालैंड में दोपहर 3 बजे तक 72.99 फीसदी वोटिंग हुई है।

13:54 (IST) 27 Feb 2023
मेघालय में 1 बजे तक 44.73%, नागालैंड में 57.06% पड़े वोट

मेघायल में दोपहर 1 बजे तक 44.73 फीसदी मतदान हुआ है। वहीं नागालैंड में दोपहर 1 बजे तक 57.06 फीसदी मतदान हुआ है।

11:56 (IST) 27 Feb 2023
11 बजे तक मेघालय में 27 और नागालैंड में 36 फीसदी मतदान

मेघालय और नागालैंड में भारी मतदान देखने को मिल रहा है। सुबह 11 बजे तक मेघालय में 26.70 फीसदी मतदान हुआ है। वहीं नागालैंड में सुबह 11 बजे तक 35.76 फीसदी मतदान हुआ है।

11:34 (IST) 27 Feb 2023
सीएम नेफ्यू रियो ने किया मतदान

NDPP प्रत्याशी और नागालैंड के सीएम नेफ्यू रियो ने कोहिमा में किया मतदान

10:45 (IST) 27 Feb 2023
9 बजे तक 17.17 फीसदी मतदान

चुनाव आयोग के मुताबिक नागालैंड में सुबह 9 बजे तक 17.17 फीसदी मतदान हुआ है।

10:27 (IST) 27 Feb 2023
नागालैंड चुनाव में 4 महिलाएं मैदान में

नागालैंड में महिलाओं की आबादी ज्यादा है लेकिन आज तक विधानसभा में कोई भी महिला विधायत जीतकर नहीं पहुंची है। इस पर चार महिलाएं चुनाव मैदान में हैं। आज इनकी किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद हो जाएगा।

10:05 (IST) 27 Feb 2023
9 बजे तक करीब 15 फीसदी मतदान

चुनाव आयोग के मुताबिक मेघालय में सुबह 9 बजे 12.06 फीसदी मतदान रिकॉर्ड किया गया। वहीं नागालैंड में सुबह 9 बजे तक 15.76 फीसदी मतदान हुआ।

09:20 (IST) 27 Feb 2023
गृहमंत्री अमित शाह ने किया ट्वीट

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी ट्वीट कर वोटिंग की अपील की है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, नागालैंड में आज मतदान हो रहा है. मैं नागालैंड के बहनों और भाइयों से ये सुनिश्चित करने का आग्रह करता हूं कि जो शांति प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है उसे किसी भी बाधा का सामना न करना पड़े। शांति ही नागालैंड को उसकी प्रगति और विकास की मंजिल तक ले जा सकती है।

09:19 (IST) 27 Feb 2023
पीएम मोदी ने की मतदाओं से अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेघालय और नागालैंड के वासियों से मतदान में शामिल होने की अपील की है। पीएम ने ट्वीट कर लिखा, मेघालय और नागालैंड के लोगों, विशेष रूप से युवा और पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं से आज रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने का आग्रह करता हूं।

08:36 (IST) 27 Feb 2023
भारी संख्या में मतदान करने पहुंच रहे लोग

नागालैंड के शमातोर जिले में बूथ के बाहर लोगों की लंबी कतारें दिखाई दे रही है।

08:30 (IST) 27 Feb 2023
मतदाताओं को किया सम्मानित

मेघालय में बूथ पर सबसे पहले मतदान करने वाले 5 मतदाताओं को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

08:24 (IST) 27 Feb 2023
कोहिमा में बूथों पर लोगों की लंबी कतार

राजधानी कोहिमा में बूथों पर लोगों की लंबी कतारें लगी हैं।

07:51 (IST) 27 Feb 2023
बूथों पर लंबी कतारें

मेघालय के तूरा पोलिंग स्टेशन पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगी हैं।

07:19 (IST) 27 Feb 2023
नागालैंड और मेघालय में मतदान शुरू

नागालैंड और मेघालय की 60 में से 59 सीटों पर मतदान शुरू हो चुका है। दोनों ही राज्यों में 59 सीटों पर मतदान हो रहा है।

नगालैंड और मेघालय की 59-59 सीटों के लिए वोटिंग शुरू हो चुकी है। मतदान केंद्रों पर लंबी लंबी कतारें लगी हुई है और लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए घर से निकल रहे हैं।