Lok Sabha Election 2019: मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा ने मुंबई में एक जनसभा के दौरान शिवसेना पर निशाना साधा। देवड़ा ने इस जनसभा में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि शिवसेना पार्टी ने देश के अल्पसंख्यकों का अपमान किया है। उन्होंने कहा, ‘कुछ साल पहले शिवसेना पार्टी ने पर्युषण के दौरान जैन मंदिर के बाहर मांस पकाकर जैनियों के धर्म का अपमान किया। यही नहीं शिवसेना ने पूरी मानवता को अंहिसा की शिक्षा देने वाले भगवान महावीर का भी अपमान किया है। भूलिएगा मत ऐसे लोग जब 29 अप्रैल के दिन आपके पास वोट मांगने आएं तो मांस वाली घटना को याद रखें और अपने वोट से उन्हें सबक सिखाएं’। बता दें पर्युषण जैन समुदायों का एक खास पर्व होता है।

देवड़ा बने कांग्रेस अध्यक्षः इस बार के लोकसभा चुनाव से पहले मिलिंद देवड़ा को मुंबई के कांग्रेस अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गौरतलब है कि देवड़ा को संजय निरुपम की जगह दी गई है। अध्यक्ष बनने के बाद देवड़ा ने राहुल गांधी और सोनिया गांधी के प्रति आभार जताया था। बता दें इससे पहले भी मिलिंद देवड़ा यूपीए सरकार में कई महत्वपूर्ण पद संभाल चुके हैं।
National Hindi News, 3 April 2019 LIVE Updates: दिनभर की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

निरुपम के खिलाफ मिली थीं शिकायतेंः मीडिया सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता संजय निरुपम की कार्यकारी गतिविधियों से सहमत नहीं थे। इसके चलते निरुपम को मुंबई ईकाई के अध्यक्ष पद से हटाने की मांग की जा रही थी। इसके बाद कांग्रेस पार्टी ने यह जिम्मेदारी मिलिंद देवड़ा को सौंपी।

मिलिंद के कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर संजय निरुपम ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि मिलिंद मेरे दोस्त हैं और छोटे भाई समान है। उन्हें उम्मीद है कि मिलिंद अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाएंगे।

 

बता दें इस बार लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र में 48 लोकसभा सीटों पर चुनाव होंगे। इस बार के लोकसभा चुनाव सात चरणों में संपन्न होंगे। पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को संपन्न होगा। वहीं 23 मई को इन चुनावों के नतीजे घोषित किए जाएंगे।

Read here the latest Lok Sabha Election 2019 News, Live coverage and full election schedule for India General Election 2019