Madhya Pradesh (MP) Vidhan Sabha Chunav Result 2023: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में BJP ने दमदार प्रदर्शन किया है। राज्य में बीजेपी ने बहुमत हासिल कर लिया है। चुनाव आयोग के अनुसार, भाजपा ने प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों में से 163 पर जीत हासिल की। वहीं, कांग्रेस पार्टी को महज 66 सीटों से संतोष करना पड़ा। इसके अलावा, भारत आदिवासी पार्टी ने भी प्रदेश में पहली बार जीत दर्ज कर एक सीट अपने कब्जे में की। इन तीन दलों के अलावा, कोई भी अन्य दल अपना खाता नहीं खोल पाया। राज्य में चुनाव जीतने वाले दिग्गजों में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (बुधनी), कैलाश विजयवर्गीय (इंदौर एक), केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (दिमनी), प्रहलाद पटेल (नरसिंहपुर), लोकसभा सांसद राकेश सिंह (जबलपुर पश्चिम), लोकसभा सांसद उदय प्रताप सिंह (गाडरवारा) से चुनाव जीत चुके हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते (निवास) से चुनाव हार गए हैं। एमपी चुनाव में शिवराज सिंह चौहान सरकार के 10 मंत्रियों को भी हार का सामना करना पड़ा है। बता दें कि मध्य प्रदेश की 230 सीट के लिए मतदान 17 नवंबर को हुआ था। मतगणना 3 दिसंबर की सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा के बीच 52 जिला मुख्यालयों पर शुरू हुई थी।
Election Result 2023 , Madhya Pradesh (MP) Vidhan Sabha Chunav Parinam: एमपी में बीजेपी ने बड़ी जीत दर्ज की है
MP Election Result Live: बीजेपी मुख्यालय में नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज की जीत एतिहासिक है। जिन्होंने बढ़-चढ़कर समर्थन दिया। उनको मैं नमन करता हूं।
MP Election Result Live: बीजेपी के राष्ट्रीय जेपी नड्डा ने कहा कि एक नेता हैं वो कहते हैं कि मैं माफी नहीं मांगूगा। उन्होंने कहा कि रस्सी जल गई, लेकिन बल नहीं गया।
MP Election Result Live: तीन राज्यों में बीजेपी की जीत के बाद पीएम मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा और राजनाथ सिंह बीजेपी मुख्यालय पहुंच चुके हैं। इस वक्त बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे हैं।
चुनाव आयोग के मुताबिक, शाम 6:30 बजे तक 110 विधानसभा सीटों के नतीजे आ चुके हैं। इसमें से भाजपा ने 86 सीटें जीत ली हैं, जबकि कांग्रेस के खाते में 23 सीटें गईं हैं। एक सीट भारत आदिवासी पार्टी ने जीती है। भाजपा अब भी 77 सीटों पर आगे है। कांग्रेस 43 सीटों पर आगे है।
चुनाव आयोग के मुताबिक, अब तक 51 विधानसभा सीटों के नतीजे घोषित हो चुके हैं। इसमें से भाजपा अब तक 40 सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है, जबकि 125 पर आगे है। कांग्रेस ने 10 सीटें जीती हैं। वह 54 सीटों पर आगे है। एक सीट भारत आदिवासी पार्टी ने जीती है।
मध्य प्रदेश के शाजापुर में बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प होने की खबर है। पुलिस को उन्हें तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। शाजापुर के एएसपी टीएस बघेल का कहना है, ‘मतगणना प्रक्रिया शांतिपूर्वक पूरी हो गई है। कुछ बीजेपी और कांग्रेस समर्थक नारे लगा रहे थे। पुलिस तुरंत वहां पहुंच गई, स्थिति अब शांतिपूर्ण है...।’
कांग्रेस मध्य प्रदेश में 6 सीटों पर जीत चुकी है और 57 सीटों पर आगे है। बाबू जंदेल ( BABU JANDEL) श्योपुर, नारायण सिंह पट्टा (NARAYAN SINGH PATTA) बिछिया, चैन सिंह वारकडे (CHAINSINGH WARKADE) निवास, कमलेश प्रताप शाह (KAMLESH PRATAP SHAH) अमरवाड़ा, नीलेश परशुराम उइके (NEELESH PUSARAM UIKEY) पंधुरना और राजन मंडलोई (RAJAN MANDLOI) बड़वानी से चुनाव जीत गए हैं।
चुनाव आयोग ने अब तक मध्य प्रदेश में 17 विधानसभा सीटों के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इसमें से भाजपा के खाते में 13 सीटें गईं हैं। कांग्रेस ने तीन सीटें जीती हैं, जबकि एक सीट पर भारत आदिवासी पार्टी के उम्मीदवार के सिर जीत का सेहरा बंधा है।

अलीराजपुर (Alirajpur) विधानसभा सीट से भाजपा के नागर सिंह चौहान (NAGAR SINGH CHOUHAN) विजयी हुए हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मुकेश पटेल (MUKESH PATEL) को 3723 मतों से हराया। तीसरे नंबर पर निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र ठकराला (SURENDRA THAKRALA) रहे। उन्हें 11361 मत मिले।
मध्य प्रदेश में कांग्रेस का खाता खुल चुका है। उसने श्योपुर (Sheopur) विधानसभा सीट जीती। यहां से कांग्रेस के बाबू जंदेल (BABU JANDEL) ने भाजपा के दुर्गालाल विजय ‘वकील साहब’(DURGALAL VIJAY VAKEEL SAAB) को 11130 मतों से हराया। तीसरे नंबर पर बसपा के बिहारी सिंह सोलंकी रहे। उन्हें 23054 मत मिले। बाबू जंदेल को 96844 और दुर्गालाल को 85714 मत मिले।
सैलाना (Sailana) से भारत आदिवासी पार्टी के कमलेश्वर डोडियार (KAMLESHWAR DODIYAR) ने कांग्रेस के हर्ष विजय गहलोत को 4618 मतों से हराया। कमलेश्वर डोडियार (KAMLESHWAR DODIYAR) को 71219 और हर्ष विजय गहलोत (HARSH VIJAY GEHLOT) को 66601 मत मिले। भाजपा की संगीता विजय चारेल (SANGEETA-VIJAY CHAREL) 41584 के मतों के साथ तीसरे नंबर पर रहीं।
रतलाम सिटी विधानसभा सीट भी भाजपा के खाते में चली गई है। भाजपा के चैतन्य कश्यप ने कांग्रेस के पारस दादा को 60708 मतों से हराया। चैतन्य कश्यप को 109656 और पारस दादा को सिर्फ 48948 वोट मिले। तीसरे नंबर पर बसपा के एडवोकेट जहीरुद्दीन रहे। उनकी जमानत जब्त हो गई। उन्हें सिर्फ 634 मत मिले।
मऊगंज विधानसभा सीट से भाजपा के प्रदीप पटेल (PRADEEP PATEL) ने चुनाव जीत लिया है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के सुखेंद्र सिंह बन्ना (SUKHENDRA SINGH BANNA) को 7174 मतों से हराया। प्रदीप पटेल को 70119 और सुखेंद्र सिंह बन्ना को 62945 वोट मिले।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भोपाल में कहा, ‘मैं दिग्विजय सिंह की हर बद्दुआ का स्वागत करता हूं और उन्हें शुभकामनाएं देना चाहता हूं। जहां तक कांग्रेस का सवाल है, वे(कांग्रेस) तो कल लड्डू खरीद रहे थे, बधाई के पोस्टर भी लग गए थे। हम लोग चुपचाप से अपना काम कर रहे थे, क्योंकि हमें पूरा विश्वास था कि जनता का पूरा आशीर्वाद भाजपा के साथ है।’
भाजपा ने कालापीपल सीट जीत ली है। इस सीट से भाजपा के घनश्याम चंद्रवंशी (GHANSHYAM CHANDRAVANSHI) ने कांग्रेस के कुणाल चौधरी (KUNAL CHOUDHARY) को 11765 मतों से हराया। 19 राउंड की मतगणना के बाद घनश्याम को 98216, जबकि कुणाल को 86451 मत मिले।
दतिया विधानसभा सीट से भाजपा के लिए अच्छी खबर नहीं है। पांच राउंड की मतगणना के बाद गृह मंत्री और भाजपा के कद्दावर नेता नरोत्तम मिश्रा कांग्रेस के राजेंद्र भारती से करीब 6 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं। पांच राउंड के बाद राजेंद्र के खाते में 35308 वोट आ चुके थे, जबकि नरोत्तम मिश्रा को 29129 वोट मिले थे।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में पत्रकारों से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी सभाएं और अपील जनता के दिल को छू गईं। ये रुझान उसका परिणाम हैं। उन्होंने कहा, ‘मध्य प्रदेश में भाजपा की यह शानदार विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति असीम श्रद्धा और अकाट्य विश्वास को दर्शाती है। उन्होंने (मोदी) जो सभाएं कीं, जनता से अपील की, वे जनता के दिल को छू गईं। उसी की वजह से यह परिणाम और रुझान आ रहे हैं।’
चुनाव आयोग के मुताबिक, नेपानगर से भाजपा की मंजू राजेंद्र दादू चुनाव जीत गई हैं। उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस की गेंदू बाई को 44805 मतों के अंतर से हराया। मंजू राजेंद्र दादू को 113400 मत मिले। गेंदू बाई को 68595 मत मिले। तीसरे नंबर पर निर्दलीय प्रत्याशी बिलारसिंह जामरा रहे। उन्हें 16365 मत मिले। इस विधानसभा में 2303 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया।
मध्य प्रदेश में रुझानों में भाजपा पूर्ण बहुमत का आंकड़ा पहले ही पार कर चुकी थी। अब शिवराज सिंह इतिहास रचने की ओर हैं। शिवराज की अगुआई में भाजपा का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2013 में था। तब भाजपा ने 165 जीती थीं। वर्तमान की बात करें तो चुनाव आयोग के मुताबिक, दोपहर 1:30 बजे तक मध्य प्रदेश में 230 में से 230 सीटों पर शुरुआती रुझान आ चुके हैं। इनमें से भाजपा 163 और कांग्रेस 64 सीटों पर आगे है। बहुजन समाज पार्टी 2 और भारत आदिवासी पार्टी एक सीट पर आगे हैं।

मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भोपाल में कहा, ‘भाजपा अब तक की सर्वाधिक सीटें जीतकर इतिहास बनाएगी। कांग्रेस केवल झूठ बोलती है। भाजपा की सरकार बनाने के लिए आगे की जो रणनीति होगी वह हमारा केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा।’ WATCH VIDEO
मध्य प्रदेश में भाजपा रुझानों में पूर्ण बहुमत का आंकड़ा पार कर चुकी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने आवास पर पार्टी नेता नरेंद्र सिंह तोमर और ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ मतगणना के रुझान देखे। इसके बाद समर्थकों से मुलाकात की। चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार, भाजपा 159 सीटों पर आगे है। केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता अश्विनी वैष्णव भोपाल में पार्टी कार्यालय पहुंच चुके हैं। देखें वीडियो
चुनाव आयोग के मुताबिक, 11:50 बजे तक मध्य प्रदेश में 230 में से 230 सीटों पर शुरुआती रुझान आ चुके हैं। इनमें से भाजपा 157 और कांग्रेस 71 सीटों पर आगे है। बहुजन समाज पार्टी और भारत आदिवासी पार्टी एक-एक सीट पर आगे चल रही हैं। राजस्थान के चुनावी अपडेट्स जानने के लिए यहां क्लिकर करें।

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा, ‘4 राज्यों में मतगणना जारी है, रुझानों के अनुसार बीजेपी राजस्थान और मध्य प्रदेश में आगे चल रही है और तेलंगाना में लग रहा है कि कांग्रेस की सरकार आ रही है तथा छत्तीसगढ़ में कांटे की टक्कर है। तो अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। दोपहर 1 बजे तक काफी चीजें स्पष्ट हो जाएंगी। हम उम्मीद करते हैं कि कांग्रेस की जीत होनी चाहिए।’ छत्तीसगढ़ के चुनावी अपडेट्स जानने के लिए यहां क्लिक करें।
चुनाव आयोग के मुताबिक, 11:20 बजे तक मध्य प्रदेश में 230 में से 225 सीटों पर शुरुआती रुझान आ चुके हैं। इनमें से भाजपा 153 और कांग्रेस 69 सीटों पर आगे है। बहुजन समाज पार्टी, प्रहार जनशक्ति पार्टी और भारत आदिवासी पार्टी एक-एक सीट पर आगे चल रही हैं।
मध्य प्रदेश में 230 में से 223 सीटों पर शुरुआती रुझान आ चुके हैं। इनमें से भाजपा 150 और कांग्रेस 70 सीटों पर आगे है। बहुजन समाज पार्टी, प्रहार जनशक्ति पार्टी और भारत आदिवासी पार्टी एक-एक सीट पर आगे चल रही हैं।

मध्य प्रदेश में चुनाव आयोग के रुझानों में भाजपा पूर्ण बहुमत पा चुकी है। 214 में से भाजपा 150 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस सिर्फ 61 सीटों पर आगे है। बहुजन समाज पार्टी, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी और प्रहार जनशक्ति पार्टी एक-एक सीट पर आगे चल रही है। तेलंगाना के चुनावी अपडेट्स जानने के लिए यहां क्लिक करें।

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने भी भोपाल गैस त्रासदी में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने X पर लिखा, ‘भोपाल गैस कांड की बरसी पर मैं इस दुर्घटना में मारे गए सभी लोगों के प्रति विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और दुर्घटना में पीड़ित हुए लोगों के प्रति अपनी सहानुभूति व्यक्त करता हूं।’
भोपाल में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल गैस त्रासदी में जान गंवाने वाले लोगों को पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने 1984 भोपाल गैस त्रासदी की बरसी पर कहा, ‘आज भी 2-3 दिसंबर की रात याद आती है तो हम कांप उठते हैं। गैस के कारण हमारे हजारों भाई-बहनों और बच्चों ने अपनी जान गंवाई। भोपाल का वह दृश्य भूला नहीं जा सकता। मैं उन सब भाई-बहनों के चरणों में श्रद्धा के सुमन अर्पित करना चाहता हूं।’ WATCH VIDEO
चुनाव आयोग के मुताबिक, सुबह 10:15 बजे के आसपास मध्य प्रदेश में भाजपा 126 सीटों पर आगे है। वहीं कांग्रेस ने भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी तीन और निर्दलीय एक पर बढ़त बनाए हुए हैं। हालांकि, अभी पहले राउंड की मतगणना पूरी नहीं हुई है। पहले राउंड की मतगणना के बाद ही तस्वीर कुछ साफ होती दिखेगी। राजस्थान के चुनावी अपडेट्स जानने के लिए यहां क्लिकर करें।

मध्य प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के बीच अंतर बढ़ता ही जा रहा है। चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार, भाजपा 104 सीटों पर आगे है, जबकि कांग्रेस सिर्फ 44 सीटों पर आगे है। तीन पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी, जबकि एक पर निर्दलीय आगे हैं।

चौंकाने वाली बात यह है कि केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते (निवास) से चुनाव हार गए हैं। एमपी चुनाव में शिवराज सिंह चौहान सरकार के 10 मंत्रियों को भी हार का सामना करना पड़ा है।