Madhya Pradesh BJP Candidate Meena singh: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गयी हैं। सभी दलों के नेता अपने सियासी गठबंधन और रणनीति को लेकर लगातार चर्चा कर रहे हैं। मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी सरकार बचाने के लिए लोगों के बीच जाकर अपनी उपलब्धियां बता रहे हैं। मध्य प्रदेश में 17 अक्टूबर को मतदान है। नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे।
2018 के चुनाव में मात्र 19 वोट से कांग्रेस उम्मीदवार को हराई थीं
राज्य की चर्चित सीटों में से मानपुर सीट काफी अहम है। यह उमरिया जिले में पड़ता है। यहां से फिलहाल भाजपा की मीना सिंह (52) विधायक हैं। वह आदिम जाति कल्याण विभाग की मंत्री हैं। यह सीट भाजपा का गढ़ रहा है। मीना सिंह ने 2018 के चुनाव में कांग्रेस के तिलकराज सिंह को मात्र 19 वोटों से पराजित किया था।
सबसे खास बात यह है कि इस सीट पर अभी तक कांग्रेस को कभी जीत हासिल नहीं हुई है। इसलिए इस बार पार्टी पूरी ताकत लगाएगी कि उसे यहां से सफलता मिल जाए। यह सीट अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित है। मीना सिंह का जन्म 05 नवम्बर, 1971 को ग्राम-बेलसरा, जिला- उमरिया में हुआ था। यह अविवाहित हैं और उच्च शिक्षित हैं। इन्होंने राजनीति शास्त्र से पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।
जीत हार में नए मतदाता निभाएंगे अहम रोल
मानपुर विधानसभा सीट में 2018 के चुनाव में कुल मतदाताओं की संख्या 227672 थी, जिसमें महिला मतदाताओं की संख्या 110449 और पुरुष मतदाताओं की संख्या 117223 के करीब थी। जाहिर पांच साल इसमें इजाफा हुआ होगा। महिला और पुरुष के अलावा काफी संख्या में नए मतदाता भी जुड़े होंगे। जीत हार में नए मतदाता अहम रोल निभाएंगे।
मीना सिंह पार्टी की ऐसी आदिवासी चेहरा हैं, जिन्हें हराना बहुत कठिन है। पिछले चुनावों से वह लगातार जीतती आ रही हैं। 2023 में भी मीना सिंह बीजेपी की मजबूत दावेदार मानी जा रही हैं। 2008 में सीट बनने के बाद से ही बीजेपी की मीना सिंह यहां जीत दर्ज करती आ रही हैं।
2018 में मानपुर में कुल 47 प्रतिशत वोट पड़े, जिसमें 82287 बीजेपी और 63632 कांग्रेस को वोट पड़े. 2008 में बीजेपी प्रत्याशी मीना सिंह ने INC की जामवंती उर्फ ज्ञानवंती सिंह को हराकर जीत हासिल की थी। 2013 में भी मीना सिंह ने ज्ञानवंती सिंह को हराकर जीत हासिल की थी। अगर इस बार भी मीना सिंह जीत जाती हैं तो यह उनकी लगातार चौथी जीत होगी।
मानपुर के अब तक विजेता प्रत्याशी
2018-मीना सिंह (बीजेपी)
2013-मीना सिंह (बीजेपी)
2008-मीना सिंह (बीजेपी)
1998-भानु प्रताप (INC)
1993-शेजप्रताप सिंह (बीजेपी)
1990-सेहो प्रताप सिंह (बीजेपी)
1985-खेल साई INC
1980-लाल विजय प्रताप INC(I)
1977-रेवाती रमन मिश्रा JNP