मध्य प्रदेश में चुनावी बिगुल बज चुका है। यहां तैयारियां जोर-शोर से हो रही हैं। बता दें कि राज्य में कुल 230 विधान सभा सीटे हैं। यहां सभी सीटों पर एक साथ 17 नवंबर को चुनाव होना है। यानी आपके यहां की विधान सभी सीट पर भी 17 नवंबर को ही चुनाव होंगे। चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे। इसके साथ ही यह साफ हो जाएगा कि किसे बहुमत मिलती है और किसकी सरकार बनती है। इसके लिए सभी पार्टियों के नेताओं ने कमर कस ली है।

बीजेपी-कांग्रेस के बीच है कड़ी टक्कर

बता दें कि राज्य में फिलहाल बीजेपी की सरकार है। वहीं सीएम को पद पर शिवराज सिंह चौहान का कब्जा है। बता दें कि इस राज्य में प्रमुख मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच है। राज्य में बीजेपी और कांग्रेस ने कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी कर दी है। इसके अलावा आम आदमी पार्टी, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने भी उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। इसके अलावा कुछ इलाकों में सपा-बसपा ने भी जोर आजमाया है। माना जा रहा है कि कुछ सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला हो सकता है।

जानें चुनाव का पूरा शेड्यूल

नोटिफिकेशन की तारीख- 21 अक्टूबर 2023

नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि- 30 अक्टूबर 2023

नामांकन की जांच- 31 अक्टूबर 2023

नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि- 2 नवंबर 2023

मतदान की तिथि- 17 नवंबर 2023

वोटों की गिनती की तारीख- 3 दिसंबर 2023

दरअसल, पिछले मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव (2018) में कांग्रेस ने 230 में से 114 सीटें जीती थीं। कांग्रेस यहां सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। कांग्रेस ने सपा-बसपा पार्टियों की मदद से राज्य में सरकार बनाई थी। हालांकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 2018 विधान सभा चुनाव में 109 सीटें हासिल हुईं थीं। ज्योतिरादित्य सिंधिया के विद्रोह के कारण राज्य में कमल नाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार गिर गई और फिर भाजपा के शिवराज सिंह चौहान ने सीएम पद की शपथ ली थी। इस बार देखना है कि किसकी सरकार बनती है।