मिजोरम में ZPM ने बाजी मार ली है। हालांकि हाचेक एसटी सीट पर MNF की जीत हुई है। सुबह 8 बजे से इस सीट पर मतगणना जारी है। इस बार इस सीट से MNF ने Robert Romawia Royte को अपना उम्मीदवार बनाया है, वहीं कांग्रेस ने Lalrindika Ralte को चुनावी मैदान में उतारा है। तीसरा विकल्प बनने की कोशिश कर रही ZPM ने भी KJ. Lalbiakngheta को अपना प्रत्याशी बनाया है। Robert Romawia Royte ने 306 वोटों से ZPM उम्मीदवार को मात दी।

पिछले चुनाव की बात करें तो इस सीट से कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। उस चुनाव में कांग्रेस की टिकट से लड़ रहे Lalrindika Ralte ने बड़ी जीत दर्ज की थी। उस चुनाव में दूसरे नंबर पर MNF रही थी, लेकिन पिछले कुछ सालों में इस राज्य में मिजोरम के अंदर MNF भी बड़ी ताकत बनकर उभरी है। वैसे इस बार के चुनाव में तो तीसरे विकलप के रूप में ZPM को भी काफी उम्मीदें हैं। बीजेपी भी अपना विस्तार करने की कोशिश में लगी है, उसे भरोसा है कि उसका प्रदर्शन कुछ जरूर सुधरेगा।

जानकार मानते हैं कि इस राज्य में ज़ोरम पीपल्स मूवमेंट के लालदुहोमा ने चुनाव को काफी दिलचस्प बना दिया है। पिछली बार भी आठ सीटें जीतकर कांग्रेस को तो पछाड़ दिया था, इस बार सभी सीटों पर चुनाव लड़ सत्ता में आने की पूरी कवायद की जा रही है।

मिजोरम में ZPM ने इतिहास रच दिया है और पार्टी को बहुमत मिल गया है। पार्टी 26 सीटों पर चुनाव जीत गई जबकि 1 पर आगे चल रही है। वहीं सत्तारूढ़ MNF को 7 सीटों पर जीत मिली है जबकि 3 पर आगे चल रही है। कांग्रेस पार्टी केवल एक सीट पर आगे चल रही है जबकि भाजपा को दो सीट पर जीत मिली है।

मिजोरम में बड़ा उलटफेर हुआ है। CM जोरामथंगा आइजोल पूर्व-I से चुनाव हार गए हैं। ZPM के उम्मीदवार ललथनसांगा ने CM जोरामथंगा के खिलाफ दो हजार से अधिक वोटों से जीत दर्ज की है। ये MNF के लिए बड़ा झटका है।