Maharashtra Vidhan Sabha Election Results 2019 Constituency-Wise, Seat Wise Updates: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा-शिवसेना की युति ने फिर से बहुमत हासिल कर लिया है। सीएम देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में भाजपा एक बार फिर शिवसेना के साथ मिलकर सरकार बनाएगी। इस चुनाव में कांग्रेस-एनसीपी की आघाड़ी ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है। युति कुल 161 सीटों में से भाजपा ने 105 और शिवसेना ने 56 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं आघाड़ी में कांग्रेस को 44 और एनसीपी को 54 सीटें मिली हैं। 2014 के मुकाबले भाजपा का प्रदर्शन कमजोर रहा।

यहां देखें LIVE नतीजेहरियाणा विधानसभा चुनाव परिणाम 2019 | महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम 2019

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में परली विधानसभा सीट पर चचेरे भाई-बहन के बीच का मुकाबला था। दरअसल परली सीट से भाजपा के टिकट पर महाराष्ट्र सरकार में मंत्री पंकजा मुंडे और एनसीपी के टिकट पर उनके चचेरे भाई धनंजय मुंडे चुनाव मैदान में थे। धनंजय मुंडे ने यहां से जीत दर्ज कर भाजपा और पंकजा मुंडे को बड़ा झटका दिया है।

By-Election Results 2019 Live Updates: यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों के By-Election Results

Live Blog

22:06 (IST)25 Oct 2019
नागपुर साउथ

21:18 (IST)25 Oct 2019
नागपुर सीट

20:33 (IST)25 Oct 2019
किसको कितनी सीटें

महाराष्ट्र में भाजपा को सत्ता से दूर रखने के लिये शिवसेना से हाथ मिलाने से विपक्षी कांग्रेस और राकांपा के इनकार करने के बाद राज्य में फिर से भगवा दलों की सरकार बनने की संभावना मजबूत हो गई है। राज्य में 21 अक्टूबर को हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे बृहस्पतिवार को घोषित हुए। 288 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा ने 105 और उसकी सहयोगी पार्टी शिवसेना ने 56 सीटें जीती। राकांपा को 54 सीटें मिली और कांग्रेस 44 सीटों पर विजेता रही। 

20:30 (IST)25 Oct 2019
कामठी के नतीजे

19:31 (IST)25 Oct 2019
नायगांव, देगलुर मुखेड़ सीट के नतीजे

नायगांव: राजेश पवार (भाजपा) देगलुर (SC): अंतापुरकर रावसाहेब जयवंता (कांग्रेस) मुखेड़: तुषार गोविंदराव राठौड़ (भाजपा) बासमथ: चंद्रकांत उर्फ ​​राजुभैया रमाकांत नवाघरे (राकांपा)।कलमनुरी: बांगर संतोष लक्ष्मणराव (शिवसेना)।हिंगोली: तन्हाजी सखारामजी मुतकुले (भाजपा)।जिंतुर: बोरदीकर मेघना दीपक साकौर (भाजपा)

18:53 (IST)25 Oct 2019
आरवी, देवली सीट. वर्धा सीट

आरवी: दादराव यदोरो केचे (भाजपा) देवली: रंजीत प्रतापराव कांबले (कांग्रेस) हिंगनघाट: समीर त्र्यंबकराव कुँवर (भाजपा) वर्धा: डॉ। पंकज राजेश भोयर (भाजपा) काटोल: अनिल देशमुख (राकांपा)

15:24 (IST)25 Oct 2019
जलगांव शहर, जलगांव ग्रामीण पर भाजपा का कब्जा

जलगांव शहर- सुरेश दामू भोले- भाजपा
जलगांव ग्रामीण- गुलाबराव पाटिल- भाजपा
जालना-गोरनतयाल कैलाश किशनराव- कांग्रेस
जामनेर- गिरीश दत्तात्रेय महाजन- भाजपा
जात- विक्रमसिंह सावंत- कांग्रेस

15:03 (IST)25 Oct 2019
इचलकरंजी से निर्दलीय उम्मीदवार की जीत

इचलकरंजी- प्रकाशन्ना अवाडे- निर्दलीय
इगतपुरी- हीरामन खोसकर- कांग्रेस
इन्दापुर- दत्तात्रेय विथोबा भाराने-एनसीपी
इस्लामपुर- जयंत राजाराम पाटिल- एनसीपी
जलगांव(जामोद)- डॉ. संजय श्रीराम-भाजपा

14:52 (IST)25 Oct 2019
हिंगोली सीट भाजपा के खाते में

हडगांव- ज्वालागांवकर माधवराव पाटिल- कांग्रेस
हटकनांगले- अवाले राजू जयवंतराव- भाजपा
हिंगानघाट-समीर त्रिम्बकराव कुंवर-भाजपा
हिंगाना- मेघे समीर दत्तात्रेय- भाजपा
हिंगोली- तन्हाजी सखारामजी मुटकुले- भाजपा

14:49 (IST)25 Oct 2019
घाटकोपर वेस्ट सीट से भाजपा उम्मीदवार जीता

घाटकोपर वेस्ट- राम कदम-भाजपा
गोंदिया-विनोद अग्रवाल- निर्दलीय
गोरेगांव- विद्या जयप्रकाश ठाकुर-भाजपा
गुहागर- भास्कर जाधव-शिवसेना
हडपसर- चेतन विट्ठल टुपे- एनसीपी

14:43 (IST)25 Oct 2019
घाटकोपर से पराग शाह जीते

गंगाखेड़- रत्नाकर मानिकराव गुट्टे- राष्ट्रीय समाज पक्ष
गंगापुर- बंसीलाल बम्ब-भाजपा
गेवराई-लक्षमण पवार-भाजपा
घनसावंगी-राजेशबइया टोपे-एनसीपी
घाटकोपर पूर्व- पराग शाह- भाजपा

14:40 (IST)25 Oct 2019
भाजपा को गढ़चिरौली में मिली जीत

डिंडोरी- जीरवाल नरहरी सीताराम- एनसीपी
ढिंडोसी- सुनील प्रभु- शिवसेना
डोंबिवली- रविंद्र चौहान दत्तात्रेय- भाजपा
इरनडोल- चिमनराव पाटिल- शिवसेना
गढ़चिरौली-देवराव होली- भाजपा

14:38 (IST)25 Oct 2019
कांग्रेस ने बरकरार रखी धारावी सीट

धम्ममगांव रेलवे- असद प्रताप अरुणभाउ- भाजपा
धारावी- वर्षा गायकवाड- कांग्रेस
धुले सिटी- शाह फारुक अनवर- एआईएमआईएम
धुले ग्रामीण- कुनालबाबा पाटिल- कांग्रेस
दिगरस- संजय राठौर- शिवसेना

14:36 (IST)25 Oct 2019
देवली, दरयापुर से कांग्रेस जीती

दरयापुर- बलवंत वानखेड़े- कांग्रेस
दौंड- राहुल कुल-भाजपा
देगलुर-जयवंत अनंतापुरकर- कांग्रेस
देवली- रंजीत कांबले-कांग्रेस
देवलाली- सरोह अहीरे- एनसीपी

14:32 (IST)25 Oct 2019
कोलाबा, दहीसर से भाजपा की जीत

चोपडा- लताबाई सोनावने- शिवसेना
कोलाबा- राहुल सुरेश नरवेकर- भाजपा
दहानू- निकोले विनोद भिवा- सीपीएम
दहीसर-चौधरी मनीषा अशोक- भाजपा
दापोली- रामदास कदम-शिवसेना

14:29 (IST)25 Oct 2019
चेम्बूर से शिवसेना उम्मीदवार जीता

चेम्बूर- प्रकाश फाटेरपकर- शिवसेना
चिखली- श्वेता महाले- भाजपा
चिमूर-बंटी भांगडिया-भाजपा
चिंचवाड़-जगताप पांडुरंग- भाजपा
चिपलुन-शेखर निकम- एनसीपी

14:26 (IST)25 Oct 2019
चंद्रपुर निर्दलीय उम्मीदवार जीता

चांदगढ- राजेश पाटिल-एनसीपी
चांदीवली- दिलीप लांडे- शिवसेना
चंद्रपुर- जोरजेवर गजानन-निर्दलीय
चांदवाड़-डॉ. अहेर राहुल दौलतराव-भाजपा
चारकोप- योगेश सागर- भाजपा

14:21 (IST)25 Oct 2019
बोरिविली से भाजपा की जीत

बोरिविली-सुनील राणे- भाजपा
ब्रह्मपुरी- विजय वाडेत्तिवार-कांग्रेस
बुलढाणा- संजय गायकवाड-शिवसेना
भायकुला-यामिनी जाधव-शिवसेना
चालीसगांव- मंगेश चव्हाण-भाजपा

14:19 (IST)25 Oct 2019
बोइसर से बहुजन विकास अघाड़ी की जीत

भोकरदान- संतोष रावसाहब दानवे-भाजपा
भोर-संग्राम अनंतराव थोपटे-कांग्रेस
भोसारी-महेश किशन-भाजपा
भुसावल- संजय वामन सावकरे-भाजपा
बोइसर- राजेश पाटिल- बहुजन विकास अघाड़ी

14:16 (IST)25 Oct 2019
भांडुप वेस्ट और भिवंडी ग्रामीण में शिवसेना की जीत

भांडुप पश्चिम- रमेश कोरगांवकर- शिवसेना
भिवंडी ईस्ट- रायस कासिम शेख- सपा
भिवंडी ग्रामीण- शांताराम तुकाराम मोरे-शिवसेना
भिवंडी वेस्ट-महेश प्रभाकर चौगुले-भाजपा
भोकर-अशोकराव शंकरराव चव्हाण- कांग्रेस

14:09 (IST)25 Oct 2019
बीड सीट पर एनसीपी का कब्जा

बार्शी- राजेंद्र राउत- निर्दलीय
बासमाथ-चंद्रकांत-एनसीपी
बीड-रविंद्र संदीप-एनसीपी
बेलापुर- मंडा विजय माहतरे-भाजपा
भंडारा- नरेंद्र भोंडेकर- निर्दलीय

14:07 (IST)25 Oct 2019
बारामती से एनसीपी के अजीत पवार जीते

बदनेरा- रवि राणा- निर्दलीय
बगलान- दिलीप बोरसे-भाजपा
बालापुर-नितिनकुमार भीकनराव ताले- शिवसेना
बल्लारपुर- सुधीर मुन्गंटीवार- भाजपा
बारामती- अजीत पवार- एनसीपी

14:04 (IST)25 Oct 2019
औरंगाबाद से शिवसेना उम्मीदवार जीता

औरंगाबाद सेंट्रल- शिवनारायण जायसवाल-शिवसेना
औरंगाबाद ईस्ट-अतुल सावे-भाजपा
औरंगाबाद वेस्ट- संजय पांडुरंग श्रीसत-शिवसेना
औसा- अभिमन्यु दत्तात्रेय पवार-भाजपा
बदनापुर-कुचे नारायणन तिलकचंद- भाजपा

13:58 (IST)25 Oct 2019
अरजनी मोरगांव से शिवसेना को मिली जीत

अरजुनी मोरगांव- चंद्रिकापुरे मनोहर गोवर्धन-एनसीपी
अरमोरी- जीके दमाजी- भाजपा
अरनी- धुर्वे संदीप प्रभाकर- भाजपा
अरवी-दादाराव वाई. केचे- भाजपा
अश्टी- अजबे बालासाहेब भाउसाहेब-एनसीपी

13:55 (IST)25 Oct 2019
अंधेरी पूर्व से शिवसेना ने जीता चुनाव

अमागांव- कोरोटे मरोटी- कांग्रेस
अमरावती- सुलभा खोडके-कांग्रेस
अंधेरी पूर्व- रमेश लटके-शिवसेना
अंधेरी पश्चिम-अमीत भास्कर साटम-भाजपा
अनुशक्तिनगर-नवाब मलिक-एनसीपी

13:52 (IST)25 Oct 2019
अकोट से भाजपा का उम्मीदवार विजयी

अकोट- प्रकाश गुणवंतराव भरसकाले- भाजपा
अलीबाग-महेंद्र हरी दलवी- शिवसेना
अमलनेर- अनिल पाटिल- एनसीपी
अंबेगांव- दिलीप दत्तात्रेय पाटिल- एनसीपी
अंबरनाथ- डॉ. के बालाजी प्रह्लाद- शिवसेना

13:48 (IST)25 Oct 2019
इन दलों से यह बने विधायक

सीट विधायक पार्टी
अहमदनगर सिटी- संग्राम ए. जगताप-एनसीपी
अरोली-गणेश नायक- भाजपा
अक्कलकोट- के. सचिन पंचप्पा- भाजपा
अक्लाकुआ-केसी पडावी-एनसीपी
अकोला पूर्व- रणधीर सावरकर-भाजपा
अकोला पश्चिम- गोवर्धन शर्मा-भाजपा
अकोले- किरन लहमाते एनसीपी

10:43 (IST)25 Oct 2019
अहेरी सीट से एनसीपी जीती

अचलपुर सीट से प्रहार जनशक्ति पार्टी के बी. बाबाराव काडू ने चुनाव जीता। अहेरी सीट से एनसीपी के उम्मीदवार आत्माराम डी. भगवंतराव चुनाव जीते।

08:52 (IST)25 Oct 2019
2014 में भाजपा को मिली थीं 122 सीटें

वर्ष 2014 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को 122, शिवसेना को 63, कांग्रेस को 42 और राकांपा को 41 सीटें मिली थी। उस चुनाव में भाजपा और शिवसेना अलग-अलग चुनाव लडे़ थे। हालांकि, बाद में शिवसेना भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार में शामिल हो गई थी।

08:41 (IST)25 Oct 2019
शिवसेना के रुख से असमंजस में पड़ी भाजपा

महाराष्ट्र में भाजपा की सीटों में कमी के बाद शिवसेना ने अपना रुख कड़ा कर लिया है। पार्टी इस बार ज्यादा मोलतोल करने के चक्कर में हैं। नतीजे आते ही शिवसेना ने मुख्यमंत्री के पद को लेकर 50-50 की मांग रख दी है। सहयोगी की इस मांग को लेकर भाजपा असमंजस में पड़ गई है।

21:53 (IST)24 Oct 2019
अचलपुर, अहेरी, अमहदपुर सीट

अचलपुर से पीजेपी उम्मीदवार बच्चू काडू ने कांग्रेस उम्मीदवार अनिरुद्ध को 8396 वोटों से हरा दिया।
अहेरी से एनसीपी नेता आत्माराम ने बीजेपी के आत्माराम को 15458 मतों से हरा दिया।
अहमदपुर से एनसीपी बाबासाहेब मोहनराव ने बीजेपी जाधव पाटिल को 29191 मतों से मात दी।

18:36 (IST)24 Oct 2019
बीजेपी- शिवसेना आगे

चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक अब तक के परिणाम के हिसाब से भाजपा ने 59 विधानसभा सीटें जीती हैं और सहयोगी शिवसेना ने 43 सीटों पर कब्जा कर लिया है। वहीं कांग्रेस 28 सीटों पर जबकि एनसीपी के पास 35 सीटें हैं।

18:31 (IST)24 Oct 2019
जेपी नड्डा ने दी बधाई

बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने महाराष्ट्र में बीजेपी और शिवसेना की जीत पर बधाई दी है। नड्डा ने लिखा है कि हमारी सरकार विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

17:15 (IST)24 Oct 2019
15 निर्दलीय बीजेपी में आने को तैयार!
17:01 (IST)24 Oct 2019
शिवसेना प्रमुख का बयान

शिवसेना बीजेपी के सामने अभी भी इस बात पर अड़ी है कि 50-50 का फॉर्मूला तय हुआ था और इसके आधार पर ही आगे बात होगी। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे का कहना है कि इस पर बातचीत होगी और फिर फैसला होगा की सीएम कौन बनेगा।

16:43 (IST)24 Oct 2019
बीजेपी पार्टी कार्यालय पर जश्न

नागपुर दक्षिण से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फणडनवीस आगे चल रहे हैं। पार्टी कार्यालय पर वह कार्यकर्ताओं के साथ जश्न मना रहे हैं।


15:50 (IST)24 Oct 2019
रुझानों पर क्या रही प्रियंका गांधी की राय? देखें वीडियो
15:32 (IST)24 Oct 2019
सुले बोलीं- अहम मुद्दों पर बात नहीं, इसलिए लोगों ने दिया ये जनादेश


NCP चीफ शरद पवार की बेटी और पार्टी नेता सुप्रिया सुले बोलीं हैं कि देश में अर्थव्यवस्था, बेरोजगारी, महंगाई, किसानों के मुद्दों सरीखे कई मसलों पर तनावपूर्ण स्थिति है। बड़े और अहम मुद्दों पर ध्यान नहीं दिया जाता है। ऐसे में यह जनादेश बताते हैं कि लोगों अच्छे नतीजे देने वालों को चाहते हैं। बकौल सुले, "मैं महाराष्ट्र के लोगों की आभारी हूं कि उन्होंने हममें विश्वास दिखाया।"

14:34 (IST)24 Oct 2019
शिरडी सीट से भाजपा के विखे राधाकृष्ण पाटिल चुनाव जीते

शिरडी सीट से कांग्रेस से बागी होकर भाजपा में शामिल हुए विखे राधाकृष्ण पाटिल चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने कांग्रेस के थरोट सुरेश जगन्नाथ को हराया।

14:04 (IST)24 Oct 2019
बांद्रा ईस्ट सीट का क्या है हाल?

बांद्रा ईस्ट विधानसभा सीट से कांग्रेसी जीशान सिद्दीकी 5567 वोटों के अंतर से शिवसेना के उम्मीदवार और मुंबई के पार्षद विश्वनाथ महदेश्वर से आगे चल रहे हैं।