Maharashtra Vidhan Sabha Election Result 2019: महाराष्ट्र में इस बार NDA सरकार बनने का रास्ता साफ हो चुका है, पर उपचुनाव में बीजेपी को झटका लगा है। पार्टी के छह मंत्री हारे हैं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि दो नतीजे (सतारा लोकसभा सीट पर उपचुनाव और परली विस चुनाव) चौकाने वाले हैं। हमारे छह मंत्री हार गए हैं, हम इनकी हार पर चर्चा करेंगे। इसी बीच महाराष्ट्र में एनडीए की सहयोगी पार्टी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया ने नई सरकार में एक कैबिनेट और एक राज्यमंत्री की सीट देने की मांग कर डाली है। पार्टी के अध्यक्ष रामदास अठावले ने इसकी जानकारी दी।

महाराष्ट्र में सीएम पद को लेकर अभी भी पेंच फंसा हुआ है। दोनों ही पार्टियां कह रही हैं कि बैठक के बाद इस पर कोई फैसला होगा। इसी बीच महाराष्ट्र में आदित्य ठाकरे को सीएम बनाने के पोस्टर जगह-जगह लग गए हैं। बता दें कि महाराष्ट्र विस चुनाव के NDA (BJP-Shivsena) को 161 सीटें मिली हैं। वहीं एनसीपी और कांग्रेस गठबंधन को 98 सीटों पर जीत मिली है। अन्य ने 29 सीटों पर जीत हासिल की है।

Maharashtra Election Results 2019 Constituency-Wise Live: Check here

यहां देखें LIVE नतीजे – हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणाम 2019

आदित्य ठाकरे के वर्ली सीट से चुनाव जीतने पर जब उद्धव ठाकरे सवाल हुआ तो वह बोले, “हां, मुझे गर्व है।” बता दें कि ठाकरे खानदान से पहली बार कोई चुनाव लड़ा था, जिसमें उद्धव के बेटे को जीत हासिल हुई। बात अगर कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन की करें तो UPA ने पिछली बार के प्रदर्शन के बरक्स सुधार किया है।

By-Election Results 2019 Live Updates: यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों के By-Election Results

 

Live Blog

14:30 (IST)25 Oct 2019
रंजीत गोलन बोले- भाजपा मेरी मां

निर्दलीय विधायक रंजीत गोलन ने भी भाजपा को समर्थन दिया

ani image

13:24 (IST)25 Oct 2019
सतारा लोकसभा सीट से उदयनराजे भोंसले की हार पर संजय राउत का बयान

शिवसेना नेता संजय राउत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उदयनराजे भोंसले (शिवाजी के वंशज) ने चुनावों से पहले ही पार्टी बदली। यदि उन्हें भाजपा में शामिल होना था तो उन्हें पहले ऐसा करना चाहिए था। लोग ये फैसला कर चुके हैं कि जो पार्टी बदलेगा, उसे राजनीति में नहीं रहना चाहिए।

11:29 (IST)25 Oct 2019
आदित्य ठाकरे को सीएम बनाने की मांग

आदित्य ठाकरे को सीएम बनाने की मांग वाले पोस्टर लगे

ANI Image

10:35 (IST)25 Oct 2019
अनिल जैन बोले- हरियाणा में सरकार बनाएंगे

भाजपा के हरियाणा प्रभारी अनिल जैन ने आज दावा किया कि भाजपा राज्य में सरकार बनाएगी। अनिल जैन ने कहा कि हरियाणा के लोगों के आशीर्वाद से हम राज्य में फिर से सरकार बनाएंगे। हम सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरे हैं।

09:58 (IST)25 Oct 2019
हरियाणा के नतीजों पर बोले सुभाष बराला- इन चुनावों से पार्टी सीख लेगी

हरियाणा में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला का कहना है कि लोगों ने भाजपा को जनादेश दिया है। हम इस बात का भी विश्लेषण करेंगे कि पिछली बार के मुकाबले 7 सीटें कम मिलेंगी। पार्टी और मैं इन चुनावों से सीख लेंगे। हम राज्य में पार्टी और मजबूत करने के लिए कदम उठाएंगे।

08:52 (IST)25 Oct 2019
पीएम ने कहा- फडणवीस और खट्टर सरकार ने लोगों के कल्याण के लिए काम किया

वहीं चुनाव नतीजों के बाद पीएम मोदी ने पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि 5 साल सरकार में रहने के बाद फिर से सरकार बनाना एक बड़ी उपलब्धि है। पीएम मोदी ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस और मनोहर लाल खट्टर जी दोनों पहली बार सीएम बने थे, इससे पहले उन्हें मंत्री पद का भी अनुभव नहीं था। 5 साल दोनों ने लोगों और उनके कल्याण के लिए काम किया। उसी का नतीजा है कि लोगों ने उनमें विश्वास दिखाया है।

07:42 (IST)25 Oct 2019
मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ बोले- हरियाणा में भाजपा 'जुगाड़' करेगी

मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ ने भोपाल में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि हरियाणा में उन्हें (भाजपा) बहुमत नहीं मिला। भाजपा नेताओं को यह मान लेना चाहिए कि उन्हें लोगों ने रिजेक्ट कर दिया है। अब वो अन्य पार्टियों और निर्दलीय नेताओं के साथ मिलकर 'जुगाड़' करेंगे और सरकार बनाएंगे। लेकिन लोग इसे भूलेंगे नहीं।

21:01 (IST)24 Oct 2019
बारामती से जीते अजीत पवार

एनसीपी नेता अजीत पवार ने बारामती सीट से जीत दर्ज की है। अजीत पवार को यहां 83% वोट मिले और उनकी नजदीकी प्रतिद्वंदी भाजपा के गोपीचंद कुंडलिक पाडलकर को सिर्फ 12 प्रतिशत वोट ही मिल सके।

19:54 (IST)24 Oct 2019
पीएम मोदी ने हरियाणा महाराष्ट्र की जनता को दिया धन्यवाद

पीएम मोदी ने पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए महाराष्ट्र और हरियाणा की जनता को धन्यवाद दिया और भाजपा में अपना विश्वास दिखाने के लिए जनता का आभार जताया। 

18:42 (IST)24 Oct 2019
चुनावी नतीजों पर क्या बोले चिदंबरम? देखें वीडियो
18:39 (IST)24 Oct 2019
चुनावी नतीजों/रुझानों को लेकर मोदी ने किए ट्वीट, देखिए क्या लिखा

18:19 (IST)24 Oct 2019
केंद्रीय मंत्री ने महाराष्ट्र चुनाव नतीजों पर जताई खुशी, बोले- मोदी को देना...


Maharashtra Assembly Polls पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि मैं महाराष्ट्रवासियों का शुक्रगुजार हूं कि वे हमें सत्ता वापस लेकर आए। मैं सीएम देवेंद्र फणडवीस, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और पीएम नरेंद्र मोदी को चुनावी जीत के लिए बधाई देना चाहता हूं।

17:41 (IST)24 Oct 2019
उपचुनाव में लगा बीजेपी को झटका, CM बोले- ढूंढेंगे कारण

उपचुनाव में लगे झटके पर फडणवीस बोले, 'सतारा लोकसभा क्षेत्र में उपचुनाव और परली विधानसभा क्षेत्र में चुनाव हुए। हमारे छह मंत्री हार गए। हम कल से इसके पीछे का कारण तलाशेंगे। आज दिन जश्न का है, इसलिए हमें खुशी मनाने दें।'

बकौल फडणवीस, '15 निर्दलीय विधायकों ने मुझसे संपर्क साधा। वे हमारे साथ आने को राजी हैं। हो सकता है कि और भी आएं, पर ये 15 लोग तो आएंगे। उनमें से ज्यादातर बीजेपी और शिवसेना के बागी हैं।'

17:22 (IST)24 Oct 2019
वर्ली से जीते आदित्य, मिला प्रमाण पत्र; बोले- ये लोगों की दुआओं का असर

शिवसेवा चीफ उद्धव ठाकरे के बड़े बेटे और वर्ली से इस बार का विस चुनाव जीते पार्टी नेता आदित्य ठाकरे ने गुरुवार शाम अपनी जीत का प्रमाण-पत्र हासिल किया। समाचार एजेंसी ANI को उन्होंने बताया- मुझे खुशी है कि मुझे लोगों की दुआएं मिलीं और मैं इतने बड़े अंतर से जीता।

17:00 (IST)24 Oct 2019
महाराष्ट्रः बनेगी BJP-Shivsena की सरकार, पर किसका होगा CM?

मुंबई स्थित बीजेपी दफ्तर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस। उनके साथ इस दौरान शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे भी थे। चुनाव आयोग के आधिकारिक और ताजा रुझानों के मुताबिक, वह नागपुर दक्षिण पश्चिम विस सीट से आगे चल रहे हैं।

16:46 (IST)24 Oct 2019
आदित्य का चुनावी राजनीति में खाता खुला, वरली सीट से शानदार जीत

चुनावी राजनीति में पदार्पण करते हुए शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने बृहस्पतिवार को मुंबई में वरली विधानसभा सीट से जीत दर्ज की। एक चुनाव अधिकारी ने यह जानकारी दी। ठाकरे परिवार से कोई चुनाव लड़ने वाले पहले सदस्य 29 वर्षीय आदित्य ने राकांपा के अपनी करीबी प्रतिद्वंद्वी सुरेश माने को 70,000 से अधिक मतों के भारी अंतर से हराया।

चुनाव प्रचार अभियान के दौरान आदित्य ठाकरे ने कई रोडशो किए थे और पैदल मार्च निकाले थे। उन्होंने आरे कॉलोनी में पेड़ों को काटने तथा मुंबई की नाइटलाइफ जैसे मुद्दे उठाए थे। युवा शिवसेना नेता ने अपने प्रचार अभियान के दौरान कहा था कि वह अपने निर्वाचन क्षेत्र को ‘‘विकास का मॉडल’’ बनाना चाहते हैं। उन्होंने निर्वाचन क्षेत्र में गैर-मराठी मतदाताओं तक भी पहुंच बनायी थी।

14:30 (IST)24 Oct 2019
सीएम देवेंद्र फडणवीस चुनाव जीते

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस नागपुर दक्षिण-पश्चिम सीट से चुनाव जीत गए हैं। वहीं परली सीट से एनसीपी के धनंजय मुंडे चुनाव जीत गए हैं।

13:46 (IST)24 Oct 2019
लोगों ने विरोधियों पर व्यक्तिगत हमलों को नकारा

शरद पवार ने कहा कि इस चुनाव में महाराष्ट्र के लोगों ने विरोधियों पर व्यक्तिगत हमलों को नकार दिया है।

13:44 (IST)24 Oct 2019
जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं और आम जनता कोः पवार

एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा कि कांग्रेस, एनसीपी व अन्य दलों ने मिलकर इस चुनाव की रणनीति बनाई थी, उसमें महाराष्ट्र की जनता की तरफ से अच्छा सहयोग मिला है। विपरीत परिस्थितयों में यहां तक पहुंचने पर मुझे खुशी है। इसका पूरा श्रेय पार्टी कार्यकर्ताओं और आम जनता को जाता है। इस चुनाव में हमने देखा कि समझदारी से लोगों के सामने बात रखने से फायदा मिलता है।

12:43 (IST)24 Oct 2019
कांग्रेसी उम्मीदवार पृथ्वीराज चव्हाण आगे

महाराष्ट्र की कराड़ दक्षिण सीट से राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेसी उम्मीदवार पृथ्वीराज चव्हाण आगे चल रहे हैं।

12:12 (IST)24 Oct 2019
50-50 के फॉम्यूले पर बनेगी सरकारः शिवसेना

महाराष्ट्र में शिवसेना का कहना है कि प्रदेश में 50-50 के फॉर्म्यूले पर सरकार बनेगी। पार्टी के नेता संजय राउत ने मीडिया से बातचीत में यह बात कही है।

12:01 (IST)24 Oct 2019
महाराष्ट्र में पंकजा मुंडे 24 हजार वोटों से पीछे

महाराष्ट्र की परली विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार पंकजा मुंडे करीब 24 हजार मतों से पीछे चल रही हैं। यहां उनका मुकाबला अपने चचेरे भाई और एनसीपी उम्मीदवार धनंजय मुंडे से है।

11:48 (IST)24 Oct 2019
भाजपा-शिवसेना गठबंधन 160 सीटों पर आगे

महाराष्ट्र में मतों की गिनती के बीच रुझानों भाजपा-शिवसेना गठबंधन 160 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, एनसीपी-कांग्रेस गठबंधन को 100 से अधिक सीटों पर बढ़त बनी हुई है।

11:43 (IST)24 Oct 2019
भाजपा से गठबंधन बना रहेगाः शिवसेना

महाराष्ट्र में मतों की गिनती के बीच रुझानों में बहुमत हासिल करने के बाद शिवसेना का कहना है कि भाजपा के साथ उसका गठबंधन बना रहेगा। शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि भाजपा के साथ उनका गठबंधन बना रहेगा।

11:35 (IST)24 Oct 2019
बारामती से एनसीपी के अजित पवार जीते

महाराष्ट्र में बारामती सीट से एनसीपी के उम्मीदवार अजीत पवार चुनाव जीत गए हैं। 

10:56 (IST)24 Oct 2019
शाह, नड्डा 2 बजे भाजपा मुख्यालय पहुंचेगे

महाराष्ट्र और हरियाणा में मतों की गिनती के बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा पार्टी मुख्यालय पहुंचेंगे। 

10:15 (IST)24 Oct 2019
महाराष्ट्रः सोलापुर से कांग्रेस की परिणिति शिंदे पीछे

महाराष्ट्र के सोलापुर से कांग्रेस की उम्मीदवार परिणिति शिंदे पीछे चल रही हैं। परिणिति शिंदे पूर्व केंद्रीय  मंत्री सुशील कुमार शिंदे की बेटी हैं।

08:44 (IST)24 Oct 2019
महाराष्ट्रः बारामती से अजित पवार आगे

महाराष्ट्र में बारामती सीट से एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार के भतीजे अजीत पवार आगे चल रहे हैं। 

08:39 (IST)24 Oct 2019
महाराष्ट्र सरकार की मंत्री पकंजा मुंडे पीछे

महाराष्ट्र में फडणवीस सरकार में मंत्री पंकजा मुंडे परली विधानसभा सीट से पीछे चल रही हैं। यहां पंकजा का मुकाबला अपने चचेरा भाई और एनसीपी उम्मीदवार धनंजय मुंडे से है। 

08:37 (IST)24 Oct 2019
सीएम देवेंद्र फडणवीस नागपुर दक्षिण-पश्चिम सीट से आगे

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस नागपुर दक्षिण पश्चिम सीट से आगे चल रहे हैं। 

08:17 (IST)24 Oct 2019
महाराष्ट्रः भाजपा-शिवसेना को 35 से अधिक सीटों पर बढ़त

महाराष्ट्र में शिवसेना-भाजपा गठबंधन 35 से अधिक सीटों परआगे चल रहा है। कांग्रेस को 8 और एनसीपी को 4 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

08:11 (IST)24 Oct 2019
महाराष्ट्रः वर्ली से आदित्य ठाकरे आगे

महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव में वर्ली सीट से शिवसेना के आदित्य ठाकरे आगे चल रहे हैं।

08:06 (IST)24 Oct 2019
वोटों की गिनती शुरू, भाजपा-शिवसेना को शुरुआती बढ़त

महाराष्ट्र में   विधानसभा चुनावों के बाद अब वोटों की गिनती शुरू हो गई है। महाराष्ट्र में शुरुआती रुझान में भाजपा 2 और शिवसेना एक सीट पर आगे चल रही है।

07:58 (IST)24 Oct 2019
महाराष्ट्र विधानसभा में भाजपा-शिवसेना को 166-194 सीटें मिलने का अनुमान

इंडिया टुडे-एक्सिस के एग्जिट पोल में 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा में भाजपा-शिवसेना को 166-194 सीटें और कांग्रेस-राकांपा गठबंधन को 72-90 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। न्यूज18-इप्सॉस के एग्जिट पोल में भाजपा को 142 सीटें और उसकी सहयोगी शिवसेना 102 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। इस सर्वे के अनुसार कांग्रेस और राकांपा को केवल 17 और 22 सीटें ही मिल पाएंगी। एबीपी-सीवोटर ने भाजपा-शिवसेना को 204 सीटें और कांग्रेस-राकांपा को 69 सीटें मिलने का अनुमान जताया है।

07:52 (IST)24 Oct 2019
ये हैं महाराष्ट्र के वीआईपी उम्मीदवार

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के प्रमुख उम्मीदवारों में मुख्यमंत्री फड़णवीस, पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण तथा पृथ्वीराज चव्हाण शामिल हैं । फड़णवीस नागपुर दक्षिण पश्चिम सीट से जबकि अशोक चव्हाण एवं पृथ्वीराज चव्हाण क्रमश: नांदेड़ जिले की भोकार एवं सतारा जिले की कराद दक्षिण सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

07:44 (IST)24 Oct 2019
पीएम नरेंद्र मोदी ने की राज्य में 9 रैलियां

पीएम नरेंद्र मोदी ने पूरे राज्य में नौ रैलियों को संबोधित किया। वहीं राहुल गांधी ने छह जनसभाएं की। इस प्रचार अभियान में भाजपा और शिवसेना के बीच वर्चस्व के लिए जद्दोजहद भी देखने को मिली।

07:34 (IST)24 Oct 2019
भाजपा-शिवसेना ने अलग-अलग लड़ा था पिछला चुनाव

भाजपा और शिवसेना ने पिछला विधानसभा चुनाव अलग-अलग लड़ा था और क्रमश: 122 और 63 सीटें जीती थीं। कांग्रेस को 42 और एनसीपी को 41 सीटें मिली थीं।

07:24 (IST)24 Oct 2019
164 सीटों पर लड़ रही है भाजपा

भाजपा 164 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जिसमें उसके कमल के निशान पर चुनाव लड़ने वाले छोटे सहयोगी दलों के उम्मीदवार शामिल हैं। वहीं शिवसेना ने 126 सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए हैं। 

07:10 (IST)24 Oct 2019
नागपुर के दक्षिण-पश्चिम में मतगणना से पहले की तैयारियां जारी

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के आज परिणाम आएंगे। राज्य में नागपुर का इलाका काफी अहम है। यहां से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस चुनाव लड़ रहे हैं।

07:02 (IST)24 Oct 2019
किसके बीच मुकाबला

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा की अगुवाई वाले महागठबंधन अथवा ‘‘महायुति’’ एवं कांग्रेस राकांपा गठबंधन अथवा ‘महा अघाड़ी’ (मोर्चा) के बीच है। महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए 235 महिलाओं समेत 3,237 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।