MP Lok Sabha Election 2024 3rd Phase Candidates List: लोकसभा चुनाव के लिए तीसरे चरण का मतदान सात मई को होगा। इस चरण में मध्य प्रदेश की कुल आठ लोकसभा सीटों – मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल, राजगढ़ पर वोट डाले जाएंगे। इन सभी सीटों पर पिछले चुनाव में बीजेपी ने बड़े मार्जिन से जीत दर्ज की थी।
एमपी में होने जा रहे तीसरे चरण के चुनाव में कांग्रेस की तरफ राजगढ़ से दिग्विजय सिंह, सागर से गुड्डू राजा बुंदेला, भिंड से फूल सिंह बरैया चुनाव मैदान में हैं तो वहीं बीजेपी के टिकट पर विदिशा से पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया और भोपाल से आलोक शर्मा चुनाव मैदान में हैं।
तीसरे चरण में किस-किस के बीच मुकाबला
लोकसभा | बीजेपी | कांग्रेस |
मुरैना | शिवमंगल सिंह तोमर | सत्यपाल सिंह सिकरवार |
भिंड | संध्या राय | फूल सिंह बरैया |
ग्वालियर | भरत सिंह कुशवाह | प्रवीण पाठक |
गुना | ज्योदिरादित्य सिंधिया | राव यादवेंद्र सिंह यादव |
सागर | लता बुंदेला | गुड्डू राजा बुंदेला |
विदिशा | शिवराज सिंह चौहान | भानु प्रताप सिंह |
भोपाल | आलोक शर्मा | अरुण श्रीवास्तव |
राजगढ़ | रोडमल नागर | दिग्विजय सिंह |
पिछली बार क्या रहा मार्जिन
लोकसभा सीट | बीजेपी प्रत्याशी (सभी विजेता) | वोट | कांग्रेस प्रत्याशी | वोट | |
मुरैना | नरेंद्र सिंह तोमर | 5,41,689 | रामनिवास रावत | 4,28,348 | 1,13,341 |
भिंड | संध्या राय | 5,27,694 | देवाशीष | 3,27,809 | 1,99,885 |
ग्वालियर | विवेक शेजवलकर | 6,27,250 | अशोक सिंह | 4,80,408 | 1,46,842 |
गुना | केपी यादव | 6,14,049 | ज्योतिरादित्य सिंधिया | 4,88,500 | 1,25,549 |
सागर | राज बहादुर सिंह | 6,46,231 | प्रभू सिंह ठाकुर | 3,40,689 | 3,05,542 |
विदिशा | रामाकांत भार्गव | 8,53,022 | शैलेंद्र पटेल | 3,49,338 | 5,03,084 |
भोपाल | प्रज्ञा सिंह ठाकुर | 8,66,482 | दिग्विजय सिंह | 5,01,660 | 3,64,822 |
राजगढ़ | रोडमल नागर | 8,23,824 | मोना सुस्तानी | 3,92,805 | 4,31,019 |
दिग्विजय सिंह इस बार राजगढ़ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। राजगढ़ सीट पर पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपी के रोडमल नागर ने चार लाख से भी ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की थी। इस चुनाव में भी बीजेपी ने राजगढ़ लोकसभा सीट से रोडमल नागर को ही चुनाव मैदान में उतारा है। दिग्विजय सिंह 2019 लोकसभा चुनाव में भोपाल से प्रज्ञा सिंह ठाकुर के सामने चुनाव लड़े थे। उन्हें तब भी 3,64,822 वोटों से हार का सामना करना पड़ा था।
विदिशा लोकसभा सीट पर बीजेपी ने 5 लाख से भी ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की थी। इस सीट पर बीजेपी ने इस बार राज्य के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को प्रत्याशी बनाया है। गुना लोकसभा सीट से पहली बार बतौर बीजेपी प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया पिछली बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव हार गए थे। उन्हें बीजेपी के केपी यादव ने उनके ही गढ़ में 1,25,549 वोटों से चुनाव में हराया था।