Madhya Pradesh Assembly Election Results: मध्य प्रदेश की मानपुर विधानसभा सीट पर जारी मतगणना अब खत्म हो चुकी है। बता दें कि यहां बीजेपी की मीना सिंह (Meena Singh) और कांग्रेस पार्टी के तिलक राज सिंह (Tilak Raj Singh) के बीच मुकाबला रहा। मीना सिंह मानपुर में हुए पिछले तीन विधानसभा चुनाव में लगातार जीत हासिल करती आई हैं। वहीं, अब एक बार फिर भारी मतों के अंतर से उन्होंने इस सीट पर अपने नाम का परचम लहरा दिया है। मीना सिंह राज्य की वर्तमान शिवराज सरकार में आदिवासी कल्याण मंत्री का पद संभाल रही हैं, तो वहीं इस बार उनके सामने खड़े हुए कांग्रेस पार्टी के तिलक राज सिंह पहली बार सियासी रण में अपनी किस्मत आजमा रहे थे।

आपको बता दें कि मानपुर विधानसभा सीट पर कुल 23 राउंड में मतगणना हुई, जिसमें पहले 2 राउंड तक तिलक राज सिंह का पलड़ा भारी रहा। वे मीना सिंह से कुल 117 मतों से आगे चल रहे थे। दूरसे राउंड तक तिलक राज सिंह 6,241 मत हासिल कर चुके थे, जबकि मीना सिंह की झोली में 6,124 मत थे।

यहां देखें आगे के आंकड़े

राउंडभाजपा से मीना सिंहकांग्रेस से तिलक राज सिंह
39,360 कुल मत9,694 कुल मत (334 से आगे)
412,797 कुल मत (428 से आगे)12,369 कुल मत
515,793 कुल मत15,982 कुल मत (189 से आगे)
615,793 कुल मत15,982 कुल मत (189 से आगे)
723,814 कुल मत (2,486 से आगे)21,328 कुल मत
827,178 कुल मत (3,060 से आगे)24,118 कुल मत
931,761 कुल मत (5,130 से आगे)
26,631 कुल मत
1036,947 कुल मत (6,985 से आगे)29,962 कुल मत
1141,065 कुल मत (8,904 से आगे)32,161 कुल मत
1244,624 कुल मत (10,719 से आगे)33,905 कुल मत
1348,433 कुल मत (12,295 से आगे)36,138 कुल मत
1451,639 कुल मत (13,673 से आगे)37,966 कुल मत
1559,513 कुल मत (17,546 से आगे)41,967 कुल मत
1659513 कुव मत (17,546 से आगे)41,967 कुल मत
1763,827 कुल मत (19,519 से आगे)44,308 कुल मत
1867,286 कुल मत (19,446 से आगे)47,840 कुल मत
1971,145 कुल मत (19,709 से आगे)51,436 कुल मत
2073,735 कुल मत (19,927 से आगे)53,808 कुल मत
2177,295 कुल मत (20,657 से आगे)56,638 कुल मत
2283,252 कुल मत (24,420 से आगे)58,832 कुल मत
2385,568 कुल मत (25,572 से जीत)
59,996 कुल मत

अब, जैसा की नतीजों से साफ है, मध्य प्रदेश की मानपुर विधानसभा सीट पर 25,572 मतों के साथ बीजेपी की मीना सिंह जीत को अपने नाम कर चुकी हैं।

2018 में कौन जीता मानपुर विधानसभा चुनाव?

साल 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी की मीना सिंह (Meena Singh BJP) ने जीत हासिल की थी। उन्होंने कांग्रेस पार्टी की ज्ञानवती सिंह (Gyanvati Singh) को 18 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से मात दी थी। 2018 के चुनाव में मीना सिंह को 82,287 वोट मिले थे जबकि कांग्रेस पार्टी की ज्ञानवती देवी को 63,632 वोट हासिल हुए थे।

2013 में भी जीती थी बीजेपी

मानपुर में साल 2013 विधानसभा चुनाव में भी मीना सिंह ने जीत हासिल की थी। तब मीना सिंह को 70024 वोट हासिल हुए थे, जबकि दूसरे नंबर पर निर्दलीय ज्ञानवती सिंह रहीं। ज्ञानवती सिंह को उस चुनाव में 26,396 वोट मिले थे। इससे पहले साल 2008 में भी मानपुर विधानसभा चुनाव में जनता ने बीजेपी की ज्ञानवती सिंह को अपना आशीर्वाद दिया था। तब ज्ञानवती सिंह को 2008 चुनाव में 46,694 वोट मिले थे जबकि कांग्रेस की जामवंती सिंह 28,990 वोट हासिल कर दूसरे नंबर पर रही थी।