Madhya Pradesh Assembly Election Results: मध्य प्रदेश की दिमनी विधानसभा सीट के नतीजे आ गए है। बीएसपी और बीजेपी उम्मीदवार के बीच कांटे की टक्कर रही। जिसमें बीजेपी के नरेंद्र सिंह तोमर ने परचम लहरा दिया है। बता दें कि नरेंद्र सिंह तोमर को 79137 वोट मिले है, तो वहीं बीएसपी के बलवीर दंडोदिया को 54676 वोट मिले है। ऐसे में बीजेपी नेता 24,461 वोटों के साथ जीत हासिल की है। बता दें कि तीसरे नंबर में कांग्रेस के रविंद्र सिंह तोमर रहे हैं। दिमनी में 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के गिर्राज दंडोतिया ने भाजपा के प्रत्याशी शिव मंगल सिंह को मात दी थी।
2018 में कौन जीता दिमनी विधानसभा चुनाव?
साल 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के गिर्राज दंडोतिया (Girraj Dandotiya congress) ने जीत हासिल की थी। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के शिव मंगल सिंह को 18477 वोटों से मात दी थी। 2018 के चुनाव में गिर्राज दंडोतिया को 69096 वोट मिले थे जबकि भारतीय जनता पार्टी के शिव मंगल सिंह को 50778 वोट हासिल हुए थे।
2013 में जीती थी बीएसपी
दिमनी में 2013 के विधानसभा चुनाव में बसपा के बलवीर सिंह ने जीत हासिल की थी। तब उन्हें 44,443 वोट हासिल हुए थे जबकि दूसरे नंबर पर कांग्रेस पार्टी के रवींद्र सिंह तोमर रहे थे। उन्हें 42361 मत मिले थे। इससे पहले साल 2008 में दिमनी विधानसभा चुनाव में जनता ने भाजपा के शिव मंगल सिंह तोमर को अपना आशीर्वाद दिया था। शिव मंगल सिंह तोमर को 24697 वोट मिले थे जबकि बीएसपी के रविंद्र सिंह तोमर 24486 वोट हासिल कर दूसरे नंबर पर रहे थे।
दिमनी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र मध्य प्रदेश के 230 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। यह निर्वाचन क्षेत्र 2008 तक अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित था। दिमनी निर्वाचन क्षेत्र का क्रमांक 7 है। यह मुरैना जिले में स्थित 6 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है। यह निर्वाचन क्षेत्र अंबाह और मरैना तहसीलों के कुछ हिस्सों को कवर करता है।
दिमनी मुरैना लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। गिर्राज दंडोतिया इस क्षेत्र के विधायक हैं। वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य के रूप में मध्य प्रदेश विधानसभा के निर्वाचित सदस्य थे। 2020 के मध्य प्रदेश राजनीतिक संकट के दौरान, उन्होंने वरिष्ठ कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया का समर्थन किया और उन 22 विधायकों में से एक थे जिन्होंने इस्तीफा दे दिया और बाद में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।
