Madhya Pradesh Assembly Eelection Results: मध्य प्रदेश की डॉ अम्बेडकर नगर-महु विधानसभा सीट पर मतगणना शुरू हो गई है। कुछ घंटों में पहला रुझान सामने आएगा। डॉ अम्बेडकर नगर-महु विधानसभा सीट (Dr Ambedkar Nagar Mhow Vidhansabha Seat Result) से उषा ठाकुर गिनती शुरू होने के समय से ही आगे चल रही थीं। यहां मुख्य मुकाबल भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के उषा ठाकुर और कांग्रेस के रामकिशोर शुक्ला के बीच था, लेकिन बाद में निर्दलीय उम्मीदवार अंतर सिंह दरबार ने कांग्रेस को पछाड़ते हुए भाजपा को टक्कर दी। रामकिशोर शुक्ला भारी मतों से हार गए हैं।
डॉ अम्बेडकर नगर महु विधानसभा चुनाव क्षेत्र मध्य प्रदेश का एक हिस्सा है। इस क्षेत्र में सभी जाति धर्म के लोग निवास करते हैं, जिसमें करीब 30 हजार मुसलमान मतदाता भी शामिल हैं। यहां की कुल आबादी तकरीबन चार लाख है, जिसमें से कुल 2 लाख 60 हजार मतदाता हैं। इनमें 1 लाख 43 हजार पुरुष और 1 लाख 17 हजार महिला मतदाता हैं। यहां की शिक्षा की दर 85 प्रतिशत है। इस क्षेत्र को अक्सर महू छावनी के नाम से जाना जाता है।
अम्बेडकर नगर महु विधानसभा सीट को एक समय में कांग्रेस का गढ़ माना जाता था, लेकिन पिछले 15 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी का इस सीट पर कब्जा है। इस क्षेत्र में आदिवासी समुदाय भी रहते हैं। इस क्षेत्र में कुल 78 पंचायत और 176 गांवों समेत महु कैंट बोर्ड भी शामिल हैं। वर्तमान विधायक भाजपा की उषा ठाकुर हैं, उनकी नीजी संपत्ति मात्र तीन लाख रुपये है। और उनका राजनीतिक अनुभव लगभग पचीस वर्षों का है।
उनका जन्म 3 फरवरी 1966 को हुआ था। उषा ठाकुर ने इतिहास में पोस्ट ग्रेजुएट और एमफिल की हैं और संघ की महिला दुर्गा वाहिनी से जुड़ी हुई हैं। ठाकुर ने अपने तीन बार विधानसभा चुनाव लड़ा और तीनों बार जीत हासिल की। उषा ठाकुर अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। साल 2014 में मुस्लिम लड़को के गरबा पंडालों में प्रवेश करने पर दिए गए उनके बयान सुर्खियों में रहे थे।
पिछली सरकार में भेरूलाल पाटीदार और कैलाश विजयवर्गीय मंत्री रह चुके हैं। इस क्षेत्र में कुछ दुखद घटनाओं का सामना भी किया गया है, जिसमें पाताल पानी की घटना और चोरल नदी में आईआईएम के बच्चों के डूबने की घटना शामिल है। कृषि और फैक्टरियों का व्यापार इस क्षेत्र की आर्थिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। महु छावनी में आर्मी वार कालेज और इंजीनियरिंग कालेज स्थित हैं। पर्यटन स्थलों की संख्या भी काफी है जिनमें पाताल पानी, चोरल डैम और चोरल नदी शामिल हैं।
2018 में कौन जीता डॉ अम्बेडकर नगर-महु विधानसभा सीट?
उषा ठाकुर 2018 में तीसरी बार विधानसभा की सदस्य निर्वाचित हुई। उषा ठाकुर ने पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अंतर सिंह दरबार को मात दी थी। महू विधानसभा क्षेत्र के रोचक चुनावी मुकाबले में भाजपा प्रत्याशी उषा ठाकुर ने कांग्रेस उम्मीदवार अंतरसिंह दरबार को 7,157 मतों के अंतर से हराया। उषा को 97,009 मत मिले, जबकि दरबार के हिस्से में 89852 मत मिले। वह राज्य की वर्तमान शिवराज सिंह सरकार में पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग की मंत्री हैं।
2013 में भी जीती थी भाजपा
पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी से कैलाश विजयवर्गीय ने 89848 वोटों के साथ जीत दर्ज की थी। वहीं कांग्रेस से अंतरसिंह दरबार 77632 वोटों पर सिमट गए थे।