Nagina Lok Sabha Chunav Result 2024: लोकसभा चुनाव के नतीजों का इंतजार कई सीटों पर खत्म हो चुका है। वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश की नगीना लोकसभा सीट चर्चा में है। इस सीट पर बीजेपी और समाजवादी पार्टी के बीच दिलचस्प मुकाबला था लेकिन आजाद समाज पार्टी के चंद्रशेखर आजाद ने चुनाव जीत लिया है। बसपा भी इस सीट पर मजबूती से चुनाव लड़ी थी।

नगीना में जीते चंद्रशेखर

वेस्ट यूपी की नगीना लोकसभा सीट भीम आर्मी के चंद्रशेखर जीत गए हैं। उन्होंने भाजपा के ओम कुमार को 151473 वोटों से हरा दिया है।

Aazad Samaj Party- चंद्रशेखर- 512552-जीते

BJP- ओम कुमार- 361079-हारे

SP- मनोज कुमार-102374-हारे

ECI India Lok Sabha Election Result 2024 live

अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है नगीना लोकसभा सीट

नगीना लोकसभा सीट अनुसूचित जाति के आरक्षित सीट है। यह सीट मुस्लिम और दलित बाहुल्य सीट है। इस सीट पर आजाद समाज पार्टी के चंद्रशेखर आजाद का मुकाबला भाजपा के ओम कुमार, सपा के मनोज कुमार और बसपा के सुरेंद्र पाल सिंह से हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में यहां से बीजेपी ने जीत हासिल की थी तो 2019 के लोकसभा चुनाव में बसपा ने बाजी मारी थी।

Lok Sabha Election Result 2024 LIVE । Uttar Pradesh Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE

क्रम संंख्यानगीना लोकसभा सीट के प्रत्याशी
पार्टीप्रत्याशी
1आजाद समाज पार्टीचंद्रशेखर आजाद
2भाजपाओम कुमार
3सपामनोज कुमार
4बसपासुरेंद्र पाल सिंह

2019 में क्या था परिणाम?

2019 में हुए लोकसभा चुनाव में जब पूरे देश में मोदी लहर चल रही थी, उस दौरान नगीना लोकसभा सीट से बसपा ने बाजी मारी थी। प्रदेश में बसपा और सपा के बीच गठबंधन था और बसपा ने गिरीश चंद्र को यहां पर उम्मीदवार बनाया था। गिरीश चंद्र को 5,68,378 वोट मिले थे तो वहीं भाजपा के यशवंत सिंह को 4,01,546 वोट मिले थे। जबकि कांग्रेस की ओमवती देवी को 20,046 वोट मिले थे। इस तरह से बसपा ने 1,66,832 वोटों से नगीना लोकसभा सीट पर जीत हासिल की थी।

क्रम संख्यानगीना लोकसभा सीट 2019 के नतीजे
पार्टीप्रत्याशीवोटनतीजा
1बीजेपीयशवंत सिंह4,01,546हार
3बसपागिरीश चंद्र5,68,378जीत

2014 में बीजेपी को हासिल हुई थी जीत

2014 के लोकसभा चुनाव में भी पूरे देश में मोदी लहर चल रही थी। भाजपा ने नगीना से यशवंत सिंह को उतारा था तो वहीं समाजवादी पार्टी ने यशवीर सिंह और बीएसपी ने गिरीश चंद्र को उतारा था। बीजेपी को 3,67,825 वोट मिले थे जबकि सपा के यशवीर सिंह को 2,75,435 और बसपा के गिरीश चंद्र को 2,45,685 वोट मिले थे। इस प्रकार से बीजेपी को 92,390 वोटों से जीत हासिल हुई थी। यह नगीना लोकसभा सीट पर बीजेपी की पहली जीत थी।

क्रम संख्यानगीना लोकसभा सीट 2014 के नतीजे
पार्टीप्रत्याशीवोटनतीजा
1बीजेपीयशवंत सिंह3,67,825जीत
2सपायशवीर सिंह2,75,435हार
3बसपागिरीश चंद्र2,45,685हार