दिल्ली की सात सीटों पर छठे चरण में मतदान शुरू हो चुका है। कई इलाकों में लंबी कतारें भी देखने को मिल रही हैं। इस बीच दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी की तरफ से एलजी वीके सक्सेना पर एक गंभीर आरोप लगा दिया है। उनका दावा है कि जहां पर भी इंडिया गठबंधन का वोट है, वहां धीमी वोटिंग का आदेश दिया गया है।
आतिशी का क्या आरोप?
आतिशी ने एक्स प्लेटफॉर्म पर लिखा कि ऐसी जानकारी मिली है कि आज एलजी ने दिल्ली पुलिस को आदेश दिए हैं कि जहां INDIA गठबंधन के वोटर भारी संख्या में हैं, वहाँ पर वोटिंग धीरे करवानी है ताकि लोगों को वोट डालने में दिक़्क़त हो। प्रशासन द्वारा भाजपा को जिताने का ऐसा कोई भी प्रयास ग़ैर-क़ानूनी, ग़ैर-लोकतांत्रिक और ग़ैर-संवैधानिक है।और मैं उम्मीद करती हूँ कि चुनाव आयोग इसका संज्ञान लेगा, और ऐसे किसी भी प्रयास पर रोक लगाएगा।
एलजी ने क्या बोला?
सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी आतिशी के इस पोस्ट को शेयर करते हुए चुनाव आयोग से संज्ञान लेने की अपील कर दी है। जोर देकर बोला है कि निष्पक्ष वोटिंग होना जरूरी है। लेकिन इन आरोपों से एलजी वीके सक्सेना खासा खफा हो गए हैं।
उन्होंने तंज सकते हुए लिखा है कि आदत ही बना ली है आप ने तो ऐ केजरीवाल साहब, जिस हाल मे रहना, बस रोते हुए रहना! वीके सक्सेना ने इस बात पर भी जोर दिया है कि मंत्री के इस फर्जी आरोप को उन्होंने काफी गंभीरता से लिया है।
दिल्ली में कैसा माहौल?
जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली में सात सीटों पर वोटिंग जारी है। कई सीटों पर मुकाबला कड़ा भी माना जा रहा है। अगर पिछले लोकसभा चुनाव की बात करें तो बीजेपी ने सभी सात सीटों पर जीत दर्ज की थी। लेकिन इस बार कांग्रेस और आप साथ मिलकर लड़ रहे हैं, ऐसे में कुछ सीटों पर मुकाबला दिलचस्प भी बन गया है।
लोकसभा सीट | बीजेपी | इंडिया गठबंधन | |
1 | नई दिल्ली | बांसुरी स्वराज | सोमनाथ भारती |
2 | पूर्वी दिल्ली | हर्ष मल्होत्रा | कुलदीप कुमार |
3 | उत्तर पूर्वी दिल्ली | मनोज तिवारी | कन्हैया कुमार (कांग्रेस) |
4 | चांदनी चौक | प्रवीण खंडेलवाल | जयप्रकाश अग्रवाल (कांग्रेस) |
5 | साउथ दिल्ली | रामवीर सिंह बिधुड़ी | सहीराम पहलवान |
6 | पश्चिमी दिल्ली | कमलजीत सेहरावत | महाबल मिश्रा |
7 | उत्तर पश्चिमी दिल्ली | योगेंद्र चंदौलिया | उदित राज (कांग्रेस) |