Loksabha Election 2019: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का मंगलवार (7 मई 2019) को रोड शो से पहले एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। हरियाणा के रोहतक में रोड शो के लिए हैलीपैड से पहुंची प्रियंका ने कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने के लिए ऑटो रिक्शा की सवारी की। प्रियंका रोहतक में पार्टी उम्मीदवार दीपेंद्र सिंह हुडा के लिए रोड शो में पहुंची थीं।
दीपेंद्र हुडा ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर इसकी एक वीडियो भी शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रियंका महिलाओं के लिए चलाए जा रहे एक पिंक ऑटो में सवार है जिसे एक महिला ही चला रही है। इस दौरान वह महिला ड्राइवर से लगातार बातचीत भी करती हैं। वीडियो में प्रियंका का सादगी भरा अंदाज देखा जा सकता है। इस दौरान उनके साथ दीपेंद्र हुडा भी ऑटो में बैठे हुए थे। जबकि पिछली सीट पर एसपीजी कमांडो मुस्तैद था।
कल रोहतक पहुंची @INCIndia महासचिव श्रीमती @priyankagandhi जी ने ऑटो सवारी का आनंद उठाया। pic.twitter.com/aGSJRwedYQ
— Deepender S Hooda (@DeependerSHooda) May 8, 2019
ऑटो से माता दरवाजा पहुंचने के बाद कांग्रेस महासचिव ने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में रोड शो किया। इस दौरान उनके साथ पार्टी के अन्य नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद थे। बता दें कि प्रियंका गांधी अपने भाई और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और अन्य उम्मीदवारों के लिए जमकर चुनाव प्रचार कर रही हैं।
RATE YOUR MP: कैसा है आपके क्षेत्र का सांसद, यहां दीजिए रेटिंग

लोकसभा के लिए अबतक पांच चरणों का मतदान किया जा चुका है। हरियाणा में लोकसभा की 10 सीटें हैं और कांग्रेस ने यहां सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। पहले चर्चा था कि हरियाणा में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस का मिलकर चुनाव लड़ सकते हैं लेकिन गठबंधन नहीं हो सका। बता दें कि अगले दो चरण के लिए 12 मई और 19 मई को मतदान किया जाएगा। चुनाव के परिणाम 23 मई को आएंगे।

