Soumendu Adhikari Profile: लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों की घोषणा इलेक्शन कमीशन ने कर दी है। पश्चिम बंगाल में सात चरणों में चुनाव होगा। मतगणना 4 जून को होगी। पश्चिम बंगाल राजनीतिक दृष्टि से एक बड़ा राज्य है। इस बार यहां पर बीजेपी और टीएमसी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। बीजेपी ने इस बार कांथी की सीट से शुभेंदु भाई के अधिकारी सौमेंदु अधिकारी को टिकट दिया है।

तमलुक लोकसभा क्षेत्र से दो बार के टीएमसी सांसद सौमेंदु अधिकारी ने 2021 के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले अपने भाई शुभेंदु अधिकारी के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद से खुद को तृणमूल कांग्रेस से दूर कर लिया था। सौमेंदु अधिकारी के पिता शिशिर अधिकारी हैं। वह लगातार तीन बार से सांसद हैं। सोमेंदु अधिकारी फिलहाल कांथी नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष हैं।

कांथी सीट पर अधिकारी परिवार का वर्चस्व

कांथी लोकसभा सीट अधिकारी परिवार का गढ़ माना जाती है और इस सीट पर हमेशा अधिकारी परिवार का ही वर्चस्व रहा है। यहां से तीन बार से शिशिर अधिकारी तृणमूल कांग्रेस से सांसद हैं। साल 2019 के इलेक्शन में अधिकारी ने 2019 के आम चुनाव में 7,11,872 वोट हासिल कर 1,11,668 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। शिशिर कुमार अधिकारी ने भाजपा के देबाशीष सामंत को हराया, जिन्हें 6,00,204 वोट मिले। सांसद शिशिर अधिकारी आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने वाले हैं। उन्होंने बढ़ती उम्र की वजह से इस बार इलेक्शन नहीं लड़ने का फैसला किया है।

कांथी लोकसभा में 7 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। इस लोकसभा क्षेत्र में कुल 16,60,147 मतदाता हैं। इनमें पुरुष मतदाता 8,00,216 जबकि महिला वोटर्स की संख्या 8,59,920 हैं। थर्ड जेंडर के 11 वोट हैं। 2019 में यहा करीब 86 फीसदी वोटिंग हुई थी। तृणमूल कांग्रेस ने इश बार शिशिर अधिकारी की जगह उत्तम बारिक को मैदान में उतारा है। जबकि बीजेपी ने शुभेंदु अधिकारी के भाई सोमेंदु अधिकारी को मैदान में उतारा है।