Lok sabha Elections 2024: राजस्थान की दौसा लोकसभा सीट से फिलहाल बीजेपी की जसकौर मीणा सांसद हैं। कांग्रेस ने 2019 के आम चुनाव में उनके सामने सविता मीना को उम्मीदवार बनाया था। दौसा में 8 विधानसभा क्षेत्र आते हैं। इनमें—बस्सी (ST), चाकसू (SC), थानागाजी, बांदीकूई, महुवा,सिकराय,दौसा,लालसोट विधानसभा आती हैं।

कौन होगा उम्मीदवार

दौसा लोकसभा में दोनों महत्वपूर्ण दल–बीजेपी और कांग्रेस के लिए उम्मीदवार का चुनाव करने से पहले जातिगत समीकरणों को तलाशना बहुत जरूरी होता है।

यहां एससी मतदाताओं की संख्या लगभग 362,925 है जो 2011 की जनगणना के अनुसार लगभग 21.1% है। वहीं ST मतदाता लगभग 445,487 हैं जो 2011 की जनगणना के अनुसार लगभग 25.9% है और मुस्लिम मतदताओं की संख्या लगभग 38,987 है लगभग 2.3% है। 2019 के चुनाव में यहां बीजेपी उम्मीदवार जसकौर मीणा थी और कांग्रेस ने एक नए चहरे सविता मीणा को मैदान में उतारा था।

दौसा लोकसभा सीट
1. Partyप्रत्याशी का नाम
बीजेपीअभी घोषणा नहीं हुई है
कांग्रेसअभी घोषणा नहीं हुई है
अन्यअभी घोषणा नहीं हुई है

राजेश पायलट ने बना दिया था कांग्रेस का गढ़

दौसा लोकसभा सीट एक वक्त पर कांग्रेस का गढ़ मानी जाती थी। तब राजेश पायलट इस सीट से चुनाव लड़ा करते थे। इस सीट से राजेश पायलट ने पांच बार चुनाव जीता था। लेकिन अब 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस के हाथ से यह सीट फिसल गई है। इस सीट पर कुल 1,315,810 मतदाता हैं जिनमें 701192 पुरुष मतदाता और 614618 महिला मतदाता हैं।

इस बार भी यहां चुनाव काफी दिलचस्प होने वाला है। 2004 में अलवर लोकसभा से करण सिंह यादव सांसद बने थे जबकि 2009 में कांग्रेस के 2009 जीतेन्द्र सिंह ने बाजी मारी थी। 2014 में बीजेपी के महंत चांदनाथ सांसद बने थे और उनकी मृत्यु के बाद हुए उपचुनाव में कांग्रेस के करण सिंह यादव सांसद बने थे। 2019 में बीजेपी ने महंत बालकनाथ को मौका दिया था और वह इस सीट से संसद में गए थे।