उत्तर प्रदेश की लोकसभा सीट सहारनपुर से कांग्रेस ने इमरान मसूद को उम्मीदवार बनाया है। वह बसपा का हिस्सा थे लेकिन उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का कारण देकर पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया था। अब एक बार फिरसे वह कांग्रेस में शामिल हो गए हैं और चुनावी मैदान में हैं।
इमरान मसूद ने पिछले साल जनवरी में यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सपा में शामिल होकर कांग्रेस के साथ अपना लंबा रिश्ता खत्म कर लिया था। सूत्रों ने कहा था कि उन्हें विधानसभा टिकट की उम्मीद थी लेकिन उन्हें टिकट नहीं दिया था।
इमरान मसूद : राजनीतिक सफर
इमरान मसूद उत्तर प्रदेश की राजनीति में काफी चर्चित नाम रहे हैं। चाहे वजह पीएम मोदी को लेकर दिया गया उनका बयान हो या फिर लगातार पार्टी बदलते रहना। पहली बार वह सहारनपुर लोकसभा से चुनावी मैदान में उतरे लेकिन हार गए। दूसरी बार उन्हें 2019 में कांग्रेस ने मौका दिया था लेकिन वह इस सीट से कामयाब नहीं हो सके।
कैसे रहे उनके दो चुनाव
लोकसभा चुनाव-2019
S N | Candidate | Party | Total Vote |
---|---|---|---|
1 | Haji Fazlur Rehman Male 67 yr GEN | BSP Bahujan Samaj Party elephant | 514139 41.72% |
2 | Raghav Lakhanpal Male 44 yr GEN | BJP Bharatiya Janata Party lotus | 491722 39.9% |
3 | Imran Masood Male 48 yr GEN | INC Indian National Congress hand | 207068 16.8% |
लोकसभा चुनाव-2014
Sr No | Candidate | Party | Total Vote |
---|---|---|---|
1 | Raghav Lakhanpal Male 39 yr GEN | BJP Bharatiya Janata Party lotus | 472999 29.4% |
2 | Imran Masood Male 43 yr GEN | INC Indian National Congress hand | 407909 25.36% |
3 | Jagdish Singh Rana Male 58 yr GEN | BSP Bahujan Samaj Party elephant | 235033 14.61% |
इमरान मसूद सहारनपुर नगर परिषद के अध्यक्ष भी रहे और सहारनपुर जिले की मुजफ्फराबाद सीट (अब बेहट सीट) से विधायक से विधायक भी रहे हैं। वह अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के पूर्व राष्ट्रीय सचिव भी रहे।
इमरान मसूद तब भी काफी चर्चा में आए थे जब मार्च 2014 में, एक वीडियो क्लिप सामने आया जिसमें उन्हें भाजपा के प्रधान मंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को धमकी देते हुए देखा जा सकता था। जिसके बाद इमरान मसूद को गिरफ्तार भी कर लिया गया था।