जन सेना पार्टी के एक उम्मीदवार ने आंध्र प्रदेश में हो रहे मतदान के दौरान एक ईवीएम मशीन को तोड़ दिया, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि जन सेना पार्टी के प्रत्याशी का नाम मधुसूदन गुप्ता है। वहीं न्यूज एसेंजी ANI ने इसका वीडियो भी अपने ट्विटर पर अपलोड किया है।
हर लोकसभा सीट के बारे में जानें, सिर्फ एक क्लिक पर
कहां का है मामला: दरअसल पूरा मामला आंध्र प्रदेश में अनंतपुर जिले की गुंटाकल विधानसभा सीट के एक पोलिंग बूथ का है। बताया जा रहा है कि मधुसूदन गुप्ता अपना वोट डालने गए थे। वहां पर ईवीएम में संसदीय और विधानसभा सीट सही से नहीं दिखने पर वो नाराज हो गए और चुनाव कर्मचारियों से उनकी बहस हो गई। इसके बाद गुप्ता EVM को उठाते हैं और जमीन पर फेंकते हैं। वहीं फर्श पर मशीन गिरने से टूट गई।
National Hindi News, 11 April 2019 LIVE Updates: पढ़े दिनभर की हर बड़ी खबर सिर्फ एक क्लिक पर
#WATCH Jana Sena MLA candidate Madhusudhan Gupta smashes an Electronic Voting Machine (EVM) at a polling booth in Gooty, in Anantapur district. He has been arrested by police. #AndhraPradesh pic.twitter.com/VoAFNdA6Jo
— ANI (@ANI) April 11, 2019
लोकसभा और विधानसभा के लिए चुनाव जारी: बता दें कि प्रदेश में लोकसभा चुनाव के साथ ही विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी है। बता दें कि विधानसभा की 175 सीटें और लोकसभा की 25 सीटों पर आज मतदान जारी है। वहीं कुछ पोलिंग बूथ पर ईवीएम खराबी की समस्या भी सामने आई है। बता दें कि प्रदेश में कुल 3,93,45,717 मतदाता हैं, जिनमें 1,94,62,339 पुरुष, 1,98,79,421 महिलाएं और 3,957 ट्रांसजेंडर शामिल हैं। वहीं 10.5 लाख वोटर्स की आयु 18-19 साल के बीच की है। प्रदेश में लोकसभा की 25 सीटों के लिए 319 प्रत्याशी और विधानसभा की 175 सीटों के लिए 2118 उम्मीदवार मैदान में है। राज्य में कुल 46120 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।