Lok Sabha Elections 2019: भाजपा प्रमुख अमित शाह ने शनिवार (30 मार्च, 2019) को यहां सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपने चुनाव प्रचार अभियान का आगाज किया। शाह आज गांधीनगर लोकसभा सीट से अपना नामांकन पत्र भी दाखिल करेंगे। शाह भाजपा के बुजुर्ग नेता एल के आडवाणी के स्थान पर इस सीट से चुनाव मैदान में उतरे हैं। आडवाणी इस प्रतिष्ठित लोकसभा क्षेत्र से साल 1998 से ही जीतते रहे हैं। शाह पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। दिग्गज भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी की सीट से अमित शाह के चुनाव लड़ने पर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। सिंह ने कहा, आडवाणी जी का उत्तराधिकार अमित शाह जी संभालने जा रही है और गुजरात की जनता उन्हें अपना भरपूर सहयोगी देगी। वह रिकॉर्ड मतों से चुनाव जीतेंगे।’ गुजरात में ही एक जनसभा को संबोधित करते हुए अकाली दल प्रमुख प्रकाश सिंह बादल ने भी अमित शाह की तारीफों की पुल बांध दिए। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद अमित शाह मोदी सरकार में मंत्री बनेंगे।
[bc_video video_id=”6019959300001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
प्रकाश सिंह के अलावा सभा में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी, भाजपा के सहयोगी दल शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे और लोजपा संस्थापक राम विलास पासवान शाह के साथ मंच पर मौजूद रहे। गांधीनगर सीट से शाह का नामांकन पत्र दाखिल करना भाजपा में नई पीढ़ी के आगे आने का संकेत है। इस सीट पर आडवाणी ने छह बार जीत दर्ज की थी। प्रदेश भाजपा का मानना है कि शाह के नामांकन से गुजरात में पार्टी में उत्साह बढ़ेगा और उसे राज्य में सभी 26 लोकसभा सीटों पर जीतने में मदद मिलेगी। विधायक के तौर पर शाह पहले सरखेज क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इसके बाद वह नारनपुरा क्षेत्र से विधायक रहे। दोनों ही सीटें गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती हैं। (जनसत्ता ऑनलाइन इनपुट सहित)
अकाली दल के प्रमुख प्रकाश सिंह बादल ने मंच से कह दिया कि @AmitShah ,मोदी सरकार में मंत्री बनेंगे. pic.twitter.com/w2RKjvtTgI
— Vikas Bhadauria (ABP News) (@vikasbha) March 30, 2019