उत्तर प्रदेश के कानपुर पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बूथ सम्मेलन के जरिए कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि आप सभी को संकल्प लेना होगा इस बार 2019 के लोकसभा चुनाव मे कम से कम उत्तर प्रदेश से 74 सीटें जिताकर पार्टी को पुनः सत्ता तक पहुंचाना है। शाह ने यह बात बूथ सम्मेलन के दौरान बयां की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं का उत्साह देखकर दिल भर आता है। शाह ने कहा, हमें विश्वाश है कि भारत माता की जय के साथ कार्यकर्ता तैयार है विजय दिलाने के लिए 2019 में सरकार हमारी ही बनने वाली है,लेकिन मेरी दिल की इच्छा है कि उत्तर प्रदेश की सीटों से ही सरकार बने जिससे मोदी जी को कहना पड़े की उत्तर प्रदेश से ही बनी है सरकार।
अमित शाह ने आगे बोलते हुए कहा कि हमारे बूथ कार्यकर्ता जाने कितने गठबंधन ओं का सामना कर चुके हैं और याद दिला दें कुछ दिन पूर्व भी उत्तर प्रदेश में गठबंधन बना था जिसे हमारे कार्यकर्ताओं ने ध्वस्त कर दिया था। इसलिए किसी प्रकार के गठबंधन से डरने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि गठबंधन होते रहेंगे और हम लोग ऐसे गठबंधन को ध्वस्त करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि जब मैं बूथ अध्यक्षों के कार्यक्रम को संबोधित करता हूं तो में 80 के दशक में पहुंच जाता हूं। 1982 में मैं भी बूथ अध्यक्ष हुआ करता था। पार्टी की महानता देखिए कि एक सामान्य से कार्यकर्ता को श्सबसे बडी पार्टी का अध्यक्ष बना दिया।भारतीय जनता पार्टी की यही पहचान है कि यहां का एक छोटा कार्यकर्ता भी पार्टी का अध्यक्ष और प्रधानमंत्री भी बन सकता है।
आपने ही 2014 में भाजपा का झंडा लहराया और आपने ही 2017 में भाजपा को यूपी में जीत दिलाई थी। उन्होंने कहा कि कुछ लोग उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पर आरोप लगाते हैं कि कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है, लेकिन मैं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का साधुवाद करता हूं क्योंकि उनके आने के बाद से गुंडा और माफिया उत्तर प्रदेश से पलायन कर चुके हैं या फिर जेल में है कौन क्या कहता है इससे हमारी पार्टियों की नीतियों पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।
उन्होंने कहा की जितनी नीतियां सरकार के द्वारा बनाई गई हैं उसका फायदा समस्त जातियों को मिला है भारतीय जनता पार्टी सरकार ने जातिवाद मिटाने का काम किया है क्योंकि समस्त भारत किसी एक जाति से नहीं बना है भारत में अनेकों प्रकार के रीति रिवाज हैं और अनेकों प्रकार की जातियां हमारी पार्टी का मकसद सबका साथ और सब का विकास है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बूथ सम्मेलन के दौरान गठबंधन पर चुटकी लेते हुए कहा कि अगर गठबंधन की सरकार बनी तो सोमवार को माया, मंगलवार को अखिलेश, गुरुवार को शरद पवार व रविवार को देश चला जायेगा छुट्टी पर लोग कहते हैं कि गठबंधन हो गया है बुआ-बबुआ एक हो गए हैं। ये गठबंधन भाजपा के डर से बना है। ये गठबंधन भ्रष्टाचार का गठबंधन है, ये गठबंधन यूपी में विकास को रोकने का है।
ये गठबंधन यूपी में फिर से कानून व्यवस्था को बिगाड़ने का गठबंधन है। ये गठबंधन देश के गौरव को आगे नहीं बढ़ा सकता है, ये गठबंधन गरीब मां के घर में चुल्हे नहीं जला सकता, ये गठबंधन गरीबों को मकान नहीं दिला सकता है, ये गठबंधन सिर्फ भ्रष्टाचार कर सकता है। वे यहीं नहीं रुके उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि परिवारवाद की राजनीति अब देश मे नही चलने वाली। यूपीए की सरकार में टू जी थे, सोनिया जी और राहुल जी, उस समय 12 लाख करोड़ के घपले-घोटाले हुए थे, अब तीसरा जी यानी प्रियंका जी भी आ गई हैं।
उन्होंने कहा कि अगर विकास के पहिए को अगर तेजी मिली है तो उसका श्रेय उत्तर प्रदेश से निकले भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार को जाता है। नहीं तो पहले कांग्रेस में मौनी बाबा प्रधानमंत्री थे आतंकवादी आते थे और हमारे जवानों को मारकर चले जाते थे, लेकिन उनके कान पर जूं तक नहीं रेंगती थी, लेकिन जब देश में मोदी जी की सरकार बनी तो पाकिस्तान के घर में घुस कर बदला लिया। अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस को श्री राम जन्मभूमि पर बोलने का अधिकार नहीं है। और हां अगर बोलना ही है। तो पहले आप अपनी नीति स्पष्ट करो, लेकिन, जब भी कोर्ट में केस आता है यह राहुल बाबा के वकील जाकर अड़ंगा लगा देते हैं।
कार की छत पर ‘राफेल’ रख युवा कांग्रेस ने निकाली क्रांति यात्रा, कई जगह घंटों ट्रैफिक जाम

