Ujiarpur Lok Sabha Chunav Result 2024: बिहार की उजियारपुर लोकसभा सीट की बागडोर किसके हाथों में होगी। इसकी तस्वीर अब साफ हो गई है। उजियारपुर में सुबह आठ बजे से वोटिंग शुरू हुई। इस सीट से मौजूदा सांसद और केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने जीत दर्ज की है। इस सीट पर चौथे चरण में 13 मई को वोट डाले गए थे। वहीं इंडिया गठबंधन की घटक दल राजद के आलोक कुमार मेहता की करारी हार हुई है।

2008 में अस्तित्व में आई उजियारपुर लोकसभा सीट

उजियारपुर की यह लोकसभा सीट को पहले समस्तीपुर लोकसभा संसदीय क्षेत्र के नाम से जानी जाती थी। इसके अंतर्गत वैशाली और समस्तीपुर के छह विधानसभा की सीट है। यह सीट जन नायक और भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की जन्मस्थली और कर्मस्थली रही है। यही कारण है कि इस सीट पर हर किसी की नजर बनी रहती है। समस्तीपुर से उजियारपुर बनने के बाद साल 2009 में यहां पहली बार यहां आम चुनाव हुआ। तब से लेकर अबतक यहां एक बार जदयू और दो बार बीजेपी ने बाजी मारी है।

2014 लोकसभा चुनाव में उजियारपुर का परिणाम (Ujiarpur Lok Sabha Elections Result)

साल 2014 में हुए लोकसभा के आम चुनाव में नित्यानंद राय भाजपा के टिकट पर चुनाव जीतकर पहली बार लोकसभा पहुंचे थे। 2014 के लोकसभा चुनाव में आरजेडी ने आलोक कुमार मेहता को अपना प्रत्याशी बनाया था। नित्यानंद राय को चुनाव में 317352 वोट मिले। नित्यानंद राय ने इस चुनाव में आलोक कुमार मेहता को 60469 वोटों से हराया था।

पार्टीप्रत्याशीवोट
भाजपानित्यानंद राय3,17, 352
राजदआलोक कुमार मेहता2,56,883
2014 लोकसभा चुनाव के नतीजे

2019 लोकसभा चुनाव में उजियारपुर का परिणाम ( Ujiarpur Lok Sabha Elections Result)

2019 के लोकसभा चुनाव में जहां केंद्र में दोबारा मोदी की सरकार आई वहीं उजियारपुर से नित्यानंद राय रालोसपा के उपेंद्र कुशवाहा को हराकर जीत दर्ज की। उपेंद्र कुशवाहा साल 2014 के लोकसभा चुनाव में एनडीए का हिस्सा थे। मोदी मंत्रिमंडल में राज्यमंत्री के रूप में भी काम किया था। लेकिन इस साल वह महागठबंधन के साथ चुनाव लड़ रहे थे। इस चुनाव में नित्यानंद राय को 5,43,906 वोट मिले, वहीं रालोसपा के उपेंद्र कुशवाहा को 2, 66, 628 वोट प्राप्त हुए थे।

पार्टीप्रत्याशीवोट
बीजेपीनित्यानंद राय5, 43, 906
रालोसपाउपेंद्र कुशवाहा2, 66, 628
2019 लोकसभा चुनाव के नतीजे