Raipur Lok Sabha Chunav Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना पूरी हो चुकी है। छत्तीसगढ़ की रायपुर सीट का अगला सांसद कौन होगा ये भी अब तय हो गया है। इस सीट से बीजेपी ने राज्य के वरिष्ठ नेता और प्रदेश सरकार में संसदीय कार्य मंत्री के रूप में कार्य कर रहे बृजमोहन अग्रवाल को उम्मीदवार बनाया था। जबकि कांग्रेस ने रायपुर शहर पश्चिम से पूर्व विधायक विकास उपाध्याय पर भरोसा जताया। दोनों के बीच रोचक चुनावी जंग देखने को मिली। वहीं अब परिणाम सामने आ चुके हैं। इस सीट पर भाजपा के बृजमोहन अग्रवाल ने जीत हासिल की है। उन्हें कुल 10,50,351 वोट मिले और उन्होंने कांग्रेस के विकास उपाध्याय को 5,75,285 वोटों से हराकर जीत की हैट्रिक बनाई। विकास उपाध्याय को सिर्फ 4,75,066 वोट ही मिल सके।

Lok Sabha Election Results 2024 LIVE: Click Here

रमेश बैस ने 7 बार दर्ज की जीत

रायपुर लोकसभा को बीजेपी का गढ़ माना जाता है। बीजेपी इस सीट पर 8 बार कब्जा जमा चुकी है। जिसमें से 7 बार महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस ने इस सीट से जीत दर्ज की थी। यह सीट 1996 से ही भाजपा के पास है। वर्तमान में इस सीट से सुनील कुमार सोनी बीजेपी से सांसद हैं। जबकि कांग्रेस के विद्याचरण शुक्ला इस सीट से अंतिम बार 1991 के चुनाव में जीते थे।

Chhattisgarh Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE: Click Here

इस लोकसभा में कुल 9 विधानसभा हैं। जिसमें से 8 पर भाजपा ने कमल खिलाया है। जबकि भाटापारा से कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। इस बार लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल इसी लोकसभा की रायपुर शहर दक्षिण के विधान सभा से नेतृत्व करते हैं।

रायपुर लोकसभा चुनाव परिणाम 2019 (Raipur Lok Sabha Election Result 2019)

2019 में हुए आम चुनाव में भाजपा ने अपने पुराने और विश्वसनीय रमैश बैस की जगह सुनील सोनी को उम्मीदवार बनाया। जबकि कांग्रेस ने प्रमोद दुबे को चुनावी मैदान में उतारा। सुनील सोनी को 8,37,902 वोट मिले जबकि प्रमोद दुबे को 4,89,664 वोट मिले थे। जबकि सुनील सोनी के जीत का अंतर 3,48,238 था।

पार्टीप्रत्याशीवोट
बीजेपीसुनील कुमार सोनी8,37,902
कांग्रेसप्रमोद दुबे4,89,664

रायपुर लोकसभा चुनाव परिणाम 2014 (Raipur Lok Sabha Election Result 2014)

साल 2014 में मोदी लहर में इस सीट से रमेश बैस बीजेपी से लोकसभा उम्मीदवार और तत्कालीन सांसद थे। रमेश बैस के खिलाफ कांग्रेस ने सत्य नारायण शर्मा को चुनावी मैदान मे उतारा था। चुनाव परिणाम में रमेश बैस को 6,65,922 वोट जबकि सत्य नारायण शर्मा को 4,83,276 वोट मिले थे। चुनाव में 1,71,646 वोट से रमैश बैस को जीत मिली थी।

पार्टीप्रत्याशीवोट
बीजेपीरमेश बैस 6,65,922
कांग्रेससत्य नारायण शर्मा4,83,276