Purvi Champaran Lok Sabha Chunav Result 2024: पूर्वी चंपारण से बीजेपी ने अपना सीट सेफ कर लिया है। इस लोकसभा सीट से राधामोहन सिंह ने जीत हासिल की है। राधामोहन सिंह ने 5,42,192 वोटों से जीत हासिल की है। चुनावी मैदान में उनके समाने विकासशील इंसान पार्टी के नेता राजेश कुमार थे जिन्हें 4,53,906 वोट मिले हैं और उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

2024 लोकसभा चुनाव में पूर्वी चंपारण का परिणाम (Purvi Champaran Lok Sabha Elections Result)

पार्टीप्रत्याशीवोट
बीजेपीराधामोहन सिंह5,42,193
विकासशील इंसान पार्टीराजेश कुमार4,53,906
निर्दलीयमोहम्मद अजमेर आलम13,047
Purvi Champaran Lok Sabha Elections Result 2024

बिहार की पूर्वी चंपारण लोकसभा सीट से पर छठे चरण में 25 मई को वोट डाले गए थे। बीजेपी ने इस सीट पर मौजूदा सांसद राधा मोहन सिंह को उतारा था, जबकि इंडिया गठबंधन का हिस्सा मुकेश सहनी की पार्ट वीआईपी की तरफ से राजेश कुशवाहा मैदान में थे। पूर्वी चंपारण का यह लोकसभा क्षेत्र पहले मोतिहारी संसदीय क्षेत्र के नाम से जाना जाता था।

2014 लोकसभा चुनाव में पूर्वी चंपारण का परिणाम (Purvi Champaran Lok Sabha Elections Result)

साल 2014 में हुए लोक सभा के आम चुनाव में राधा मोहन सिंह के टिकट पर चुनाव 5वीं बार जीतकर लोकसभा पहुंचे थे। 2014 के चुनाव में राधा मोहन सिंह को 4,00,452 को वोट प्राप्त हुए थे। आरजेडी के विनोद कुमार श्रीवास्तव को 2,08,289 तो जेडीयू के अवनीश कुमार सिंह को 1,28,604 मत प्राप्त हुए थे।

पार्टीप्रत्याशीवोट
बीजेपीराधा मोहन सिंह4,00,452
आरजेडीविनोद कुमार श्रीवास्तव2,08,289
जेडीयूअवनीश कुमार सिंह1,28,604

2019 लोकसभा चुनाव में पूर्वी चंपारण का परिणाम (Purvi Champaran Lok Sabha Elections Result)

साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में जहां केंद्र की मोदी सरकार ने दोबारा सरकार बनाई, वहीं पूर्वी चंपारण से छठी बार सांसद बनकर राधा मोहन सिंह संसद पहुंचे। जहां इस चुनाव में बीजेपी के राधा मोहन सिंह को 5,74,081 को वोट प्राप्त हुए थे। कांग्रेस के आकाश प्रसाद सिंह को 2,81,500 मत प्राप्त हुए थे।

पार्टीप्रत्याशीवोट
बीजेपीराधा मोहन सिंह5,74,081
कांग्रेसआकाश प्रसाद सिंह2,81,500

पूर्वी चंपारण लोकसभा क्षेत्र ऐतिहासिक रूप से इसलिए भी महत्त्व रखता है क्योंकि यही वह जगह है जहां से महात्मा गांधी ने चंपारण सत्याग्रह की शुरुआत की थी।