Khunti Lok Sabha Chunav Result 2024: झारखंड की खूंटी लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने बीजेपी को करारी शिकस्त दी है। कांग्रेस के कालीचरण मुंडा ने बीजेपी उम्मीदवार अर्जुन मुंडा को 1.49 लाख वोटों से हराया। इस सीट पर बीजेपी को उम्मीद थी की जीत मिल सकती है, लेकिन कांग्रेस ने यहां बीजेपी की उम्मीदों को पूरा नहीं होने दिया। प्रदेश में 2019 में बीजेपी के नेतृत्व वाले राजग ने 12 सीटें जीती थी। उस वक्त आजसू को एक सीट मिली थी। बीजेपी और आजसू पार्टी ने 2024 में दूसरी बार गठबंधन में चुनाव लड़ने का निर्णय लिया।

झारखंड में 2019 के लोकसभा चुनावों में भारी जीत दर्ज करने वाले बीजेपी-आजसू पार्टी गठबंधन ने इस बार तीन महत्वपूर्ण सीटें खो दीं, जिससे राज्य में इसकी सीटों की संख्या घटकर नौ रह गई।

खूंटी सीट पर केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के उम्मीदवार अर्जुन मुंडा के सामने विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार कालीचरण मुंडा चुनौती पेश कर रहे थे। बीजेपी नेता मुंडा ने पिछले चुनाव (2019) में इस सीट पर मामूली अंतर से जीत हासिल की थी।

2019 लोकसभा चुनाव में खूंटी का परिणाम (Khunti Lok Sabha Elections Result)

उम्मीदवारदलमत
अर्जुन मुंडाबीजेपी3,82,638
कालीचरण मुंडाकांग्रेस3,81,193
2019 लोकसभा चुनाव में खूंटी का परिणाम (Khunti Lok Sabha Elections Result)

खूंटी लोकसभा सीट को बीजेपी का गढ़ माना जाता था। 2019 के चुनाव में कांग्रेस ने कड़ी टक्कर दी थी। इस चुनाव में बीजेपी के अर्जुन मुंडा ने जीत हासिल की थी। वह मोदी सरकार में मंत्री भी रहे।

2014 लोकसभा चुनाव में खूंटी का परिणाम (Khunti Lok Sabha Elections Result)

उम्मीदवारदलमत
करिया मुंडाबीजेपी2,69,185
एनोस एक्काJKP1,76,937
2014 लोकसभा चुनाव में खूंटी का परिणाम (Khunti Lok Sabha Elections Result)

साल 2004 में कांग्रेस के सुशीला केरकेट्टा ने जीत दर्ज करने में कामयाबी पाई थी। वहीं 1962 और 1967 में झारखंड पार्टी के जयपाल सिंह मुंडा और 1971 और 1980 में निराल एनेम होरो सांसद बने थे। वहीं 1977 में करिया मुंडा जनता पार्टी के टिकट पर भी लोकसभा पहुंचे थे। 1984 यह सीट कांग्रेस के साइमन तिग्गा के हिस्से में आई थी।

खूंटी सीट का इतिहास

इस सीट पर बीजेपी ने साल 1989 के लोकसभा चुनाव में पहली बार अपना खाता खोला था। इस चुनाव में करिया मुंडा सांसद चुने गए थे। हालांकि करिया मुंडा 1991, 1996, 1998 और 1999 में लगातार पांच बार सांसद बने। इसके बाद वह 2009 और 2014 में भी बीजेपी के टिकट पर लोकसभा पहुंचे। 2019 के चुनाव में बीजेपी के अर्जुन मुंडा यहां से जीतकर सांसद बने थे।

मतदाता और सामाजिक तानाबाना

खूंटी लोकसभा सीट पर मुंडा जनजातियों की बाहुल्यता है। कुछ मान्यताओं के मुताबिक, खूंटी का नाम महाभारत की कुंती से भी जोड़ा जाता है। इसके अलावा इस क्षेत्र को महान क्रांतिकारी बिरसा मुंडा के नाम से जाना जाता है। यहां की कुल आबादी 17 लाख 25 हजार 977 है। वहीं 2019 के अनुसार कुल मतदाता 8 लाख 32 हजार 377 थे। इसके अलावा यहां पर एससी समुदाय 6.44 प्रतिशत, जबकि एसटी समुदाय की आबादी 64.85 प्रतिशत है।