Jalore Lok Sabha Chunav Result 2024: राजस्थान की जालौर लोकसभा सीट से लुम्बाराम चौधरी ने वैभव गहलोत को 2 लाख से ज्यादा वोटों से हरा दिया है। लुम्बाराम चौधरी को यहां 796783 वोट मिले थे जबकि वैभव गहलोत को 595240 वोट मिले। वह यहां 201543 वोटों से हार गए।
जालौर में आठ विधानसभा क्षेत्र आते हैं जिनमें आहोर, जालोर (एससी), भीनमाल, सांचौर, रानीवाड़ा, सिरोही, पिंडवाड़ा-अबू (एसटी), और रेवदार (एससी) विधानसभा आती है।
जालौर लोकसभा के बारे में
जालोर लोकसभा राजस्थान की एक अहम सीट रही है। यहां से इस बार पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत के मैदान में आने से मुकाबला काफी दिलचस्प बन गया था। कभी कांग्रेस की सीट रही जालौर से 2004 के बाद लगातार बीजेपी के उम्मीदवार जीतते रहे हैं। इससे पहले यह सीट कांग्रेस का गढ़ मानी जाती थी, जहां से लगातार कांग्रेस के उम्मीदवार जीतकर सामने आते रहे। 1989 में यहां से बीजेपी के कैलाश मेघवाल ने जीत दर्ज की थी। तीन बार यहां से कांग्रेस के बूटा सिंह सांसद बनते रहे।
जालोर-सिरोही लोकसभा सीट पर जालोर संसद सीट पर एसटी मतदाता लगभग 325,485 हैं । एससी मतदाताओं की संख्या लगभग 405,826 है। मुस्लिम मतदाताओं की संख्या लगभग 72,729 है। जालोर संसदीय क्षेत्र में 8 विधानसभा विधानसभाएं हैं। पांच विधानसभा जालौर में और तीन सिरोही में है।
लोकसभा चुनाव-2019 का क्या रहा परिणाम?
लोकसभा चुनाव-2019 में जालोर में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार देवाजी पटेल जीते थे और उन्हें 772833 वोट मिले थे। कांग्रेस के उम्मीदवार रतन देवासी कुल 511723 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे। इस बार बीजेपी ने देवाजी पटेल का टिकट काट दिया था।
S N | प्रत्याशी | दल | वोट |
---|---|---|---|
1 | देवाजी पटेल | बीजेपी | 772833 |
2 | रतन देवासी | कांग्रेस | 511723 |
लोकसभा चुनाव 2014 का परिणाम
लोकसभा चुनाव-2019 में जालोर में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार देवाजी पटेल जीते थे और उन्हें 772833 वोट मिले थे। कांग्रेस के उम्मीदवार रतन देवासी कुल 511723 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे। इस बार बीजेपी ने देवाजी पटेल का टिकट काट दिया था। लोकसभा चुनाव 2014 में जालोर बीजेपी के उम्मीदवार देवजी पटेल जीते ही सांसद बने थे। तब उन्हें कुल 580508 वोट मिले थे। वहीं कांग्रेस की उम्मीदवार अंजना उदय लाल 199363 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं थीं।