Jalaun Lok Sabha Chunav Result 2024: देश में लोकतंत्र का महापर्व जोरशोर से मनाया जा रहा है। इसको लेकर हर कोई उत्साहित नजर आ रहा है। उत्तर प्रदेश की जालौन सीट पर सपा ने जीत हासिल कर ली है और नारायण दास अहिरवार को कुर्सी मिली है। सपा के नारायण दास ने बीजेपी के भानु प्रताप सिंह वर्मा को 53898 वोटों से मात दी है।

Lok Sabha Election Results 2024 LIVE: Watch Here । Lok Sabha Election Results 2024 LIVE

यूपी, देश का सबसे बड़ा राज्य। ऐसा माना जाता है कि दिल्ली का रास्ता इसी सूबे यानी उत्तर प्रदेश से होकर ही जाता है। क्याोंकि यहां लोकसभा की कुल 80 सीटें है। साल 2014 और 2019 में यहां बीजेपी ने बेहतरीन प्रदर्शन करके दिल्ली की गद्दी पर कब्जा जमाया था। इसी प्रदेश का सबसे छोटा इलाका यानी जालौन। हालांकि ये क्षेत्र छोटा जरूर है, लेकिन इसकी उपयोगिता प्रदेश के साथ देश में भी बनी हुई है। तभी तो यहां से केंद्र की मोदी सरकार ने भानु वर्मा को मंत्री बना रखा है।

UP Lok Sabha Seats Result 2024 LIVE: Watch Here

इस लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जालौन सीट से अपने मौजूदा सांसद और केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम अद्यम के राज्य मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं सपा ने यहां से नारायण दास अहिरवार को प्रत्याशी बनाया है। वहीं बसपा ने सुरेश चंद्र गौतम पर भरोसा जताया है।

जालौन सीट पर 6 बार बीजेपी ने जमाया है कब्जा

जालौन सीट के इतिहास की बात करें तो यहां से भानु प्रताप सिंह वर्मा 5 बार जीत दर्ज कर चुके हैं। जबकि बीजेपी ने यहां 6 बार जीत दर्ज की है। इस लोकसभा में मौजूद पांच विधानसभा में से 4 पर भाजपा का कमल खिला हुआ है। यानी की ये भाजपा का ये मजबूत किला है।

लोकसभा चुनाव 2019 में जालौन के नतीजे (Jalaun Lok Sabha Chunav Result 2019)

पिछले आम चुनाव में भाजपा ने अपने सबसे भरोसेमंद भानु प्रताप सिंह वर्मा को अपना प्रत्याशी बनाया। 2019 में हुए चुनाव में सपा और बसपा का गठबंधन था। जिसके तहत यहां से बसपा प्रत्याशी अजय सिंह (पंकज) उम्मीदवार थे। वहीं कांग्रेस ने बृजलाल खबरी पर दांव लगाया। लेकिन जब परिणाम आया तो उसमें भानु वर्मा 581,763 वोट पाकर 1,58,377 वोट से कमल खिला चुके थे। जबकि बसपा के अजय सिंह को 4,23,386 मत मिले। वहीं कांग्रेस के बृजलाल खबरी को 89,606 वोट मिले।

पार्टीप्रत्याशीवोट
भाजपाभानु प्रताप सिंह वर्मा581,763
बसपा (सपा से गठबंधन)अजय सिंह (पंकज)4,23,386
कांग्रेसबृजलाल खबरी89,606

लोकसभा चुनाव 2014 में जालौन के नतीजे (Jalaun Lok Sabha Chunav Result 2014)

साल 2014 के लोकसभा चुनाव की बात करें तो जालौन से भानु प्रपात सिंह वर्मा पर बीजेपी ने दांव लगाया था। तो वहीं बसपा ने बृजलाल खबरी को उम्मीदवार बनाया था। जबकि सपा के धनश्याम अनुरागी को प्रत्याशी बनाया। जिसमें भानु वर्मा को 5,48,631 वोट मिले। वहीं बृजलाल खबरी दूसरे स्थान पर रहे, उन्हें 2,61,429 वोट मिले। जबकि धनश्याम अनुरागी को 1,80,921 वोट प्राप्त हुए।

पार्टीप्रत्याशीवोट
भाजपाभानु प्रताप सिंह वर्मा 5,48,631
बसपाबृजलाल खबरी2,61,429
सपाधनश्याम अनुरागी1,80,921