Rajnandgaon Lok Sabha Chunav Result 2024: आम चुनाव के लिए होने वाला मतदान संपन्न हो चुका है और मतगणना भी पूरी हो चुकी है। वहीं, चुनाव परिणाम सामने आने के बाद ये क्लीयर हो गया है की छत्तीसगढ़ की राजनांदगांव का अगला सांसद कौन होगा। राजनांदगांव लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और बीजेपी ने मौजूदा सांसद संतोष पांडे को मैदान में उतारा था। लेकिन इस बार भी बीजेपी ने इस सीट से जीत हासिल की है। बीजेपी के संतोष पांडे ने कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल को 44,411 वोटों से हरा दिया है। संतोष पांडे को जहां 7,12,057 वोट हासिल हुए, वहीं भूपेश बघेल को 667646 वोट ही मिल सके।
हालांकि इस लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाली कवर्धा से बीजेपी सरकार में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा विधायक हैं तो वहीं राजनांदगांव विधानसभा से बीजेपी के वरिष्ठ नेता राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में विधानसभा अध्यक्ष रमन सीट विधायक हैं। मतलब साफ है कि दोनों तरफ पूर्व मुख्यमंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।
Lok Sabha Election Results 2024 LIVE: Click Here
6 बार हो चुके है बीजेपी का कब्जा
छत्तीसगढ़ को तो वैसे भी पहले से भाजपा का मजबूत किला माना जाता है। 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में केंद्र की बीजेपी ने यहां की 11 सीटों में से 9 पर कब्जा जमा कर दूसरी बार मोदी सरकार बनाई थी। जबकि कुछ सीटें ऐसी भी हैं जिस पर बीजेपी अटल-आडवाणी के जमाने से ही मजबूत बनी हुई है। जिसमें से एक राजनांदगांव लोकसभा सीट भी है। जहां बीजेपी 6 बार कब्जा जमा चुकी है। साल 1999 से इस सीट पर लगातार बीजेपी जीतती आई है। 2007 में हुए उपचुनाव में यहां कांग्रेस ने एक बार एंट्री मारी थी लेकिन फिर 2009 में बीजेपी कांग्रेस से ये सीट छीन ली।
Chhattisgarh Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE: Click Here
राजनांदगांव लोकसभा चुनाव परिणाम 2019 (Rajnandgaon Lok Sabha Election Result 2019)
साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव की बात करें तो राजनांदगांव से संतोष पांडे बीजेपी के टिकट पर पहली बार संसद पहुंचे थे। उन्होंने कांग्रेस के भोला राम साहू को 1 लाख से भी ज्यादा वोटों से हराया था। संतोष पांडे को 662,387 वोट मिले थे जबकि भोला राम साहू को 5,50,421 वोट मिले थे।
पार्टी | प्रत्याशी | वोट |
बीजेपी | संतोष पांडे | 662,387 |
कांग्रेस | भोला राम साहू | 5,50,421 |
राजनांदगांव लोकसभा चुनाव परिणाम 2014 (Rajnandgaon Lok Sabha Election Result 2014)
जब देश में नरेंद्र मोदी केंद्र की सत्ता पर आसीन हुए उस दौरान राजनांदगांव से बीजेपी के टिकट पर रमन सिंह के बेटे अभिषेक सिंह सांसद बने थे। उन्होंने कांग्रेस के कमलेश्वर वर्मा को 2,35,911 वोटों से हराया था। अभिषेक सिंह को 6,43,473 वोट जबकि कमलेश्वर को 4,07,562 वोट मिले थे।
पार्टी | प्रत्याशी | वोट |
बीजेपी | अभिषेक सिंह | 6,43,473 |
कांग्रेस | कमलेश्वर वर्मा | 4,07,562 |