East Delhi Lok Sabha Chunav Result 2024: पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार हर्ष मल्होत्रा ने बहुत बड़ी जीत दर्ज की है। उन्होंने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार कुलदीप कुमार को 93663 वोटों के अंतर से चुनाव में हरा दिया है। हर्ष मल्होत्रा को कुल 664819 वोट प्राप्त हुए तो वहीं कुलदीप कुमार को 571156 वोट मिले। बता दें कि बीजेपी ने इस सीट से वर्तमान सांसद और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर का टिकट काटकर हर्ष मल्होत्रा को मैदान में उतारा था। वहीं, आम आदमी पार्टी की तरफ से कुलदीप कुमार को टिकट दिया था।

2024 लोकसभा चुनाव रिजल्ट: पूर्व दिल्ली लोकसभा सीट

उम्मीदवारपार्टीवोट प्राप्तहार/जीत का मार्जि
हर्ष मल्होत्राबीजेपी66481993663
कुलदीप कुमारआम आदमी पार्टी57115693663

Delhi Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE

एक नजर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट पर

पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट राष्ट्रीय राजधानी की काफी चर्चित सीटों में गिनी जाती है। यह काफी घनी आबादी वाली लोकसभा क्षेत्र है। भारतीय जनता पार्टी ने पिछले दो लोकसभा चुनाव में अपने प्रतिद्वंदियों का करारी शिकस्त दी है। इस बार भी पार्टी हैट्रिक लगाने की फिराक में लगी हुई है। अब अगर बात आम आदमी पार्टी की करें तो उसकी निगाहें पहली बार जीत का खाता खोलने की ओर है।

साल 2019 में पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट का परिणाम (East Delhi Lok Sabha Elections Result 2019)

पूर्वी दिल्ली की लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी गौतम गंभीर ने अपने प्रतिद्वंदियों को करारी शिकस्त दी थी। यहां पर उन्हें 6,96,156 वोट मिले थे। वहीं, कांग्रेस नेता अरविंदर सिंह लवली को 3,04,934 वोटों से ही संतोष करना पड़ा था। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी को 2,19,328 वोटों से ही संतोष करना पड़ा। गंभीर ने 3 लाख से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की थी।

पार्टीप्रत्याशीवोट
बीजेपीगौतम गंभीर6,96,156
कांग्रेसअरविंदर सिंह लवली3,04,934
आम आदमी पार्टीआतिशी2,19,328

साल 2014 में पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट का परिणाम (East Delhi Lok Sabha Elections Result 2014)

साल 2014 के लोकसभा चुनाव में पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से बीजेपी के प्रत्याशी महेश गिरी का निर्वाचन हुआ था। उन्हें 572202 वोट मिले। उन्होंने आम आदमी पार्टी के राजमोहन गांधी को 190463 वोटों से करारी शिकस्त दी थी। राजमोहन गांधी को इस चुनाव में करीब 3,81,739 वोट मिले थे। वहीं, शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित इस मुकाबले में तीसरे स्थान पर रहे थे। उन्हें 2,03,240 वोटों के अंतर से ही संतोष करना पड़ा था। 2014 में कुल 65.41 प्रतिशत वोट पड़े।

पार्टीप्रत्याशीवोट
बीजेपीमहेश गिरी572,202
आम आदमी पार्टीराजमोहन गांधी3,81,739
कांग्रेससंदीप दीक्षित2,03,240