Bhadohi Lok Sabha Chunav Result 2024: लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की भदोही लोकसभा सीट पर सभी की नजरें थीं। कालीन शहर के नाम से मशहूर भदोही लोकसभा क्षेत्र पहले वाराणसी का हिस्सा था। इस सीट पर बीजेपी से डॉ विनोद बिंद चुनाव मैदान में थे। इस सीट पर रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। अब मतगणना के नतीजे आ चुके हैं। बीजेपी के डॉ. विनोद कुमार बिंद को 4,59,982 वोट मिले हैं। उन्होंने टीएमसी के ललितेशपति त्रिपाठी को 44,072 वोटों से हराया हैं। ललितेशपति त्रिपाठी को 4,15,910 वोट ही मिल सके।
भदोही लोकसभा क्षेत्र में 5 विधानसभा क्षेत्र- भदोही, ज्ञानपुर, औराई, प्रतापपुर और हंडिया आते हैं। इसमें एक सीट अनुसूचित जाति के लिए रिजर्व की गई है। प्रतापपुर और हंडिया विधानसभा क्षेत्र पहले फूलपुर संसदीय क्षेत्र में आते थे, लेकिन अब भदोही संसदीय क्षेत्र में आ गए हैं। शेष 3 विधानसभा क्षेत्र पहले से ही मिर्जापुर संसदीय क्षेत्र में पड़ते थे। 2019 के लोकसभा चुनाव में भदोही सीट पर बीजेपी को जीत मिली थी।
Lok Sabha Election Results 2024 LIVE: Check Here
2011 की जनगणना के मुताबिक जिले में 53 फीसदी पुरुषों की आबादी है, जबकि महिलाओं की आबादी 47 फीसदी है। भदोही में हिंदुओं और मुसलमानों की आबादी में बहुत थोड़ा ही अंतर है। कुल 53 फीसदी हिंदू हैं और 45 फीसदी मुस्लिम आबादी है।
यह उत्तर प्रदेश का सबसे छोटा जिला है और ज्ञानपुर शहर जिला मुख्यालय है। इसको संत रविदास नगर के नाम से भी जाना जाता है। भदोही जिला गंगा नदी के मैदानी इलाकों में स्थित है, जो जिले की दक्षिण-पश्चिम सीमा का निर्माण करता है। गंगा के अलावा वरुण और मोर्वा यहां की प्रमुख नदियां हैं। भदोही जिला उत्तर में जौनपुर, पूर्व में वाराणसी, दक्षिण में मिर्जापुर और पश्चिम में प्रयागराज से घिरा है।
Uttar Pradesh Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE: किसे दिल्ली की कुर्सी दिलाएगा उत्तर प्रदेश? मतगणना की तैयारियां पूरी
2019 के लोकसभा चुनाव के नतीजे
प्रत्याशी | पार्टी | वोट |
रमेश चंद्र | बीजेपी | 5,10,029 |
रंगनाथ मिश्रा | बीएसपी | 4,66,414 |
रमाकांत | कांग्रेस | 25,604 |
भदोही कालीन के लिए दुनिया भर में जाना जाता है, लेकिन आधारभूत सुविधाओं की कमी की वजह से यहा बहुत विकास नहीं हो सका है। हालांकि एशिया का एकमात्र कालीन इंस्टीट्यूट इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ कॉरपेट टेक्नॉलोजी (IICT) यहां पर 2001 में स्थापित किया गया था। कालीन उद्योग के अलावा बनारसी साड़ी और लकड़ी के टोकरी बनाना भी अहम उद्योग है।
2014 के लोकसभा चुनाव के नतीजे
प्रत्याशी | पार्टी | वोट |
वीरेंद्र सिंह | बीजेपी | 4,03,695 |
राकेश धर त्रिपाठी | बीएसपी | 2,45,554 |
सीमा मिश्रा | समाजवादी पार्टी | 2,38,712 |
स्थानीय लोगों की मांग है कि यहां पर कालीन उद्योग को बढ़ावा देने के लिए सरकार को बुनियादी सुविधाएं बढ़ानी चाहिए। इससे यह क्षेत्र और विकसित हो सकता है।