Bansgaon Lok Sabha Chunav Result 2024: लोकसभा चुनाव के नतीजों का इंतजार पूरा देश कर रहा था। वोटों की गिनती हो चुकी है। उत्तर प्रदेश की बांसगांव सीट पर इस बार कड़ी टक्कर बीजेपी और इंडिया अलांयस के बीच रही। इस सीट पर बीजेपी ने वर्तमान सांसद कमलेश पासवान पर फिर से भरोसा जताया है और कमलेश पासवान भरोसे पर खड़े उतरे और 3150 वोटों से जीत गए। यहां पर उनका मुकाबला कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार सदल प्रसाद से था जिन्हें 425543 वोट मिले।

पार्टीप्रत्याशीवोट
बीजेपीकमलेश पासवान 428693 (+ 3150 वोटों से जीत)
कांग्रेससदल प्रसाद425543
बसपा रामसमुझ 64750

एक नजर बांसगांव लोकसभा सीट पर

उत्तर प्रदेश की बांसगांव लोकसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। भारतीय जनता पार्टी ने यहां से पिछले तीन मुकाबलों में जीत दर्ज की है। इस बार भी जीत सुनिश्चत करने के लिए पूरी तरह तैयार है। बात अब कांग्रेस पार्टी की करें तो पार्टी अपनी खोई हुई जमीन को वापस पाने की जुगत में लगी हुई है।

साल 2019 में बांसगांव लोकसभा सीट का परिणाम (Bansgaon Lok Sabha Elections Result 2019)

2019 के लोकसभा इलेक्शन में बांसगांव लोकसभा सीट पर आसान मुकाबला हुआ था। भारतीय जनता पार्टी ने कमलेश पासवान को यहां से टिकट दिया था। इसके जवाब में बहुजन समाज पार्टी ने सदल प्रसाद को खड़ा किया था। कमलेश को 546,673 वोट हासिल हुए थे। वहीं, बसपा के सदल प्रसाद को 3,93,205 वोट मिले थे। कमलेश ने यह इलेक्शन 1,53,468 वोटों के अंतर से जीत लिया।

पार्टीप्रत्याशीवोट
बीजेपीकमलेश पासवान546,673
बहुजन समाज पार्टीसदल प्रसाद3,93,205

साल 2014 में बांसगांव लोकसभा सीट का परिणाम (Bansgaon Lok Sabha Elections Result 2014)

साल 2014 में हुए लोकसभा इलेक्शन की बात करें तो पूरे देश में मोदी लहर छाई हुई थी। प्रदेश की 80 में से भाजपा अलायंस 73 सीटों पर विजयी रहने में कामयाब रहा था। बांसगांव सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने कमलेश पासवान पर भरोसा जताया। उन्हें 417959 वोट हासिल हुए थे। वहीं, सदल प्रसाद को 228443 वोट मिले। समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार गोरख प्रसाद पासवान को 133675 वोट मिले। कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार संजय कुमार को 50675 वोटों से ही संतोष करना पड़ा था। कमलेश ने 1,89,516 मतों के अंतर से चुनाव में जीत हासिल की।

पार्टीप्रत्याशीवोट
बीजेपीकमलेश पासवान417,959
बहुजन समाज पार्टीसदल प्रसाद228,443
समाजवादी पार्टीगोरख प्रसाद पासवान133,675
कांग्रेससंजय कुमार50675