Bahraich Lok Sabha Chunav Result 2024: बहराइच सीट लोकसभा चुनाव का परिणाम आ चुका है। इस सीट पर बीजेपी से आनंद गोंड खड़े थे। जिन्होंने सपा के रमेश चंद्र गौतम को कड़ी टक्कर देते हुए 64227 वोटों से मात दी है। बता दें कि डॉ. आनंद गोंड बीजेपी के वर्तमान सांसद अक्षयबर लाल गौंड के बेटे है। जिनका मुकाबला सपा के कैंडिडेट रमेश गौतम से था। रमेश गौतम पूर्व विधायक हैं।
एक नजर बहराइच लोकसभा सीट पर
नेपाल की तराई में बसी बहराइच लोक सभा सीट अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित है। भारतीय जनता पार्टी ने यहां पिछले दो लोकसभा चुनावों में जीत दर्ज की है, इस चुनाव में भी विजय पताका फहराकर बीजेपी हैट्रिक लगाना चाह रही है। बात अगर समाजवादी पार्टी की करें तो वह पिछले दो दशकों से अपनी खोई हुई जमीन को वापस पाना चाहती है।
साल 2014 में बहराइच लोकसभा सीट का परिणाम (Bahraich Lok Sabha Elections Result 2014)
साल 2014 में हुए आम चुनाव की बात करें तो पूरे देश में मोदी लहर चल रही थी। प्रदेश की 80 में से भाजपा गठबंधन 73 सीटें जीतने में कामयाब रहा था। बहराइच सीट पर भाजपा की सावित्री बाई फुले 4,32,392 वोट पाकर सांसद बनी थी जबकि सपा के शब्बीर अहमद वाल्मिकी 3,36,747 वोट पाकर दूसरे स्थान पर थे वहीं बसपा के डॉ. विजय कुमार को 96,904 वोट मिले थे और कांग्रेस के कमल किशोर 24,421 मत मिले थे।
पार्टी | प्रत्याशी | वोट |
बीजेपी | सावित्री बाई फुले | 4,32,392 (विजेता) |
सपा | शब्बीर अहमद वाल्मिकी | 3,36,747 |
बसपा | डॉ. विजय कुमार | 96,904 |
कांग्रेस | कमल किशोर | 24,421 |
साल 2019 में बहराइच लोकसभा सीट का परिणाम (Bahraich Lok Sabha Elections Result 2019)
साल 2019 आते आते बीजेपी की सांसद सावित्री बाई फुले बागी हो गई थीं। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार और भाजपा पर खूब निशाना भी साधा, जिसके बाद हुए आम चुनाव में फुले बीजेपी छोड़ कांग्रेस के टिकट पर चुनावी समर में उतरीं। लेकिन उनको हार का सामना करना पड़ा। बीजेपी ने गौंड जाति से आने वाले अक्षयबर लाल को प्रत्याशी बनाया और उन्होंने 5,25,982 वोट पाकर सपा और बसपा के संयुक्त प्रत्याशी शब्बीर अहमद वाल्मिकी को हराया। शब्बीर को पिछले चुनाव में 3,97,230 वोट मिले थे। कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ीं सावित्री बाई फुले 34,454 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।
पार्टी | प्रत्याशी | वोट |
बीजेपी | अक्षयबर लाल | 5,25,982 (विजेता) |
सपा (बसपा से गठबंधन) | शब्बीर अहमद वाल्मिकी | 3,97,230 |
कांग्रेस | सावित्री बाई फुले | 34,454 |