Badaun Lok Sabha Chunav Result 2024: लोकतंत्र का सबसे बड़े महापर्व चल रहा है। देश में होने वाले सभी चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो चुकी थी। जहां एक तरफ नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी दमखम लगाकर चुनावी मैदान में थी वहीं विपक्षी पार्टियों ने इंडिया गठबंधन के तहत एकजुट होकर बीजेपी को चुनौती दी थी। सभी सीटों के परिणाम सामने हैं।
आदित्य यादव-501855
समाजवादी पार्टी
दुर्विजय सिंह शाक्य-466864
भारतीय जनता पार्टी
Lok Sabha Election 2024 Direct Result Here
देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में चुनाव सातों चरणों में संपन्न हुआ है। इसके तीसरे चरण में बदायूं में मतदान था। जहां बीजेपी ने दुर्विजय सिंह शाक्य को मैदान में उतारा था तो वहीं समाजवादी पार्टी ने शिवपाल यादव के बेटे आदित्य यादव को मौका दिया था। जबकि बहुजन समाज पार्टी ने मुस्लिम खान को अपना उम्मीदवार बनाया था।
Lok Sabha Election Result 2024 LIVE । Uttar Pradesh Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE
सपा की गढ़ रही है बदायूं लोकसभा सीट
बदायूं लोकसभा के इतिहास की बात करें तो इस सीट को समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता है। यहां से सपा ने 6 बार जीत दर्ज की है। वहीं कांग्रेस के 5 सांसद ही चुने गए हैं। जबकि बीजेपी 2 बार अपना सांसद बनाने में कामयाब रही है. यह वर्तमान समय में बीजेपी के खाते में है। यहां से यूपी सरकार के पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी संघमित्रा मौर्य सांसद हैं। हालांकि इस बार बीजेपी ने उनको दोबारा मौका नहीं दिया है।
बदायूं लोकसभा चुनाव परिणाम 2019 (Badaun Lok Sabha Election Result 2019)
2019 में हुए बदायूं लोकसभा चुनाव की बात करें तो बीजेपी ने संघमित्रा मौर्य को अपना प्रत्याशी बनाया था। जबकि बसपा के साथ गठबंधन करके चुनावी मैदान में उतरी सपा ने धर्मेन्द्र यादव को अपना उम्मीदवार बनाया था। धर्मेन्द्र यादव सपा मुखिया अखिलेश यादव के चचेरे भाई है। इस बार धर्मेन्द्र यादव बदायूं की जगह आजमगढ़ से चुनाव लड़ रहे हैं। जबकि कांग्रेस ने पूर्व सांसद सलीम इकबाल शेरवानी पर दांव लगाया था।
पार्टी | प्रत्याशी | वोट |
बीजेपी | संघमित्रा मौर्य | 511,352 |
सपा | धर्मेंद्र यादव | 4,92,898 |
कांग्रेस | सलीम इकबाल शेरवानी | 51,947 |
बदायूं लोकसभा चुनाव परिणाम 2014 (Badaun Lok Sabha Election Result 2014)
वहीं साल 2014 के आम चुनाव में यूपी की 73 सीटों पर बीजेपी और उसके सहयोगी दलों ने कब्जा किया था। लेकिन जिन 7 सीटों पर बीजेपी चुनाव हार गई थी उसमें से एक थी बदायूं। यहां से समाजवादी पार्टी के धर्मेन्द्र यादव ने बीजेपी के वागीश पाठक को चुनाव में हराया था। जबकि बसपा ने अकमल खान को प्रत्याशी बनाया था।
पार्टी | प्रत्याशी | वोट |
सपा | धर्मेन्द्र यादव | 4,98,378 |
बीजेपी | वागीश पाठक | 3,32,031 |
बसपा | अकमल खान | 1,56,973 |