लोकसभा चुनाव के नतीजों का इंतजार पूरा देश कर रहा है। वोटों की गिनती भी शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश की अमरोहा लोकसभा सीट पर मुकाबला दिलचस्प हो गया है। यहां भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला बताया जा रहा है। यहां से सांसद दानिश अली के कारण यह लोकसभा चर्चा में रही है।
भारतीय जनता पार्टी-कंवर सिंह तंवर- 476506- जीते
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस- कुंवर दानिश अली-447836-हारे
ECI India Lok Sabha Election Result 2024 live
अमरोहा में दानिश अली से बीजेपी के कंवर सिंह तंवर का मुकाबला
अमरोहा लोकसभा सीट पर बीजेपी, कांग्रेस और बसपा ने कद्दावर प्रत्याशियों को उतारा है। बीजेपी ने इस लोकसभा सीट से पूर्व सांसद कंवर सिंह तंवर को उतारा है तो वहीं कांग्रेस ने बसपा से आए दानिश अली को उतारा है। बसपा ने एक मुस्लिम नेता मुजाहिद हुसैन को मैदान में उतार दिया, जिससे मुकाबला दिलचस्प हो गया है। 2019 में इस लोकसभा सीट पर बसपा और 2014 में भाजपा की जीत हुई थी।
Lok Sabha Election Result 2024 LIVE । Uttar Pradesh Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE
क्रम संंख्या | अमरोहा लोकसभा सीट के प्रत्याशी | |
पार्टी | प्रत्याशी | |
1 | बीजेपी | कंवर सिंह तंवर |
2 | कांग्रेस | दानिश अली |
3 | बसपा | मुजाहिद हुसैन |
2019 में बसपा ने मारी थी बाजी
2019 के लोकसभा चुनाव में सपा और बसपा के बीच गठबंधन था। गठबंधन के तहत यह सीट बसपा को मिली थी। बसपा ने जेडीएस से आए दानिश अली को उतारा था तो वहीं भाजपा ने कंवर सिंह तंवर को मैदान में उतारा था। दानिश अली को 6,01,082 वोट मिले थे जबकि कंवर सिंह तंवर को 5,37,834 वोट मिले थे। इस प्रकार से बसपा की 63,248 वोटों से जीत हुई थी।
क्रम संख्या | अमरोहा लोकसभा सीट 2019 के नतीजे | |||
पार्टी | प्रत्याशी | वोट | नतीजा | |
1 | बीजेपी | कंवर सिंह तंवर | 5,37,834 | हार |
3 | बसपा | दानिश अली | 6,01,082 | जीत |
2014 में बीजेपी ने मारी थी बाजी
2014 के लोकसभा चुनाव में अमरोहा से बीजेपी को जीत हासिल हुई थी। भाजपा के उम्मीदवार कंवर सिंह तंवर ही थे, जिन्हें 5,28,880 वोट मिले थे। तो वहीं समाजवादी पार्टी ने हुमेरा अख्तर को उतारा था, जिन्हें 3,70,666 वोट मिले थे। बसपा ने भी मुस्लिम उम्मीदवार फरहत हसन को उतारा था, जिन्हें 1,62,983 वोट मिले थे। अहम बात यह है कि इस सीट पर किसान नेता राकेश टिकैत आरएलडी के टिकट पर मैदान में थे और उन्हें 9,539 वोट मिले थे। इस प्रकार से बीजेपी की इस सीट पर 1,58,214 वोटों से जीत हुई थी।
क्रम संख्या | अमरोहा लोकसभा सीट 2014 के नतीजे | |||
पार्टी | प्रत्याशी | वोट | नतीजा | |
1 | बीजेपी | कंवर सिंह तंवर | 5,28,880 | जीत |
2 | सपा | हुमेरा अख्तर | 3,70,666 | हार |
3 | आरएलडी | राकेश टिकैत | 9,539 | हार |
4 | बसपा | फरहत हसन | 1,62,983 | हार |
अमरोहा लोकसभा सीट से सांसद दानिश अली को बसपा ने निष्कासित कर दिया था। उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप लगा था। इसके बाद वह कांग्रेस ज्वाइन कर लिए और उन्हें पार्टी का टिकट भी मिल गया।