Ambedkar Nagar Lok Sabha Chunav Result 2024: उत्तर प्रदेश की अंबेडकर नगर लोकसभा सीट में इस बार सपा ने अपने नाम कर लिया है। बसपा की गढ़ माने जाने वाली इस सीट में समाजवादी पार्टी के लालजी वर्मा 137247 वोटों के साथ विजयी हुए है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के रितेश पांडेय को हराया है। पिछले लोकसभा चुनाव में ये सीट पर बीजेपी को सबसे बड़ा झटका देते हुए मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी ने जीत दर्ज की थी। उस समय बहुजन समाज पार्टी ने रितेश पांडेय को चुनावी मैदान में उतारा था, लेकिन इस बार जमीन पर समीकरण बदल चुके हैं, वही रितेश पांडेय भाजपा का दामन थाम चुके हैं। वही बसपा ने यहां से क़मर हयात को उतार रखा है। इसके साथ ही समाजवादी पार्टी से लालजी वर्मा है।
अंबेडकरनगर उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के द्वारा 29 सितंबर 1995 को बनाया गया था। अंबेडकरनगर लोकसभा सीट कभी बसपा सुप्रीमो मायावती का गढ़ माना जाता था। मायावती यहां से सांसद भी रह चुकी हैं। इसके बाद 2014 में मोदी लहर में भाजपा ने यहां अपनी जमीन तैयार की और पहली बार जीत दर्ज की।
2014 के नतीजे
प्रत्याशी | वोट |
हरिओम (बीजेपी) | 4,32,104 |
रितेश पांडेय (बसपा) | 2,92,675 |
2019 के लोकसभा चुनाव में BSP उम्मीदवार रितेश पांडे ने जीत दर्ज की थी। उन्हें 5.64 लाख वोट मिले थे। वहीं, दूसरे स्थान पर रहे उनके निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के मुकुट बिहारी को 4.68 लाख वोटों से संतोष करना पड़ा था। रितेश ने मुकुट को 95,880 वोटों से हराया था। हालांकि, इस बार के चुनाव में रितेश पांडे ने बीजेपी का दामन थाम लिया है।
2019 के नतीजे
प्रत्याशी | वोट |
रितेश पांडेय (बसपा) | 5,64,118 |
मुकुट बिहारी (बीजेपी) | 4,68,238 |
2011 की जनगणना के मुताबिक, अंबेडकरनगर की आबादी 2,397,888 है। इनमें महिलाओं की संख्या 1,185,478 और पुरुषों की संख्या 1,212,410 है। यहां प्रति 1000 पुरुषों पर 978 महिलाएं हैं। 2011 की जनगणना में यहां की औसत साक्षरता दर 72.23 फीसदी थी। पुरुषों की साक्षरता दर 81.66 प्रतिशत जबकि महिलाओं की साक्षरता दर 62.66 प्रतिशत है। यहां मतदाताओं की कुल संख्या 1,718,774 है। इसमें महिला मतदाता 795,143 और पुरुष मतदाता की संख्या 923,552 है।