Aligarh Lok Sabha Chunav Result 2024: उत्तर प्रदेश की ख़ास सीट अलीगढ़ पर भाजपा की जीत हुई है। सपा को पछाड़ते हुए भाजपा के बिजेंद्र 15647 वोटों से जीते हैं। बसपा ने हितेंद्र कुमार और समाजवादी पार्टी ने चौधरी बिजेंद्र सिंह को मैदान में उतारा था। इस सीट पर पहले लोकसभा चुनाव 1952 में हुए थे, जिसमें चांद सिंघल ने बाजी मारी थी। जम्मू कश्मीर के राज्यपाल रहे सत्यपाल मलिक भी गवर्नर बनने से पहले इसी सीट से लोकसभा सांसद रहे थे।
एक नजर अलीगढ़ लोकसभा सीट पर
उत्तर प्रदेश का अलीगढ़ शहर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की वजह से विश्व प्रसिद्ध है, साथ ही अपने तालों के लिये भी शहर फेमस है। अलीगढ़ लोकसभा क्षेत्र में 5 असेंबली सीटें शामिल हैं, जिनके नाम खैर (एससी), बरौली, अतरौली, कोइल और अलीगढ़ हैं। इन सभी सीटों पर बीजेपी का कब्जा है।
अलीगढ़ सीट सपा के लिए एक अधूरा सपना रही है। इस सीट से लगातार प्रत्याशी उतारने के बावजूद वह आज तक अलीगढ़ को फतह नहीं कर पाई है। इस सीट पर बसपा को भी आज तक केवल एक बार ही जीत नसीब हुई है।
लोकसभा चुनाव-2014 में क्या रहा था परिणाम
लोकसभा 2014 में अलीगढ़ संसदीय क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सतीश कुमार जीते और सांसद बने थे। उन्हें कुल 514622 वोट हासिल हुए. कुल 227886 वोटों के साथ बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार डॉ. अरविंद कुमार सिंह दूसरे स्थान पर रहे. वे 286736 वोटों से हार गए।
1 | सतीश गौतम | भाजपा | 514622 28.7% |
2 | अरविंद कुमार | बसपा | 227886 12.71% |
3 | ज़फर आलम | समाजवादी पार्टी | 226284 12.62% |
4 | बिजेंद्र सिंह | कांग्रेस | 62674 3.5% |
2019 लोकसभा का क्या रहा हाल
अलीगढ़ में 2019 में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सतीश कुमार गौतम जीते और सांसद बने. उन्हें कुल 656215 वोट मिले. बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार डॉ. अजीत बलियान कुल 426954 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। वह 229261 वोटों से हार गए.
1 | सतीश गौतम | भाजपा | 656215 56.38% |
2 | डॉ. अजीत बलियान | बसपा | 426954 36.68% |
3 | बिजेंद्र सिंह | कांग्रेस | 50880 4.37% |