Akbarpur Lok Sabha Chunav Result 2024: साल 2009 के चुनाव में पहली बार अस्तित्व में आई अकबरपुर लोकसभा सीट पर बीजेपी ने बाजी मार ली है। इस आम चुनाव में बीजेपी ने अपने मौजूदा सांसद पर तीसरी बार विश्वास जताते हुए टिकट थमाया था और देवेंद्र सिंह भोले ने विश्वास टूटने नहीं दिया। देवेंद्र सिंह भोले ने अकबरपुर की सीट पर जीत हासिल कर ली है। सपा की ओर से पूर्व सांसद राजा राम पाल चुनावी मैदान में थे। जबकि बसपा की ने राजेश द्विवेदी को टिकट दिया था।

Lok Sabha Election Results 2024 LIVE: Watch Here Lok Sabha Election Results 2024 LIVE

साल था 2014, यूपी समेत पूरे देश में केवल एक ही लहर चल रही थी, मोदी-मोदी। इस चुनाव में उत्तर प्रदेश की 80 में से 73 सीटों पर भाजपा गठबंधन को जीत मिली थी। इसमें से एक सीट अकबरपुर भी थी। जहां से देवेन्द्र सिंह चुनकर संसद पहुंचे थे।

UP Lok Sabha Seats Result 2024 LIVE: Watch Here

अकबरपुर लोकसभा चुनाव 2014 का परिणाम (Akbarpur Lok Sabha Election 2014 Result)

2014 के आम चुनाव में अकबरपुर लोकसभा से जहां भारतीय जनता पार्टी ने देवेन्द्र सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया था। वहीं बहुजन समाज पार्टी ने अनिल शुक्ला वारसी को चुनावी मैदान में उतारा। जबकि समाजवादी पार्टी ने लाल सिंह तोमर को उम्मीदवार बनाया था। कांग्रेस ने उस समय मौजूदा सांसद राजा राम पाल पर विश्वास जताया था। लेकिन जब परिणाम आया तो बीजेपी के देवेन्द्र सिंह को 4,81,584 वोट मिले। अनिल शुक्ला को 2,02,587 वोट मिले जबकि सपा के लाल सिंह तोमर को 1,47,002 वोट मिले। वहीं जबकि राजा राम पाल को 96, 827 वोट प्राप्त हुए थे।

पार्टीप्रत्याशीवोट
भाजपादेवेन्द्र सिंह भोले4,81,584
बसपा अनिल शुक्ला वारसी2,02,587
सपालाल सिंह तोमर1,47,002

अकबरपुर लोकसभा चुनाव 2019 का परिणाम (Akbarpur Lok Sabha Election 2019 Result)

इसके बाद साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा ने एक बार फिर देवेंन्द्र सिंह पर विश्वास जताया और वो पार्टी के निर्णय पर पूरी तरह से खरा उतरे। जबकि उस चुनाव में सपा और बसपा गठबंधन करके चुनाव लड़ रही थी। बसपा ने निशा सचान को मैदान उतारा। लेकिन निशा सचान भी देवेन्द्र सिंह ने 2,75,142 वोटों से हार मिली। जहां देवेन्द्र सिंह को जहां 5,81,282 वोट मिले वहीं निशा सचान को 3,06,140 वोट मिले।

पार्टीप्रत्याशीवोट
भाजपादेवेन्द्र सिंह भोले5,81,282
बसपानिशा सचान3,06,140
कांग्रेसराजा राम पाल1,08,341

अब देखना दिलचस्प है कि इस बार देवेंद्र सिंह जीत दर्ज करके हैट्रिक लगाएंगे या सपा या फिर बसपा कुछ कमाल करेगी।