MP, Chattisgarh Lok Sabha Election/Chunav Results 2019: विधानसभा चुनावों के उलट मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में लोकसभा की सीटों पर कांग्रेस को बुरी हार का सामना करना पड़ा है। अब तक मध्य प्रदेश की 29 में से 28 और छत्तीसगढ़ की 11 में से 8 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है। चुनावी नतीजों के बीच मध्य प्रदेश से एक बुरी खबर सामने आई है। कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया 1 लाख से ज्यादा वोटों से पीछे चल रहे हैं। उनकी हार अब लगभग तय है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐसा पहली बार हो रहा है जब सिंधिया परिवार का कोई सदस्य अपनी ही सीट हार रहा हो। सीहोर में मतगणना केंद्र के बाहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष को हार्ट अटैक आया था। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत होने की खबर आई है।

Election Results 2019 Updates: यहां देखें नतीजे

उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इन 40 सीटों की वोट काउंटिंग (Vote Counting) की जानकारी पाने के लिए Election Commission की ऑफिशियल वेबसाइट ceochhattisgarh.nic.in, eciresults.nic.in, eci.nic.in, eci.gov.in, results.eci.gov.in या ceomadhyapradesh.nic.in विजिट कर सकते हैं।

Election Result: ऐसा है हिंदी हार्टलैंड का हाल, एक क्लिक पर हिंदी भाषी राज्यों के नतीजे

Live Blog

Election Results 2019: Madhya Pradesh और Chhattisgarh की लोकसभा सीटों की अपडेट्स

Highlights

    16:33 (IST)23 May 2019
    मध्य प्रदेश की 28, छत्तीसगढ़ की 8 सीटों पर बीजेपी आगे

    विधानसभा चुनावों के उलट मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में लोकसभा की सीटों पर कांग्रेस को बुरी हार का सामना करना पड़ा है। अब तक मध्य प्रदेश की 29 में से 28 और छत्तीसगढ़ की 11 में से 8 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है।

    15:19 (IST)23 May 2019
    Election Result 2019: Kairana लोकसभा सीट पर बीजेपी जीत की तरफ

    हिंदुओं के पलायन को लेकर चर्चा में आई कैराना सीट पर एक बार फिर बीजेपी आगे चल रही है। उपचुनाव में यह सीट आरएलडी ने जीत ली थी।

    14:40 (IST)23 May 2019
    अखिलेश यादव निरहुआ के मुकाबले 1 लाख से ज्यादा के अंतर से आगे

    आजमगढ़ लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी अखिलेश यादव बीजेपी के दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ 1 लाख 6 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।

    12:58 (IST)23 May 2019
    मध्य प्रदेश 28 सीटों पर बीजेपी, एक पर कांग्रेस आगे

    मध्य प्रदेश की 29 में से 28 लोकसभा सीटों पर बीजेपी आगे चल रही हैं। सिर्फ कमल नाथ के बेटे नकुल नाथ की छिंदवाड़ा सीट पर कांग्रेस आगे चल रही है।

    12:50 (IST)23 May 2019
    मध्य प्रदेश के देवास में बीजेपी प्रत्याशी सवा दो लाख वोटों से आगे

    देवास लोकसभा सीट से बीजेपी के महेंद्र सिंह सोलंकी 2,28,466 वोटों से आगे निकले। बड़ी हार की ओर बढ़े कांग्रेस प्रत्याशी।

    12:46 (IST)23 May 2019
    कांग्रेस के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया बड़े अंतर से पिछड़े

    गुना से सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया करीब 60 हजार से ज्यादा वोटों से पीछे चल रहे हैं। यहां बीजेपी के डॉक्टर केपी यादव जीत की ओर बढ़ रहे हैं।

    11:59 (IST)23 May 2019
    कांग्रेस के दिग्गज सिंधिया 42 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं

    ज्योतिरादित्य सिंधिया 42  हजार मतों से पीछे चल रहे हैं। वहीं विधानसभा चुनाव हार चुके अजय सिंह 54 हजार से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस नेता विवेक तन्खा 63 हजार से आगे चल रहे हैं। इंदौर लोकसभा सीट पर शंकर लालवानी एक लाख से अधिक वोटों से आगे।

    11:40 (IST)23 May 2019
    काउंटिंग सेंटर पर कांग्रेस नेता को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती

    मध्य प्रदेश में बीजेपी के सभी दिग्गज पिछड़ते दिख रहे हैं। सीहोर में मतगणना केंद्र पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष को हार्ट अटैक आया। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    11:24 (IST)23 May 2019
    छिंदवाड़ा विधानसभा सीट पर कमल नाथ आगे

    छिंदवाड़ा विधानसभा सीट पर छठे राउंड की गणना के बाद मुख्यमंत्री कमल नाथ आगे चल रहे हैं।

    11:02 (IST)23 May 2019
    उज्जैन सीट पर बीजेपी आगे

    उज्जैन लोकसभा सीट पर बीजेपी के प्रत्याशी अनिल फिरोजिया आगे चल रहे हैं।

    09:39 (IST)23 May 2019
    एमपी में कांग्रेस 4 सीटों पर आगे

    मध्य प्रदेश में कांग्रेस 4 सीटों पर आगे चल रही है। इनमें बालाघाट, छिंदवाड़ा, मंडला शामिल हैं।

    09:39 (IST)23 May 2019
    मुरैना से नरेंद्र सिंह तोमर आगे चल रहे हैं

    मुरैना से बीजेपी प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर सबसे आगे चल रहे हैं।

    08:44 (IST)23 May 2019

    deleting_message

    08:40 (IST)23 May 2019

    deleting_message

    08:39 (IST)23 May 2019

    deleting_message

    08:37 (IST)23 May 2019

    deleting_message

    08:36 (IST)23 May 2019

    deleting_message

    08:35 (IST)23 May 2019

    deleting_message

    08:35 (IST)23 May 2019

    deleting_message

    08:33 (IST)23 May 2019

    deleting_message

    08:24 (IST)23 May 2019
    रूझानः मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री कमल नाथ के बेटे नकुल नाथ और गुना से सिंधिया पीछे

    एबीपी न्यूज के मुताबिक शुरुआती रुझानों में छिंदवाड़ा से कमल नाथ के बेटे नकुल नाथ और गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया मामूली अंतर से पीछे चल रहे हैं।

    08:09 (IST)23 May 2019
    छत्तीसगढ़ में एक सीट पर कांग्रेस आगे चल रही है

    छत्तीसगढ़ में एक सीट पर आगे चल रही है। फिलहाल यहां कांग्रेस के पास एक भी सीट नहीं है। पिछले चुनाव में एक सीट जीती थी। लेकिन ताम्रध्वज साहू ने विधानसभा चुनाव के बाद सीट छोड़ दी थी।

    07:49 (IST)23 May 2019
    विधानसभा चुनाव में टूट गया था शिवराज के सीएम बनने का सिलसिला

    मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में लंबे समय बाद कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनी। इस चुनाव में कांटे की टक्कर रही लेकिन कांग्रेस 230 में से 114 सीटों के साथ सबसे आगे निकल गई। कांग्रेस ने सपा-बसपा और निर्दलीयों के साथ मिलकर सरकार बनाई थी। इससे पहले शिवराज यहां से 13 साल लगातार मुख्यमंत्री बने थे। वहीं इसके साथ बीजेपी के भी 15 साल के राज का अंत हो गया था।

    07:40 (IST)23 May 2019
    छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2018 में कांग्रेस को एकतरफा जीत मिली थी

    छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2018 में कांग्रेस को एकतरफा जीत मिली थी। राज्य की 90 में से कांग्रेस को 68 सीटों पर जीत मिली थी। वहीं बीजेपी महज 15 सीटों पर ही जीत पाई थी।