MP, Chattisgarh Lok Sabha Election/Chunav Results 2019: विधानसभा चुनावों के उलट मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में लोकसभा की सीटों पर कांग्रेस को बुरी हार का सामना करना पड़ा है। अब तक मध्य प्रदेश की 29 में से 28 और छत्तीसगढ़ की 11 में से 8 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है। चुनावी नतीजों के बीच मध्य प्रदेश से एक बुरी खबर सामने आई है। कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया 1 लाख से ज्यादा वोटों से पीछे चल रहे हैं। उनकी हार अब लगभग तय है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐसा पहली बार हो रहा है जब सिंधिया परिवार का कोई सदस्य अपनी ही सीट हार रहा हो। सीहोर में मतगणना केंद्र के बाहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष को हार्ट अटैक आया था। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत होने की खबर आई है।
Election Results 2019 Updates: यहां देखें नतीजे
उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इन 40 सीटों की वोट काउंटिंग (Vote Counting) की जानकारी पाने के लिए Election Commission की ऑफिशियल वेबसाइट ceochhattisgarh.nic.in, eciresults.nic.in, eci.nic.in, eci.gov.in, results.eci.gov.in या ceomadhyapradesh.nic.in विजिट कर सकते हैं।
Election Result: ऐसा है हिंदी हार्टलैंड का हाल, एक क्लिक पर हिंदी भाषी राज्यों के नतीजे
विधानसभा चुनावों के उलट मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में लोकसभा की सीटों पर कांग्रेस को बुरी हार का सामना करना पड़ा है। अब तक मध्य प्रदेश की 29 में से 28 और छत्तीसगढ़ की 11 में से 8 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है।
हिंदुओं के पलायन को लेकर चर्चा में आई कैराना सीट पर एक बार फिर बीजेपी आगे चल रही है। उपचुनाव में यह सीट आरएलडी ने जीत ली थी।
आजमगढ़ लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी अखिलेश यादव बीजेपी के दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ 1 लाख 6 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।
मध्य प्रदेश की 29 में से 28 लोकसभा सीटों पर बीजेपी आगे चल रही हैं। सिर्फ कमल नाथ के बेटे नकुल नाथ की छिंदवाड़ा सीट पर कांग्रेस आगे चल रही है।
देवास लोकसभा सीट से बीजेपी के महेंद्र सिंह सोलंकी 2,28,466 वोटों से आगे निकले। बड़ी हार की ओर बढ़े कांग्रेस प्रत्याशी।
गुना से सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया करीब 60 हजार से ज्यादा वोटों से पीछे चल रहे हैं। यहां बीजेपी के डॉक्टर केपी यादव जीत की ओर बढ़ रहे हैं।
ज्योतिरादित्य सिंधिया 42 हजार मतों से पीछे चल रहे हैं। वहीं विधानसभा चुनाव हार चुके अजय सिंह 54 हजार से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस नेता विवेक तन्खा 63 हजार से आगे चल रहे हैं। इंदौर लोकसभा सीट पर शंकर लालवानी एक लाख से अधिक वोटों से आगे।
मध्य प्रदेश में बीजेपी के सभी दिग्गज पिछड़ते दिख रहे हैं। सीहोर में मतगणना केंद्र पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष को हार्ट अटैक आया। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
छिंदवाड़ा विधानसभा सीट पर छठे राउंड की गणना के बाद मुख्यमंत्री कमल नाथ आगे चल रहे हैं।
उज्जैन लोकसभा सीट पर बीजेपी के प्रत्याशी अनिल फिरोजिया आगे चल रहे हैं।
मध्य प्रदेश में कांग्रेस 4 सीटों पर आगे चल रही है। इनमें बालाघाट, छिंदवाड़ा, मंडला शामिल हैं।
मुरैना से बीजेपी प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर सबसे आगे चल रहे हैं।
deleting_message
deleting_message
deleting_message
deleting_message
deleting_message
deleting_message
deleting_message
deleting_message
एबीपी न्यूज के मुताबिक शुरुआती रुझानों में छिंदवाड़ा से कमल नाथ के बेटे नकुल नाथ और गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया मामूली अंतर से पीछे चल रहे हैं।
छत्तीसगढ़ में एक सीट पर आगे चल रही है। फिलहाल यहां कांग्रेस के पास एक भी सीट नहीं है। पिछले चुनाव में एक सीट जीती थी। लेकिन ताम्रध्वज साहू ने विधानसभा चुनाव के बाद सीट छोड़ दी थी।
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में लंबे समय बाद कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनी। इस चुनाव में कांटे की टक्कर रही लेकिन कांग्रेस 230 में से 114 सीटों के साथ सबसे आगे निकल गई। कांग्रेस ने सपा-बसपा और निर्दलीयों के साथ मिलकर सरकार बनाई थी। इससे पहले शिवराज यहां से 13 साल लगातार मुख्यमंत्री बने थे। वहीं इसके साथ बीजेपी के भी 15 साल के राज का अंत हो गया था।
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2018 में कांग्रेस को एकतरफा जीत मिली थी। राज्य की 90 में से कांग्रेस को 68 सीटों पर जीत मिली थी। वहीं बीजेपी महज 15 सीटों पर ही जीत पाई थी।