लोकसभा चुनाव के दौरान त्रिपुरा कांग्रेस अध्यक्ष प्रद्युत किशोर देव बर्मन का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो पुलिस स्टेशन के अंदर एक शख्स को थप्पड़ मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि जिस व्यक्ति को पुलिस के सामने मारा गया उस पर आरोप है कि उसने बर्मन की बहन और त्रिपुरा से कांग्रेस प्रत्याशी प्रज्ञा देव बर्मन के काफिले पर हमला किया था। बता दें कि त्रिपुरा में 23 अप्रैल को वोटिंग होने वाली है। फिलहाल त्रिपुरा कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
National Hindi News, 19 April 2019 LIVE Updates: दिन भर की बड़ी खबरों के यहां क्लिक करें
त्रिपुरा कांग्रेस अध्यक्ष ने थाने में की शख्स की पिटाई: बता दें कि गुरूवार दोपहर त्रिपुरा कांग्रेस के अध्यक्ष प्रद्युत किशोर देव बर्मन ने खोवाई पुलिस स्टेशन में घुसकर पुलिसवालों के सामने ही एक व्यक्ति को थप्पड़ मार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि उसने प्रज्ञा देव बर्मन के काफिले पर हमला बोला था जो कि उनकी बहन हैं और वर्तमान में कांग्रेस के टिकट पर त्रिपुरा ईस्ट से चुनाव लड़ रही हैं। बर्मन ने कहा कि यह घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण थी। उन्होंने आरोप लगाया कि शख्स ने उनकी बहन पर ईंट से हमला किया था। इस हमले में वो बाल-बाल बच गई थी।
#WATCH: Tripura Congress President Pradyot Kishore Deb Burman slaps a man inside Khowai police station in Tripura. According to sources, the man was arrested for attacking convoy of Pragya Deb Burman, Tripura Congress candidate & Pradyot's elder sister pic.twitter.com/dHsW7vK90u
— ANI (@ANI) April 18, 2019
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो प्रज्ञा जब वोटिंग कैंपेन पूरी कर वापस तुलासिखर लौट रही थीं तभी उनके काफिले पर पत्थरों से हमला किया गया। बता दें कि प्रद्युत त्रिपुरा के एक शाही परिवार के सदस्य भी हैं।
बता दें कि त्रिपुरा ईस्ट लोकसभा सीट से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के जितेंद्र चौधरी सांसद हैं। उन्होंने 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के सचित्र देबर्मा को हराया था। बीजेपी ने इस बार रेबती त्रिपुरा को मैदान में उतारा है जबकि सीपीएम ने यहां से मौजूदा सांसद जितेन्द्र चौधरी को और कांग्रेस ने प्रज्ञा देब बर्मन को टिकट दिया है।