Lok Sabha Election 2019: भाजपा, पार्टी से नाराज चल रहे नेता और सांसद शत्रुघ्न सिन्हा का पटना साहिब से टिकट काट सकती है। सू्त्रों का कहना कि पार्टी इस सीट से केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद को मौका दे सकती है। सूत्रों का कहना है कि सिन्हा इस सीट से कांग्रेस राजद समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार को रूप में चुनाव लड़ सकते हैं।
उम्मीद है कि भाजपा जल्द ही लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जल्द ही जारी करगी। शनिवार को उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा के लिए मैराथन बैठक हुई। रविशंकर प्रसाद अभी बिहार से राज्यसभा के सदस्य हैं। 72 वर्षीय सिन्हा अक्सर अपने अगले कदम के बारे में जुड़े सवालों को टालते रहे हैं। हाल के महीने में उन्हें विपक्षी नेताओं के साथ देखा गया था। उन्होंने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के परिवार से मुलाकात की थी। उन्होंने जनवरी में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तरफ से आयोजित रैली में भी हिस्सा लिया था।

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने हाल ही में कहा था कि जहां तक चुनावों का सवाल है पटना में पहली और आखिरी पसंद दोनों है। 2014 में भाजपा के टिकट पर चुनाव जीतने वाले सिन्हा का कैबिनेट से निकाले जाने के बाद से पार्टी नेतृत्व से टकराव चल रहा है। वह सार्वजनिक रूप से पार्टी नेतृत्व और प्रधानमंत्री की आलोचना करते रहे हैं।
मालूम हो कि बिहार चुनाव के लिए भाजपा और जदयू के बीच सीटों का बंटवारा हो गया है। भाजपा ने 17 सीटे जदयू को दे दी हैं। इसमें उसकी पारंपरिक सीट गया, सिवान और कटिहार भी शामिल है। भाजपा ने दरभंगा सीट पर अपना दावा छोड़ दिया है। सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस सीट से अपने करीबी संजय झा को चुनाव में उतारना चाहते हैं। वहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बेगूसराय के बदले नवादा सीट से लड़ने की खबर है। सीटों के बंटवारे में बेगूसराय सीट जदयू के खाते में चली गई है। बिहार में सात चरणों में चुनाव होगा।