Lok Sabha Election 2019 के लिए जी-जान से मेहनत में जुटी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी इन दिनों अपनी ‘गंगा यात्रा’ को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। प्रयागराज से वाराणसी तक की नाव यात्रा के जरिए प्रियंका उन इलाकों में पहुंचना चाहती हैं, जहां सड़क मार्ग से पहुंचना आसान नहीं है। सोमवार को प्रियंका ने अपनी यात्रा शुरू की तो लोगों ने उत्साह से उनका स्वागत भी किया। रास्ते में एक जगह गंगा किनारे खड़े लोगों ने प्रियंका की नाव को जाते देखा तो ‘प्रियंका गांधी जिंदाबाद’ के नारे लगाने शुरू कर दिए। यह देख प्रियंका ने उन्हें धन्यवाद भी दिया।
प्रियंका ने किनारे खड़े लोगों से पूछी ये बातः नाव से करीब 100 मीटर दूर 10-12 लोग खड़े थे। प्रियंका को देख उन्होंने ‘गंगा मैया की जय’ और ‘प्रियंका गांधी जिंदाबाद’ के नारे लगाए। लोगों के नारों की आवाज प्रियंका के कानों में पड़ी तो उन्होंने हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया और उन्हें धन्यवाद भी कहा। इसके साथ ही प्रियंका ने उनसे पूछा, ‘इतनी दूर से कैसे पहचाना?’
Congress General Secretary #PriyankaGandhi starts her 3 day Political voyage from Prayagraj to Varanasi on boat testing electoral waters of eastern UP @priyankagandhi pic.twitter.com/Wz6LKGga0z
— Sanjay Bragta (@SanjayBragta) March 18, 2019
यूं शुरू हुई प्रियंका की यात्राः प्रयागराज में हनुमान जी के दर्शन और मां गंगा की पूजा करने के बाद प्रियंका ने अपनी नाव यात्रा की शुरुआत की। होली का दिन उनके बनारस में रहने का कार्यक्रम है। बीजेपी का गढ़ बन चुके पूर्वी उत्तर प्रदेश का चक्रव्यूह तोड़ने के लिए प्रियंका का कांग्रेस का मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है। अपनी यात्रा के दौरान वे मल्लाह समुदाय के लोगों से भी मुलाकात करेंगी। प्रियंका की गंगा यात्रा इन दिनों खासी सुर्खियों में हैं।
आखिर नहीं रुकी प्रियंका की नावः यात्रा शुरू होने से पहले नदी में गाद अधिक होने और प्रियंका के स्टैंडर्ड की नाव न होने आदि के चलते इसके टलने की भी संभावनाएं जताई गई थीं, लेकिन आखिरकार उन्होंने अपना ये अनोखा सफर शुरू कर ही दिया। उन्होंने लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया है। वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश की कमान ज्योतिरादित्य सिंधिया को सौंपी गई है।

