Lok Sabha Election 2019 में प्रियंका गांधी के वाराणसी सीट पर लोकसभा चुनाव लड़ने के खूब कयास लगाए गए लेकिन अंततः कांग्रेस ने वहां से अजय राय को उम्मीदवार घोषित कर दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव नहीं लड़ने को लेकर पहली बार खुद प्रियंका गांधी ने बयान दिया है। इससे पहले उन्होंने कहा था कि यदि पार्टी चाहेगी तो वे जरूर चुनाव लड़ेंगी, लेकिन बाद में पार्टी नेताओं ने कहा कि चुनाव नहीं लड़ने का फैसला खुद प्रियंका ने लिया है।
प्रियंका ने दिया ये जवाबः रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने कहा, ‘मेरे कंधों पर पूरे उत्तर प्रदेश में 41 सीटों की पर पार्टी को जिताने की जिम्मेदारी है। एक स्थान पर रहकर ऐसा संभव नहीं था।’ उल्लेखनीय प्रियंका के चुनाव लड़ने पर इससे पहले उनके खुद के बयानों, राहुल गांधी के सस्पेंस छोड़ने और कांग्रेस प्रवक्ता दीपक सिंह के बयानों से चर्चाएं तेज हो गई थीं कि उन्हें वाराणसी से चुनाव लड़ाया जाएगा। इससे पहले उन्हें रायबरेली से चुनाव लड़ाने की भी चर्चाएं तेज हुई थीं।
सैम पित्रोदा ने कही थी ये बातः प्रियंका के चुनाव न लड़ने पर कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने कहा था, ‘वे अपनी महासचिव और प्रभारी की जॉब पर ठीक से फोकस करना चाहती हैं। इसलिए चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया।’ उल्लेखनीय है कि इसी साल की शुरुआत में प्रियंका को महासचिव बनाकर पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है।
National Hindi News 28 April 2019: दिनभर की सभी अहम खबरों के लिए क्लिक करें
उत्तर प्रदेश के लोकसभा सीटों की जानकारी के लिए क्लिक करें
वाराणसी को पूर्वांचल का केंद्र माना जाता है। पिछले कुछ समय से यह देश की सबसे हॉट पॉलिटिकल सीट बन गई है। नरेंद्र मोदी यहीं से चुनाव जीतकर पहली बार सांसद और देश के प्रधानमंत्री बने थे। इस बार भी वे यहीं से प्रत्याशी हैं। पिछली बार उन्होंने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को हराया था। वहीं कांग्रेस के अजय राय तीसरे नंबर पर रहे थे।
