लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद भी नेताओं के बीच तल्खी कम होने का नाम नहीं ले रही है। चुनाव परिणाम से पहले एनडीए के सहयोगी और लोकजन शक्ति पार्टी के प्रमुख राम विलास पासवान और उपेंद्र कुशवाहा में जुबानी जंग छिड़ गई है।
एनडीए के पूर्व सहयोगी रहे राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने मतगणना से तीन दिन पहले एक विवादित बयान दिया था। कुशवाहा ने कहा था कि वोट की रक्षा के लिए जरूरत पड़े तो हथियार भी उठाइए। ईवीएम से छेड़छाड़ के सवाल राम विलास पासवान ने कहा, ‘देखिए, पीएम ने कुछ नहीं किया है। प्रस्ताव में भी कुछ नहीं है। लेकिन हम लोग… ये (राजनाथ) भी कुछ नहीं कहेंगे… लेकिन हम कहना चाहते हैं ‘जैसे को तैसा’ होगा… समझे।’
केंद्रीय मंत्री पासवान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की तरफ से आयोजित एनडीए नेताओं के रात्रिभोज कार्यक्रम में बोल रहे थे। पासवान ने कहा कि विपक्षी दल हार के लिए बहाना खोज रहे हैं। उनकी स्थिति खिसियानी बिल्ली, खंभा नोचे वाली हो गई है।
उन्होंने कहा, ‘जब उन्हें अपनी हार करीब दिखाई दे रही है तो वे ईवीएम पर सवाल खड़े कर रहे हैं लेकिन जब उन्होंने तीन राज्यों मे चुनाव जीता था तब उन्होंने ईवीएम पर कुछ नहीं कहा था। उन्होंने पंजाब में जीत के बाद ईवीएम पर सवाल क्यों नहीं उठाए।’ लोजपा प्रमुख ने कहा कि हम एग्जिट पोल के पूर्वानुमान से अधिक सीटें जीतेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि मिठाइयां और मालाएं तैयार हैं।
Upendra Kushwaha, RLSP in Patna: Vote ki raksha ke liye zaroorat pade toh hathiyaar bhi uthana ho toh uthaiye. Aaj jo result loot ki jo ghatna karne ki jo koshish ho rahi hai toh isko rokne ke liye hathiyaar bhi uthana ho toh uthana chahiye. #LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/g29bsWGyre
— ANI (@ANI) May 21, 2019
इससे पहले कुशवाहा ने पटना में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा था, ‘आज जो रिजल्ट लूट की घटना करने की कोशिश हो रही है तो इसको रोकने के लिए हथियार भी उठाना हो तो उठाना चाहिए।’