2019 Lok Sabha Election के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की सातवीं सूची की घोषणा कर दी है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की तरफ से जारी की गई इस सूची में छत्तीसगढ़ से चार, जम्मू कश्मीर से दो, महाराष्ट्र से पांच, ओडिशा से दो, तमिलनाडु से आठ, तेलंगाना से एक, त्रिपुरा से दो, पुडुचेरी से एक और उत्तर प्रदेश से नौ प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं।

छत्तीसगढ़ के प्रत्याशीः छत्तीसगढ़ में लोकसभा की कुल 11 सीटें हैं। कांग्रेस ने अपनी सातवीं सूची में चार नाम घोषित किए हैं।
1. बिलासपुर- अटल श्रीवास्तव
2. राजनांदगांव – भोलाराम साहू
3. रायपुर- प्रमोद दुबे
4. महासमुंद – धनेंद्र साहू

जम्मू-कश्मीर के उम्मीदवारः जम्मू-कश्मीर में छह लोकसभा सीटें हैं। इनमें से दो सीटों पर कांग्रेस ने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है।
1. उधमपुर – विक्रमादित्य सिंह
2. जम्मू – रमन भल्ला

महाराष्ट्र के उम्मीदवारः महाराष्ट्र में 48 सीटें हैं। इनमें से कांग्रेस 24, एनसीपी 22, स्वाभिमानी शेतकारी पक्ष 2, जबकि युवा स्वाभिमान पार्टी और बहुजन विकास अगाधी एक-एक सीटों पर लड़ेंगे।
1. चंद्रापुर – विनायक बांगडे
2. जालना – विलास केशवराव आऊतड़े
3. औरंगाबाद – सुभाष जमबाड़
4. भिवंडी- सुरेश काशीनाथ तावड़े
5. लातूर – मच्चलिंद्र कामंत

ओडिशा के उम्मीदवारः ओडिशा में कुल 21 लोकसभा सीटें हैं इनमें से दो के प्रत्याशी कांग्रेस की इस सूची में घोषित हुए हैं।
1. बोलांगीर – समरेंद्र मिश्ता
2. कोरापुट – सप्तागिरी उल्का

तमिलनाडु के उम्मीदवारः तमिलनाडु में कुल 39 लोकसभा सीटें हैं। यहां से कांग्रेस ने इस सूची में आठ उम्मीदवारों के नाम बताए हैं।
1. तिरुवल्लुर – डॉ के जयाकुमार
2. कृष्णागिरी – डॉ ए चेल्लाकुमार
3. अरानी – डॉ एमके विष्णु प्रसाद
4. करुर – सेलवी ज्योति मनी
5. तिरुचिरापल्ली – एसयू थिरुनावुकरासर
6. थेनी – ए ऐलानगोवन
7. विरुधुनगर – मानिकम टैगोर
8. कन्याकुमारी – एच वसंताकुमार

उत्तर प्रदेश के उम्मीदवारः उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस ने किसी भी बड़ी पार्टी से गठबंधन नहीं किया है। हालांकि पार्टी ने सपा-बसपा-गठबंधन सात सीटों पर प्रत्याशी खड़े नहीं किए हैं। सातवीं सूची में यूपी के नौ नाम शामिल हैं।
1. बिजनौर – नसीमुद्दीन सिद्दीकी
2. मुरादाबाद – इमरान प्रतापगढ़िया
3. हाथरस – त्रिलोकीराम दिवाकर
4. आगरा – प्रीता हरित
5. फतेहपुर सीकरी – राज बब्बर
6. बरेली- प्रवीन आरोन
7. हरदोई- वीरेंद्र कुमार वर्मा
8. बांदा – बाल कुंवर पटेल
9. कौशांबी – गिरीश चंद पासी

 

तेलंगाना, त्रिपुरा और पुडुचेरीः तेलंगाना में 17 लोकसभा सीटें हैं। यहां से पार्टी ने सातवीं सूची में सिर्फ रेणुका चौधरी का नाम दिया है। वहीं त्रिपुरा पश्चिम से सुभल भौमिक और त्रिपुरा पूर्व से एमएस प्रज्ञा देब बर्मन के नाम हैं। इसी तरह पुडुचेरी की एकमात्र सीट पर कांग्रेस ने वी वैथिलिंगम को उतारा है।