Lok Sabha Election 2019: लोकसभा चुनाव में के बाकी चरण के चुनाव के लिए प्रचार काफी जोरशोर से चल रहा है। ऐसे में राजनेता एक साथ कई-कई जनसभाएं कर रहे हैं। एक गांव में कई दलों के नेता पहुंच रहे हैं। हरियाणा के कैथल में एक ही गांव में कांग्रेस और भाजपा दोनों दलों की सभा का आयोजन होना था।
सभा स्थल के लिए कांग्रेस और भाजपा दोनों ने बुकिंग करा ली थी। पहले कांग्रेस की सभा होनी थी। यहां भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला तो कांग्रेस की तरफ से राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला भी कांग्रेस के उम्मीदवार निर्मल सिंह के समर्थन में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचने वाले थे।
Lok Sabha Election 2019 Phase 5 Voting LIVE UPDATES
कांग्रेस के कार्यकर्ता वहां पहुंचे तो वहां पहले ही भाजपा के लिए पंडाल सज चुका था। इस पर कांग्रेस कार्यकर्ता बिफर गए। वे उसी पंडाल में सभा करने पर अड़ गए। इसके बाद कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने वहां अपने झंडे बैनर लगाए। इसके बाद कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला जनसभा करके निकल गए।
टेंट मालिक से भी भिड़ गए कांग्रेस नेताः जानकारी के अनुसार पंडाल के भुगतान को लेकर टेंट मालिक से भिड़ गए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना था कि जब उन्होंने पहले पंडाल बुक किया था तो टेंट मालिक ने भाजपा के लिए पंडाल क्यों लगाया। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता जनसभा करने के बाद बिना भुगतान किए ही चलते बने।
हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों के लिए 12 मई को मतदान होना है। भाजपा ने कुरुक्षेत्र से प्रदेश सरकार में मंत्री रहे नायब सैनी को टिकट दिया है। पार्टी ने यहां से नायब को टिकट देते समय जातीगत समीकरणों का पूरा ध्यान रखा है। पिछली बार यहां से राजकुमार सैनी सांसद थे। राजकुमार की बगावत के बाद पार्टी को यहां से पार्टी बदलना मजबूरी बन गया था। दूसरी तरफ कांग्रेस ने अपने अनुभवी और दिग्गज चेहरों पर दांव खेला है। पार्टी ने यहां से अपने वरिष्ठ नेता निर्मल सिंह को टिकट दिया है।
